प्रदेश पत्रिका:- भारतीय जनता पार्टी नेताओं की दोहरी राजनीति और झूठे आरोपों का कांग्रेस कड़े शब्दों में विरोध करती है। भाजपा आज महिलाओं के सम्मान की बात करती है, जबकि सच यह है कि “मंगलसूत्र” से लेकर “मुजरे” तक, “दीदी ओ दीदी” जैसी फब्तियाँ कसने वाले, 100 करोड़ की गर्लफ्रेंड जैसी शर्मनाक टिप्पणियाँ करने वाले भाजपा के ही मंत्री और नेता रहे हैं। यही भाजपा नेता देश की बेटियों, माताओं और यहाँ तक कि सेना की बेटी तक का अपमान करने से नहीं चूके।
कांग्रेस पार्टी का इतिहास गवाह है कि हमने हमेशा महिलाओं का सम्मान किया है और आगे भी करते रहेंगे। प्रधानमंत्री जी की माँ हो या देश की कोई भी बेटी, कांग्रेस ने कभी अपमानजनक भाषा का प्रयोग नहीं किया। भाजपा नेताओं को पहले अपनी जुबान और अपने मंचों पर दिए गए भाषणों का आईना देखना चाहिए।
जहाँ तक मंच पर कांग्रेस नेताओं की मौजूदगी का सवाल है, कांग्रेस साफ कहती है कि वहाँ कोई भी कांग्रेस नेता मौजूद नहीं था। यदि भाजपा को अपने आरोपों पर भरोसा है तो उनकी ही सरकार है—निष्पक्ष जांच कराएं और सच्चाई जनता के सामने रख दें।
भाजपा की राजनीति झूठ और महिलाओं के अपमान पर आधारित है, जबकि कांग्रेस हमेशा सम्मान और समानता की पक्षधर रही है।
आप देख रहे हैं 👇


टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें