सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

बिम्ट्स महाविद्यालय नर्सिंग अंतिम वर्ष के विद्यार्थियों का ‘दीक्षांत समारोह’ का हुआ आयोजन.……

प्रदेश पत्रिका:- बुरहानपुर ग्राम झिरी स्थित ईस्वम एकेडमी ऑफ टेक्निकल एण्ड जनरल एज्युकेशन बुरहानपुर द्वारा संचालित महाविद्यालय प्रो. बृजमोहन मिश्रा इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एण्ड टेक्निकल साइंसेस (बिम्ट्स कॉलेज ऑफ नर्सिंग) बुरहानपुर में बी.एस.सी.नर्सिंग सत्र 2019-20 एवं एम.एस.सी. नर्सिंग सत्र 2020-21 के विद्यार्थियों का पाठ्यक्रम पूर्ण होने के अवसर पर दीक्षांत समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं मॉ सरस्वती जी एवं प्र्रो.बृजमोहन मिश्रा के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया। अंतिम वर्ष के विद्यार्थियों के लिए आयोजित इस सांस्कृतिक कार्यक्रम में विद्याथियों ने मनमोहक नृत्य एवं नाटिका प्रस्तुत की। अतिथियों का स्वागत पुष्पगुच्छ एवं प्रतिक चिन्ह देकर किया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी।


बी.एस.सी.नर्सिंग सत्र 2019-20 के समस्त विद्यार्थी अपनी अंतिम वर्ष की परीक्षा उत्तीर्ण होने बाद नर्सिंग क्षेत्र में सेवा कार्य करने के लिए तैयार हो गए है। इसी प्रकार स्नातकोत्तर पाठ्यक्रम एम.एस.सी.नर्सिंग सत्र 2020-21 के विद्यार्थियों का कोर्स भी सफलतापूर्वक पूर्ण होने के अवसर पर इन्हें कोर्स कम्प्लीशन सर्टिफिकेट प्रदान करने के लिए महाविद्यालय द्वारा दीक्षांत समारोह ‘‘ग्रेज्युऐशन सेरेमनी’’ का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में कुशाभाउ ठाकरे कॉलेज ऑफ नर्सिंग भोपाल की प्राचार्या डॉ.रमा तनेजा एवं संस्था संचालिका श्रीमती राखी मिश्रा, संचालक अनिल जैन, प्रशासनिक अधिकारी विशाल गोजरे, नर्सिंग प्राचार्य डॉ. रमाकांत गायकवाड, प्राचार्य सैय्यद आसिफ अली, डॉ.जैनुद्दीन अली, डॉ.शीतल पाटीदार, शैलेन्द्र उपाध्याय एवं प्रिन्यु थॉमस उपस्थित थे।


मुख्य अतिथि श्रीमती रमा तनेजा ने विद्याथियों को संबोधित करते हुए उन्हें नर्सिंग प्रोफेशन की बारीकियों से अवगत कराया। नर्सिंग कोर्स के पश्चात् देश एवं विदेश के जॉब प्लेसमेंट एवं उनके कार्यक्षेत्र के विषय में विस्तृत जानकारी प्रदान की।

संस्था संचालिका श्रीमती राखी मिश्रा ने सभी विद्यार्थियों को उनके उज्जवल भविष्य की कामना के साथ ढेर सारी शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि नर्सिंग एक त्याग, समर्पण, विश्वास एवं सेवाभावी प्रोफेशन है, जिसे चुनकर विद्यार्थियों ने समाज और देश के प्रति सेवा कार्य करने के लिए अपने संपूर्ण जीवन को न्यौछावर कर दिया है। महाविद्यालय से उत्तीर्ण समस्त विद्यार्थी आज कही न कही शासकीय एवं निजी चिकित्सालयों में अपनी सेवा प्रदान कर रहे।

संचालक अनिल जैन ने कहा नर्सिंग के विद्यार्थी अपने चार वर्षीय अध्ययनकाल में एक जिम्मेदार नागरिक एवं कुशल नर्सेस बनकर निकलते है। ये विद्यार्थी भविष्य में एक संवेदनशील मानव बनकर अपने परिवार के साथ-साथ महाविद्यालय का नाम रोशन करेंगे। ग्रेज्युऐशन सेरेमनी में उपस्थित समस्त अंतिम वर्ष के विद्यार्थी विशेष परिधान में उपस्थित रहे। विद्यार्थियों को अपना कोर्स कम्प्लीशन सर्टिफिकेट एवं शील्ड प्रदान की गई।

अमित मिश्रा ने विद्यार्थियों से अपने ज्ञान का उपयोग जन कल्याण एवं राष्ट्रहित में करने का भी आग्रह किया। उन्होंने कहा, “आज प्राप्त की जा रही शील्ड सिर्फ एक प्रमाणपत्र नहीं है, बल्कि समाज और राष्ट्र के प्रति छात्रों की जि़म्मेदारियों की याद दिलाती है।” श्री मिश्रा ने कहा कि दीक्षांत समारोह छात्रों के लिए एक नए युग की शुरुआत का प्रतीक है। छात्रों को व्यक्तिगत उपलब्धियों को समाज और राष्ट्र से राष्ट्र सेवा के साथ जोड़ना चाहिए।

कार्यक्रम में नर्सिंग स्टॉफ प्रिया नवग्रहे, मयूर पाटिल, भूषण बोरनारे, नेहा विस्पुते, रूपाली कुशवाह, भावना शेवाड़कर, सलोनी सकवार, आकांक्षा तिवारी एवं बिम्ट्स का समस्त स्टॉफ एवं नर्सिंग के विद्यार्थी मौजूद थे।


             आप देख रहे हैं 👇



टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

नेपा लिमिटेड में ज्ञानेश्वर खैरनार को संपदा अधिकारी नियुक्त किया गया.!

                प्रदेश पत्रिका:- केंद्रीय भारी उद्योग मंत्रालय के उपक्रम नेपा लिमिटेड में वरिष्ठ प्रबंधक (कार्मिक एवं प्रशासन) ज्ञानेश्वर खैरनार को लोक परिसर (अनधिकृत अधिभोगियों की बेदखली) अधिनियम-1971 के अंतर्गत टाउनशिप प्रशासक नियुक्त किया गया हैं। वे उक्त अधिनियम की धारा 3 के तहत संपदा अधिकारी के दायित्व का निर्वहन करेंगें। ज्ञात हो कि, नेपा लिमिटेड में पिछले लगभग एक वर्ष से यह पद रिक्त था। इस नियुक्ति के साथ, ज्ञानेश्वर खैरनार लोक परिसर अधिनियम के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करेंगे और इसके अधीन अधिरोपित कर्तव्यों का पालन करेंगे। इस नियुक्ति पर सीएमडी राकेश कुमार चोखानी सहित पूरे नेपा लिमिटेड परिवार ने ज्ञानेश्वर खैरनार को शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।      आप देख रहे हैं 👇

नगर में नगर पालिका अध्यक्ष पति विनोद पाटिल और पार्षद पति कैलाश पटेल में मनमुटाव की चर्चा।

 वार्ड क्रमांक 07 की पार्षद सपना कैलाश पटेल ने नगर पालिका से स्वच्छता मिशन के अंतर्गत हुई खरीदी का पूरा विवरण। वार्डक्रमांक 07 की पार्षद सपना कैलाश पटेल प्रदेश पत्रिका:- नेपानगर, दिनांक 18 मार्च 2025 - नगर पालिका परिषद नेपानगर के वार्ड क्रमांक 07 की पार्षद सपना कैलाश पटेल ने नगर पालिका प्रशासन से वर्ष 2023 और 2024 में स्वच्छता मिशन के तहत खरीदे गए सभी उपकरणों का लिखित ब्यौरा देने की मांग की है। नगर पालिका द्वारा स्वच्छता अभियान  के तहत हर साल लाखों रुपये खर्च किए जाते हैं, लेकिन नगर में सफाई व्यवस्था में अपेक्षित सुधार नहीं दिख रहा है। ऐसे में यह जानना जरूरी हो जाता है कि पिछले दो वर्षों में स्वच्छता मिशन के तहत कितनी राशि खर्च हुई, किन-किन उपकरणों की खरीदी हुई, उनकी गुणवत्ता क्या है, वे वर्तमान में कहां उपयोग हो रहे हैं, और उनके रखरखाव की क्या व्यवस्था है। पार्षद सपना कैलाश पटेल  ने प्रशासन को एक आधिकारिक पत्र सौंपकर यह जानकारी सार्वजनिक करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि नगर के नागरिकों को यह जानने का हक है कि स्वच्छता अभियान के लिए दिए गए सरकारी बजट का सही उपयोग हुआ ह...

बुरहानपुर जिले के नेपानगर के नवरा ग्राम में एक युवक ने युक्ति का गला काटकर कर दी हत्या बुरहानपुर जिला अस्पताल में किया पोस्टमार्टम

  आप देख रहे हैं प्रदेश पत्रिका से दीपक सोनवणे  की रिपोर्ट  बुरहानपुर जिले के नवरंग गांव में एक युवक ने एक युवती की गला काटकर हत्या कर दी हत्या  है। इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया है।यह घटना शुक्रवार रात की बताई जा रही है  घटना का विवरण यह घटना दिनांक 02/08/2025 शनिवार 12:00 बजे की है बताया जा रहा है कि युवक और युवती के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। इसके बाद युवक ने धारदार हथियार से युवती का गला काट दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया। पोस्टमार्टम युक्ति भाग्यश्री का शव एसपी  देवेंद्र पाटीदार द्वारा  युवती के शव को  कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए  जिला अस्पताल ले जाया  गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपी युवक रईस  की तलाश जारी है।  यह घटना शनिवार दोपहर 12:00 की है व्यक्ति की बहन सुभद्रा कटारे ने प्रशासन से लगाई दुहार की हत्यारे को अधिक से अधिक कड़ी सजा मिले । युवक का नाम रईस बताया जा रहा है जो नेपानगर निवासी है जो दूध का व्यापार करता है ...