सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

कलेक्टर हर्ष सिंह एवं पुलिस अधीक्षक देवेन्द्र पाटीदार ने संयुक्त रूप से विसर्जन स्थलों का मौका-मुआयना किया।

प्रदेश पत्रिका:- बुरहानपुर में  तैयारियों का अवलोकन करते हुए आवश्यक जानकारी ली। विदित है कि, जिले में शारदीय नवरात्रि अंतर्गत देवी प्रतिमाओं का विसर्जन आयुर्वेद कॉलेज के पास कुण्ड स्थल एवं जैनाबाद फाटा कुण्ड स्थल पर किया जायेगा। जिला प्रशासन एवं पुलिस विभाग द्वारा विसर्जन स्थलों पर व्यवस्थाओं को लेकर तैयारियां चल रही है।

व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश

कलेक्टर श्री हर्ष सिंह ने विसर्जन स्थलों पर पीडब्ल्यूडी विभाग को बेरिकैटिग्स करने, नगर निगम को पेयजल व्यवस्था, तखत, सहयोग हेतु क्रेन-पोकलेन इत्यादि की व्यवस्था करने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि, विर्सजन स्थलों पर होमगार्ड जवान, गोताखोरों, नाव, मेडिकल फेसिलिटी, पार्किंग, लाईट एण्ड साउंड, पहुंच मार्ग समतलीकरण आदि व्यवस्थायें सुनिश्चित की जायें।

पूर्वाभ्यास करने के निर्देश

पुलिस अधीक्षक श्री देवेन्द्र पाटीदार ने यातायात व्यवस्थाओं को लेकर तैयारी करने के निर्देश दिये। उन्हांेने कहा कि, प्रतिमाओं विसर्जन के दौरान आवागमन हेतु व्यवस्थित कार्ययोजना एवं रूटचार्ट तैयार किया जाये ताकि आवागमन में सुगमता हो सके। वहीं विसर्जन को लेकर पूर्व तैयारियों के तहत पूर्वाभ्यास करने की भी बात कही गयी।

जिला प्रशासन द्वारा इस बार जिले में ताप्ती नदी में देवी प्रतिमाओं का विर्सजन प्रतिबंधित किया गया है। यह पहल सूर्य पुत्री ताप्ती मैया को स्वच्छ एवं सुन्दर रखने तथा पर्यावरण संरक्षण के तहत की गयी है। इसी श्रृंखला में परमानंदजी गोविंदजीवाला ऑडिटोरियम में पंडाल आयोजकों एवं सदस्यों की बैठक ली गयी। बैठक में अपर कलेक्टर श्री वीरसिंह चौहान ने विसर्जन स्थलों की जानकारी एवं विस्तृत रूपरेखा बतलाई। उन्होंने कहा कि, विसर्जन स्थलों पर आने-जाने के रास्ते अलग रहेंगे ताकि, आवागमन सुचारू रहे।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अंतर सिंह कनेश ने जानकारी दी कि, पुलिस विभाग द्वारा यातायात, सुरक्षा तथा कानून व्यवस्था को लेकर तैयारियां सुनिश्चित की गयी है। बैठक में आयोजकों तथा सदस्यों द्वारा सहमति जताई गयी एवं व्यवस्थाओं में सहयोग करने का आश्वासन भी दिया गया।

विसर्जन हेतु रूट चार्ट तैयार

विसर्जन हेतु वन वे मार्ग रहेगा जिसमें विसर्जन स्थल आयुर्वेद कॉलेज के पास कुण्ड स्थल पर जाने के लिये मार्ग व्यवस्था इस प्रकार रहेगी। शहर की ओर से विसर्जन हेतु आने वाली प्रतिमाएं जीजामाता चौराहा, रेणुका माता मंदिर, हतनूर तिराहा, नवोदय विद्यालय हॉस्टल के पास वाली रोड से दाहिने मुड़कर आयुर्वेद कॉलेज के पास विसर्जन कुण्ड स्थल जा सकेंगे या लालबाग क्षेत्र की प्रतिमाएं सिंधीबस्ती, टैक्समो तिराहा से बहादरपुर रोड होते हुये मूर्तियां विसर्जन हेतु विसर्जन स्थल की ओर आ सकेंगी। वहीं मूर्ति विसर्जन के पश्चात् वाहन चालक वन वे का पालन करते हुये मेक्रोविजन स्कूल, डीआरपी लाईन की ओर से बाहर निकल सकेंगे।

इसी प्रकार विसर्जन स्थल जैनाबाद फाटा कुण्ड स्थल की ओर प्रतिमाएं जाने का मार्ग इस प्रकार रहेगा। चकला चौराहा, राजघाट पुल, जैनाबाद गांव एवं जैनाबाद फाटा होते हुये विसर्जन स्थल पहुंचेंगे। वहीं विसर्जन के पश्चात् वाहन चालक वन वे का पालन करते हुये पुराना आरटीओ बेरियर एवं बड़ा ताप्ती पुल क्रॉस कर शहर के अन्दर पहुंच सकेंगे।


                 आप देख रहे हैं 👇


 


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

नौकरी के नाम पर ₹1.40 करोड़ की ठगी: 9 महीने से फरार आरोपी धीरज चौधरी ने नेपानगर कोर्ट में किया सरेंडर, 3 दिन की पुलिस रिमांड पर

 नौकरी के नाम पर 1 करोड़ 40 लाख रुपए की धोखाधड़ी के मामले में फरार आरोपी धीरज चौधरी ने मंगलवार को नेपानगर न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया है,  ।। प्रदेश पत्रिका संवाददाता दीपक सोनवणे ।। नेपानगर। भारतीय डाक विभाग (पोस्ट ऑफिस) में नौकरी दिलाने का झांसा देकर नेपानगर और आसपास के करीब 19 युवाओं से 1 करोड़ 40 लाख रुपए की धोखाधड़ी करने वाले मुख्य आरोपियों में से एक धीरज चौधरी ने मंगलवार को नेपानगर न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया। आरोपी पिछले नौ महीने से पुलिस को चकमा देकर फरार चल रहा था। न्यायालय ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी को तीन दिन की पुलिस रिमांड पर पुलिस को सौंप दिया है। जानकारी के अनुसार, नेपानगर के गेट नंबर 7 निवासी आरोपी धीरज (पिता अशोक चौधरी) मंगलवार दोपहर करीब 1:00 बजे अपने कानूनी सलाहकार (वकील) के साथ अचानक न्यायालय परिसर पहुंचा और आत्मसमर्पण की अर्जी लगाई। धीरज के सरेंडर करने की सूचना मिलते ही पुलिस टीम भी मौके पर पहुंच गई। इस हाई-प्रोफाइल धोखाधड़ी मामले में क्षेत्र के बेरोजगार युवाओं को निशाना बनाया गया था। नेपानगर और आसपास के ग्रामीण इलाकों के 19 युवाओं ने शि...

नेपा लिमिटेड में ज्ञानेश्वर खैरनार को संपदा अधिकारी नियुक्त किया गया.!

                प्रदेश पत्रिका:- केंद्रीय भारी उद्योग मंत्रालय के उपक्रम नेपा लिमिटेड में वरिष्ठ प्रबंधक (कार्मिक एवं प्रशासन) ज्ञानेश्वर खैरनार को लोक परिसर (अनधिकृत अधिभोगियों की बेदखली) अधिनियम-1971 के अंतर्गत टाउनशिप प्रशासक नियुक्त किया गया हैं। वे उक्त अधिनियम की धारा 3 के तहत संपदा अधिकारी के दायित्व का निर्वहन करेंगें। ज्ञात हो कि, नेपा लिमिटेड में पिछले लगभग एक वर्ष से यह पद रिक्त था। इस नियुक्ति के साथ, ज्ञानेश्वर खैरनार लोक परिसर अधिनियम के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करेंगे और इसके अधीन अधिरोपित कर्तव्यों का पालन करेंगे। इस नियुक्ति पर सीएमडी राकेश कुमार चोखानी सहित पूरे नेपा लिमिटेड परिवार ने ज्ञानेश्वर खैरनार को शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।      आप देख रहे हैं 👇

जिला बुरहानपुर के तहसील नेपानगर में बीड कॉलोनी भीलट बाबा मंदिर के पास गन्ने के रस वाली गाड़ी से बाइक सवार की जोरदार टक्कर

  नेपानगर में गन्ने के रस की गाड़ी और बाइक की टक्कर में घायल हुई दोनों बच्चियों (शिवानी और इंदु) को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए बुरहानपुर [Burhanpur] रेफर कर दिया गया है। मध्यम प्रदेश जिला बुरहानपुर के तहसील में रविवार  दिनांक 07/06/2026 समय करीब 6:58 pm नेपानगर के बीड कॉलोनी भीलट बाबा मंदिर के पास गन्ने के रस वाली गाड़ी से बाइक सवार की जोरदार टक्कर होने के कारण घाघरा निवासी दिनेश कि दो बच्चिया है जिसमे बडी बेटी का नाम शिवानी 6 वर्ष दूसरी का नाम इंदु 4 साल जिसे सर पर बहुत गंभीर चोट लगी है बताया जा रहा है की  बाइक का नियंत्रित सड़क पर गड्ढे होने के कारण बाइक गन्नेे के गाड़ी से जा टकरा गए । घटना का मुख्य विवरण इस प्रकार है: ​ घटनास्थल: बीड कॉलोनी, भीलट बाबा मंदिर के पास, तहसील नेपानगर, जिला बुरहानपुर (मध्य प्रदेश)। ​ दुर्घटना का कारण: बाइक सवार और गन्ने के रस वाली गाड़ी के बाइक की जोरदार टक्कर। ​ पीड़ित: घाघरा निवासी दिनेश की दो बच्चियां (बड़ी बेटी शिवानी और छोटी बेटी इंदु)। इंदु के सिर पर गंभीर चोट आई है। गन्ने   गाड़ी चालक: सुरेश अशोक सावले (निवासी: ग्...