सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

बप्पा की आराधना चरम पर , अनंत चतुर्दशी पर होगा विसर्जन....

प्रदेश पत्रिका - रिद्धि - सिद्धि के दाता प्रथम पूज्य भगवान श्री गणेश की आराधना का दस दिनी महोत्सव अब अपने चरम पर है । सार्वजनिक स्थलों सहित घर - घर विराजी गणेश प्रतिमाओं की रात - दिन विधि - विधान से पूजा - अर्चना कर भव्य आरती का दौर निरंतर जारी है । गणेश चतुर्थी से विराजित इन प्रतिमाओं का पारंपरिक तरीके सहित विधि - विधान से शनिवार अनंत चतुर्दशी को विसर्जन किया जाएगा । इसको लेकर जिला प्रशासन और नगर निगम प्रशासन ने सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली हैं । 

मध्यप्रदेश के खण्डवा शहर में इस बार पद्मकुण्ड सहित सभी ऐतिहासिक कुंडों और तालाबों में गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन जिला प्रशासन ने पूरी तरह प्रतिबंधित कर दिया है । 

 तीन स्थलों पर होगा विसर्जन 

जिला प्रशासन ने झीलोद्यान के पास भैरव तालाब में एक अस्थायी कुंड बनाया है । इसके अलावा रामेश्वर कुंड सहित शासकीय आई टी आई के पीछे भी कुंड बनाया है जिनमें गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन किया जाएगा । 

महापौर , विधायक ने जायजा लिया 

विसर्जन स्थलों का महापौर अमृता अमर यादव और खण्डवा विधायक कंचन मुकेश तनवे ने अलग - अलग जायजा लिया और आवश्यक तैयारी के निर्देश दिए । उनके निर्देशों पर अफसरों ने अमल करते हुए सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली हैं । 

अनंत चतुर्दशी पर होगा विसर्जन 

घर - घर विराजित गणेश प्रतिमाओं की भक्त पूरे विधि - विधान से आराधना कर रहे हैं । सार्वजनिक स्थलों पर भी विराजित भव्य प्रतिमाओं को निहारने प्रतिदिन जन सैलाब उमड़ रहा है । बच्चों , युवा और महिलाओं में उत्साह , उमंग और उल्लास देखा जा रहा है । इनमें बुजुर्ग भी पीछे नहीं है । हर कोई बप्पा की भक्ति में सराबोर नजर आ रहा है । शुक्रवार तक भक्ति और आराधना का दौर चरम पर पहुच गया है । सार्वजनिक स्थलों पर भव्य सजावट के साथ नयनाभिराम विद्युत साज सज्जा की गई है । विभिन्न आकार और प्रकार की इन प्रतिमाओं के माध्यम से जन कल्याणकारी संदेश दिए जा रहे हैं । शनिवार को अनंत चतुर्दशी पर्व पर इन प्रतिमाओं का पारंपरिक तरीके से विसर्जन किया जाएगा ।

             आप देख रहे हैं 👇


 

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

नेपा लिमिटेड में ज्ञानेश्वर खैरनार को संपदा अधिकारी नियुक्त किया गया.!

                प्रदेश पत्रिका:- केंद्रीय भारी उद्योग मंत्रालय के उपक्रम नेपा लिमिटेड में वरिष्ठ प्रबंधक (कार्मिक एवं प्रशासन) ज्ञानेश्वर खैरनार को लोक परिसर (अनधिकृत अधिभोगियों की बेदखली) अधिनियम-1971 के अंतर्गत टाउनशिप प्रशासक नियुक्त किया गया हैं। वे उक्त अधिनियम की धारा 3 के तहत संपदा अधिकारी के दायित्व का निर्वहन करेंगें। ज्ञात हो कि, नेपा लिमिटेड में पिछले लगभग एक वर्ष से यह पद रिक्त था। इस नियुक्ति के साथ, ज्ञानेश्वर खैरनार लोक परिसर अधिनियम के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करेंगे और इसके अधीन अधिरोपित कर्तव्यों का पालन करेंगे। इस नियुक्ति पर सीएमडी राकेश कुमार चोखानी सहित पूरे नेपा लिमिटेड परिवार ने ज्ञानेश्वर खैरनार को शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।      आप देख रहे हैं 👇

नगर में नगर पालिका अध्यक्ष पति विनोद पाटिल और पार्षद पति कैलाश पटेल में मनमुटाव की चर्चा।

 वार्ड क्रमांक 07 की पार्षद सपना कैलाश पटेल ने नगर पालिका से स्वच्छता मिशन के अंतर्गत हुई खरीदी का पूरा विवरण। वार्डक्रमांक 07 की पार्षद सपना कैलाश पटेल प्रदेश पत्रिका:- नेपानगर, दिनांक 18 मार्च 2025 - नगर पालिका परिषद नेपानगर के वार्ड क्रमांक 07 की पार्षद सपना कैलाश पटेल ने नगर पालिका प्रशासन से वर्ष 2023 और 2024 में स्वच्छता मिशन के तहत खरीदे गए सभी उपकरणों का लिखित ब्यौरा देने की मांग की है। नगर पालिका द्वारा स्वच्छता अभियान  के तहत हर साल लाखों रुपये खर्च किए जाते हैं, लेकिन नगर में सफाई व्यवस्था में अपेक्षित सुधार नहीं दिख रहा है। ऐसे में यह जानना जरूरी हो जाता है कि पिछले दो वर्षों में स्वच्छता मिशन के तहत कितनी राशि खर्च हुई, किन-किन उपकरणों की खरीदी हुई, उनकी गुणवत्ता क्या है, वे वर्तमान में कहां उपयोग हो रहे हैं, और उनके रखरखाव की क्या व्यवस्था है। पार्षद सपना कैलाश पटेल  ने प्रशासन को एक आधिकारिक पत्र सौंपकर यह जानकारी सार्वजनिक करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि नगर के नागरिकों को यह जानने का हक है कि स्वच्छता अभियान के लिए दिए गए सरकारी बजट का सही उपयोग हुआ ह...

8 फरवरी से राशन कार्ड धारकों को मिलेगा बड़ा फायदा! जानें नया नियम!

भारत सरकार ने राशन कार्ड धारकों के लिए एक नई योजना की घोषणा की है, जो 8 फरवरी 2025 से लागू हो रही है। इस योजना का उद्देश्य गरीब और जरूरतमंद परिवारों को राहत प्रदान करना और खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित करना है। इस नई पहल के तहत, राशन कार्ड धारकों को न केवल मुफ्त राशन मिलेगा, बल्कि उन्हें हर महीने आर्थिक सहायता भी दी जाएगी। यह योजना देश के करोड़ों लोगों के जीवन पर सकारात्मक प्रभाव डालेगी। इस लेख में, हम आपको इस योजना के सभी पहलुओं की जानकारी देंगे, जैसे कि इसके लाभ, पात्रता मानदंड, आवश्यक दस्तावेज, और आवेदन प्रक्रिया। साथ ही, हम यह भी समझेंगे कि यह नया नियम किस तरह से राशन वितरण प्रणाली को अधिक पारदर्शी और कुशल बनाएगा। राशन कार्ड योजना 2025 का मुख्य विवरण नीचे दिए गए टेबल में इस योजना का एक संक्षिप्त अवलोकन प्रस्तुत किया गया है:  योजना के लाभ इस नई योजना के तहत लाभार्थियों को कई महत्वपूर्ण सुविधाएं मिलेंगी: मुफ्त राशन: पात्र परिवारों को हर महीने मुफ्त अनाज (चावल और गेहूं) मिलेगा। आर्थिक सहायता: प्रत्येक परिवार को हर महीने ₹1000 की वित्तीय सहायता सीधे उनके बैंक खाते में दी जाएग...