सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

बुरहानपुर का खामनी बना कटरा, भक्तों का लगा तांता, विधायक अर्चना चिटनिस ने आरती कर की लोकमंगल की कामना.…..

प्रदेश पत्रिका:- शारदीय नवरात्रि में बुरहानपुर का ग्राम खामनी कटरा बन गया है। यहां भव्य मां वैष्णो देवी धाम में माता रानी की घट स्थापना के साथ मां वैष्णोदेवी कटरा की प्रतिकृति को आकार दिया गया है। खामनी गांव भक्ति का केन्द्र बना हुआ है। अनोखा मां वैष्णोदेवी का दरबार सजाया गया है। इसमें तीन किलोमीटर लंबा मां वैष्णोदेवी मंदिर की तरह ही ट्रैक बनाया गया है। यहां मां वैष्णोदेवी की गुफा और देवी दर्शन के लिए भक्तों का तांता लगा हुआ है। भक्तों को 3 किलोमीटर पैदल यात्रा के बाद मां वैष्णोदेवी के दर्शन हो रहे है। एक किलोमीटर की पांच गुफाएं बनाई गई है। इसमें पवित्र गुफा, बाण गंगा, चरण पादुका, गर्भग्रह गुफा, अर्धकुंवारी, मां वैष्णोदेवी और भैरव बाबा के दर्शन हो रहे है। विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री श्रीमती अर्चना चिटनिस (दीदी) ने भक्तों के साथ मां वैष्णोदेवी धाम की पवित्र गुफा और माता की पूजा-अर्चना, आरती कर लोकमंगल की कामना की।



इस अवसर पर श्रीमती अर्चना चिटनिस ने कहा कि इस प्रतिकृति को छोटे गांव में आकार दे कर खामनी ग्रामवासियों ने धार्मिक आस्था और अटूट संकल्प का एक अद्भुत उदाहरण प्रस्तुत किया है। खामनी गाँव वासियों में कटरा स्थित माता वैष्णो देवी धाम की प्रतिकृति बनाने का एक बड़ा और पवित्र संकल्प लिया था। 

इस पवित्र कार्य को पूरा करने के लिए पूरे गाँव की एक जुटता और हर व्यक्ति द्वारा इस पवित्र कार्य में अपना पूरा पूरा समय सहयोग दिया। इस धार्मिक यात्रा की सबसे महत्वपूर्ण कड़ी थी माता रानी की चरण पादुकाओं को वैष्णो देवी धाम से खामनी गाँव तक लाना। ग्रामवासियों का एक समूह पूरी श्रद्धा के साथ वैष्णांे देवी धाम गया, जहाँ उन्होंने विधि-विधान के साथ माता रानी की चरण पादुकाओं को प्राप्त किया। आज, दर्शन के लिए लोगों की भारी भीड़ उमड़ रही है। यह दृश्य गाँव के लोगों की आस्था और भक्ति का प्रमाण है।


श्रीमती चिटनिस ने कहा कि खामनी के ग्रामवासियों ने यह साबित कर दिया है कि जब धर्म और संस्कृति की उपासना का संकल्प लिया जाता है, तो ईश्वर भी उस कार्य को पूरा करने में मदद करते हैं। इस कार्य में न केवल खामनी गाँव के लोग शामिल है, बल्कि आस-पास के सभी गाँवों ने भी अपना अमूल्य योगदान दिया।

 यह एक अद्वितीय उदाहरण है जहाँ एक पूरा समुदाय एक साझा धार्मिक लक्ष्य के लिए एकजुट हुआ है। यह पहल हम सभी के लिए एक बड़ी प्रेरणा है। यह हमें सिखाती है कि सच्ची आस्था, समर्पण, और सामूहिक प्रयासों से किसी भी बड़े कार्य को सफलतापूर्वक पूरा किया जा सकता है। यह सिर्फ एक मंदिर का निर्माण नहीं है, बल्कि यह आपसी भाईचारे, सहयोग और दृढ़ संकल्प की एक मिसाल है। खामनी गाँव के लोगों की यह अद्भुत भक्ति भाव और उनका समर्पण वास्तव में सराहनीय है।

किशोर पाटिल ने कहा कि शारदीय नवरात्रि के पावन पर्व पर बुरहानपुर का ग्राम खामनी कटरा बना हुआ है और यहां मां वैष्णोदेवी प्रकट हुई है। जहां श्रद्धालुओं को माता वैष्णो देवी के दर्शन करने भीड़ उमड़ पड़ी है। सुंदर और भव्य वैष्णोदेवी का दरबार सजा हुआ है। पहाड़ी की तरह सुंदरता के लिए गांव के लोगों ने 18 हजार से ज्यादा झेंडु के पौधे लगाए है और इन्हीेें से ट्रैक को सजाया जा रहा है। 700 से अधिक ग्रामीण और सेवादार भक्तों की सेवा सहायता से दर्शनार्थी आसानी से मां के दरबार में दर्शन कर पा रहे हैं। 22 सितंबर से शुरू हुए यह दिव्य आयोजन 6 अक्टूबर 2025 तक चलेगा। जिसमें विभिन्न स्थानों से श्रद्धालु दर्शनार्थ आ रहे है। इस दौरान लाखों लोग खामनी में वैष्णो माता दरबार का दर्शन लाभ ले सकेंगे। यह 15 दिवसीय आयोजन पूर्णतः प्लॉस्टिक मुक्त रखने का प्रयास किया गया है, जिससे पर्यावरण संरक्षण भी हो सके।

आयोजन से जुड़े ग्रामीणों ने कहा कि यह दिव्य और भव्य आयोजन लोकप्रिय नैत्री श्रीमती अर्चना चिटनिस के सहयोग और मार्गदर्शन में आयोजित किया जा रहा है। उनके द्वारा समय-समय पर दिए जा रहे मार्गदर्शन और सहयोग से ही यह आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हो सकेगा।

इस दिव्य आयोजन के लिए श्री मां वैष्णो देवी समिति बनाई गई है। इसके अध्यक्ष योगेश मोतेकर है। समिति में विधायक श्रीमती अर्चना चिटनिस (दीदी) मार्गदर्शक है। वहीं समिति में ईश्वर पाटिल, जिला पंचायत सदस्य किशोर पाटिल, लक्ष्मण महाजन, घनश्याम पाटिल, चेतन महाजन, उमाकांत केलकर, सुभाष पाटिल, सुनिल महाजन, भूषण महाजन, प्रमोद राजपूत एवं कन्हैया प्रजापति सहित अन्य सेवादार शामिल है।


             आप देख रहे हैं 👇

















टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

नेपा लिमिटेड में ज्ञानेश्वर खैरनार को संपदा अधिकारी नियुक्त किया गया.!

                प्रदेश पत्रिका:- केंद्रीय भारी उद्योग मंत्रालय के उपक्रम नेपा लिमिटेड में वरिष्ठ प्रबंधक (कार्मिक एवं प्रशासन) ज्ञानेश्वर खैरनार को लोक परिसर (अनधिकृत अधिभोगियों की बेदखली) अधिनियम-1971 के अंतर्गत टाउनशिप प्रशासक नियुक्त किया गया हैं। वे उक्त अधिनियम की धारा 3 के तहत संपदा अधिकारी के दायित्व का निर्वहन करेंगें। ज्ञात हो कि, नेपा लिमिटेड में पिछले लगभग एक वर्ष से यह पद रिक्त था। इस नियुक्ति के साथ, ज्ञानेश्वर खैरनार लोक परिसर अधिनियम के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करेंगे और इसके अधीन अधिरोपित कर्तव्यों का पालन करेंगे। इस नियुक्ति पर सीएमडी राकेश कुमार चोखानी सहित पूरे नेपा लिमिटेड परिवार ने ज्ञानेश्वर खैरनार को शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।      आप देख रहे हैं 👇

नगर में नगर पालिका अध्यक्ष पति विनोद पाटिल और पार्षद पति कैलाश पटेल में मनमुटाव की चर्चा।

 वार्ड क्रमांक 07 की पार्षद सपना कैलाश पटेल ने नगर पालिका से स्वच्छता मिशन के अंतर्गत हुई खरीदी का पूरा विवरण। वार्डक्रमांक 07 की पार्षद सपना कैलाश पटेल प्रदेश पत्रिका:- नेपानगर, दिनांक 18 मार्च 2025 - नगर पालिका परिषद नेपानगर के वार्ड क्रमांक 07 की पार्षद सपना कैलाश पटेल ने नगर पालिका प्रशासन से वर्ष 2023 और 2024 में स्वच्छता मिशन के तहत खरीदे गए सभी उपकरणों का लिखित ब्यौरा देने की मांग की है। नगर पालिका द्वारा स्वच्छता अभियान  के तहत हर साल लाखों रुपये खर्च किए जाते हैं, लेकिन नगर में सफाई व्यवस्था में अपेक्षित सुधार नहीं दिख रहा है। ऐसे में यह जानना जरूरी हो जाता है कि पिछले दो वर्षों में स्वच्छता मिशन के तहत कितनी राशि खर्च हुई, किन-किन उपकरणों की खरीदी हुई, उनकी गुणवत्ता क्या है, वे वर्तमान में कहां उपयोग हो रहे हैं, और उनके रखरखाव की क्या व्यवस्था है। पार्षद सपना कैलाश पटेल  ने प्रशासन को एक आधिकारिक पत्र सौंपकर यह जानकारी सार्वजनिक करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि नगर के नागरिकों को यह जानने का हक है कि स्वच्छता अभियान के लिए दिए गए सरकारी बजट का सही उपयोग हुआ ह...

बुरहानपुर जिले के नेपानगर के नवरा ग्राम में एक युवक ने युक्ति का गला काटकर कर दी हत्या बुरहानपुर जिला अस्पताल में किया पोस्टमार्टम

  आप देख रहे हैं प्रदेश पत्रिका से दीपक सोनवणे  की रिपोर्ट  बुरहानपुर जिले के नवरंग गांव में एक युवक ने एक युवती की गला काटकर हत्या कर दी हत्या  है। इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया है।यह घटना शुक्रवार रात की बताई जा रही है  घटना का विवरण यह घटना दिनांक 02/08/2025 शनिवार 12:00 बजे की है बताया जा रहा है कि युवक और युवती के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। इसके बाद युवक ने धारदार हथियार से युवती का गला काट दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया। पोस्टमार्टम युक्ति भाग्यश्री का शव एसपी  देवेंद्र पाटीदार द्वारा  युवती के शव को  कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए  जिला अस्पताल ले जाया  गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपी युवक रईस  की तलाश जारी है।  यह घटना शनिवार दोपहर 12:00 की है व्यक्ति की बहन सुभद्रा कटारे ने प्रशासन से लगाई दुहार की हत्यारे को अधिक से अधिक कड़ी सजा मिले । युवक का नाम रईस बताया जा रहा है जो नेपानगर निवासी है जो दूध का व्यापार करता है ...