नेपानगर में ताप्ती नदी पर गणेश विसर्जन के लिए प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों ने निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
आज दिनांक 05/09/2025 को नेपानगर में ताप्ती नदी पर गणेश विसर्जन के लिए प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों ने तैयारियों का जायजा लिया।
इस दौरान उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था और अन्य इंतजामों का निरीक्षण किया ताकि विसर्जन शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो सके।
इस दौरान नगर पालिका अध्यक्ष भारती विनोद पाटिल जी, एस.डी.एम श्री भागीरथ वाखला जी, तहसीलदार श्री दिनेश भिवेंदिया जी, थाना प्रभारी श्रीमती ज्ञानु जैसवाल जी,मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्री मोहन सिंह अलावा जी, पार्षद श्री प्रदीप मिसाल जी,नगर पालिका के इंजीनियर श्री प्रकाश बड़वाहे जी, श्री राजू कामले जी, श्री नरेंद्र सिंह तोमर जी एवं अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।
![]() |
| एस. डी .एम श्री भागीरथ वाखला जी,तहसीलदार श्री दिनेश भिवेंदिया जि |
इस निरीक्षण का मुख्य उद्देश्य यह सुनिश्चित करना था कि विसर्जन के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम हों। अधिकारियों ने मुख्य रूप से सुरक्षा व्यवस्था, भीड़ नियंत्रण, साफ-सफाई, और रोशनी की व्यवस्थाओं की जाँच की, ताकि विसर्जन शांतिपूर्ण और सुरक्षित तरीके से संपन्न हो सके।




टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें