सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

आज नेपानगर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम खकनार स्थित मध्यप्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन कार्यालय में आयोजित बैठक में युवा नेता श्री गजेन्द्र पाटिल जी विधायक सुश्री मंजु राजेंद्र दादू जी एवं सांसद खेल महोत्सव नेपानगर विधानसभा प्रभारी श्री सुनिल वाघे जी विशेष रूप से उपस्थित रहे।



विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम खकनार स्थित मध्यप्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन कार्यालय में आयोजित बैठक में युवा नेता श्री गजेन्द्र पाटिल जी


   प्रदेश पत्रिका:  आज नेपानगर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम खकनार स्थित मध्यप्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन कार्यालय में आयोजित बैठक में युवा नेता श्री गजेन्द्र पाटिल जी ने सम्मिलित होकर। सांसद खेल महोत्सव की जानकारी दी यह बैठक माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के आह्वान पर खंडवा लोकसभा के लोकप्रिय सांसद मा. श्री ज्ञानेश्वर पाटिल जी के नेतृत्व में आयोजित होने वाले “सांसद खेल महोत्सव – 2025” के पंजीयन एवं तैयारियों को लेकर रखी गई थी।

बैठक में नेपानगर विधायक सुश्री मंजु राजेंद्र दादू जी एवं सांसद खेल महोत्सव नेपानगर विधानसभा प्रभारी श्री सुनिल वाघे जी विशेष रूप से उपस्थित रहे।

खेलों के महत्व एवं युवाओं के सर्वांगीण विकास में उनकी भूमिका पर चर्चा करते हुए महोत्सव की संपूर्ण कार्ययोजना की समीक्षा की गई।


सभी खेल अधिकारियों एवं शिक्षकों को निर्देशित किया गया कि अधिक से अधिक खिलाड़ियों का पंजीयन सुनिश्चित करें।

यह महोत्सव ग्राम स्तर, ब्लॉक स्तर एवं जिला स्तर पर खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने और उन्हें राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने का सशक्त मंच बनेगा।

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी का “खेलेगा इंडिया, बढ़ेगा इंडिया” का विज़न युवाओं में खेल भावना, अनुशासन और राष्ट्र निर्माण के प्रति नई ऊर्जा का संचार कर रहा है।

इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्री गंगाराम मार्को जी, राज्यमंत्री दर्जा प्राप्त श्री संजय जाधव जी, भाजपा वरिष्ठ नेता श्री प्रदीप जाधव जी सहित भाजपा के विभिन्न मोर्चों के पदाधिकारी भी उपस्थित रहे

आप देख रहे है 👇



टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

नेपा लिमिटेड में ज्ञानेश्वर खैरनार को संपदा अधिकारी नियुक्त किया गया.!

                प्रदेश पत्रिका:- केंद्रीय भारी उद्योग मंत्रालय के उपक्रम नेपा लिमिटेड में वरिष्ठ प्रबंधक (कार्मिक एवं प्रशासन) ज्ञानेश्वर खैरनार को लोक परिसर (अनधिकृत अधिभोगियों की बेदखली) अधिनियम-1971 के अंतर्गत टाउनशिप प्रशासक नियुक्त किया गया हैं। वे उक्त अधिनियम की धारा 3 के तहत संपदा अधिकारी के दायित्व का निर्वहन करेंगें। ज्ञात हो कि, नेपा लिमिटेड में पिछले लगभग एक वर्ष से यह पद रिक्त था। इस नियुक्ति के साथ, ज्ञानेश्वर खैरनार लोक परिसर अधिनियम के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करेंगे और इसके अधीन अधिरोपित कर्तव्यों का पालन करेंगे। इस नियुक्ति पर सीएमडी राकेश कुमार चोखानी सहित पूरे नेपा लिमिटेड परिवार ने ज्ञानेश्वर खैरनार को शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।      आप देख रहे हैं 👇

नगर में नगर पालिका अध्यक्ष पति विनोद पाटिल और पार्षद पति कैलाश पटेल में मनमुटाव की चर्चा।

 वार्ड क्रमांक 07 की पार्षद सपना कैलाश पटेल ने नगर पालिका से स्वच्छता मिशन के अंतर्गत हुई खरीदी का पूरा विवरण। वार्डक्रमांक 07 की पार्षद सपना कैलाश पटेल प्रदेश पत्रिका:- नेपानगर, दिनांक 18 मार्च 2025 - नगर पालिका परिषद नेपानगर के वार्ड क्रमांक 07 की पार्षद सपना कैलाश पटेल ने नगर पालिका प्रशासन से वर्ष 2023 और 2024 में स्वच्छता मिशन के तहत खरीदे गए सभी उपकरणों का लिखित ब्यौरा देने की मांग की है। नगर पालिका द्वारा स्वच्छता अभियान  के तहत हर साल लाखों रुपये खर्च किए जाते हैं, लेकिन नगर में सफाई व्यवस्था में अपेक्षित सुधार नहीं दिख रहा है। ऐसे में यह जानना जरूरी हो जाता है कि पिछले दो वर्षों में स्वच्छता मिशन के तहत कितनी राशि खर्च हुई, किन-किन उपकरणों की खरीदी हुई, उनकी गुणवत्ता क्या है, वे वर्तमान में कहां उपयोग हो रहे हैं, और उनके रखरखाव की क्या व्यवस्था है। पार्षद सपना कैलाश पटेल  ने प्रशासन को एक आधिकारिक पत्र सौंपकर यह जानकारी सार्वजनिक करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि नगर के नागरिकों को यह जानने का हक है कि स्वच्छता अभियान के लिए दिए गए सरकारी बजट का सही उपयोग हुआ ह...

8 फरवरी से राशन कार्ड धारकों को मिलेगा बड़ा फायदा! जानें नया नियम!

भारत सरकार ने राशन कार्ड धारकों के लिए एक नई योजना की घोषणा की है, जो 8 फरवरी 2025 से लागू हो रही है। इस योजना का उद्देश्य गरीब और जरूरतमंद परिवारों को राहत प्रदान करना और खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित करना है। इस नई पहल के तहत, राशन कार्ड धारकों को न केवल मुफ्त राशन मिलेगा, बल्कि उन्हें हर महीने आर्थिक सहायता भी दी जाएगी। यह योजना देश के करोड़ों लोगों के जीवन पर सकारात्मक प्रभाव डालेगी। इस लेख में, हम आपको इस योजना के सभी पहलुओं की जानकारी देंगे, जैसे कि इसके लाभ, पात्रता मानदंड, आवश्यक दस्तावेज, और आवेदन प्रक्रिया। साथ ही, हम यह भी समझेंगे कि यह नया नियम किस तरह से राशन वितरण प्रणाली को अधिक पारदर्शी और कुशल बनाएगा। राशन कार्ड योजना 2025 का मुख्य विवरण नीचे दिए गए टेबल में इस योजना का एक संक्षिप्त अवलोकन प्रस्तुत किया गया है:  योजना के लाभ इस नई योजना के तहत लाभार्थियों को कई महत्वपूर्ण सुविधाएं मिलेंगी: मुफ्त राशन: पात्र परिवारों को हर महीने मुफ्त अनाज (चावल और गेहूं) मिलेगा। आर्थिक सहायता: प्रत्येक परिवार को हर महीने ₹1000 की वित्तीय सहायता सीधे उनके बैंक खाते में दी जाएग...