pub-4032623511138817 ‘‘सेवा पखवाड़ा‘‘ में स्वस्थ और सशक्त बुरहानपुर का संकल्प संग सफल क्रियान्वयन हो-अर्चना चिटनिस...... सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

‘‘सेवा पखवाड़ा‘‘ में स्वस्थ और सशक्त बुरहानपुर का संकल्प संग सफल क्रियान्वयन हो-अर्चना चिटनिस......

प्रदेश पत्रिका:- बुरहानपुर में आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिन (17 सितंबर) के उपलक्ष्य में, पूरे देश में ‘‘सेवा पखवाड़ा‘‘ का आयोजन हो रहा है। आज हम सभी जनप्रतिनिधियों ने इसकी कार्य योजना में भागीदारी कर अपने विचारों को साझा किया। प्रधानमंत्री जी हमेशा एक स्वस्थ शरीर और स्वच्छ पर्यावरण के महत्व पर जोर देते हैं। उनका मानना है कि स्वस्थ मिट्टी ही हमें पौष्टिक आहार प्रदान कर सकती है, जिससे हमारा शरीर स्वस्थ और निरोगी बनता है। इस विचार को आगे बढ़ाते हुए, बुरहानपुर में हमने ‘‘सेवा पखवाड़ा‘‘ के दौरान एक विशेष संकल्प लिया है-बुरहानपुर को एनीमिया मुक्त बनाना।

यह बात विधायक व पूर्व कैबिनेट मंत्री श्रीमती अर्चना चिटनिस (दीदी) ने 17 सितंबर से 2 अक्टूबर 2025 तक ‘‘सेवा पखवाड़ा अभियान‘‘ के सफल क्रियान्वयन को लेकर कलेक्टर कार्यालय में आयोजित बैठक में कही। श्रीमती चिटनिस ने कहा कि ‘‘सेवा पखवाड़ा‘‘ का मूल उद्देश्य केवल सरकारी कार्यक्रम तक सीमित नहीं है, बल्कि यह जनसामान्य को अच्छे स्वास्थ्य के लिए प्रेरित करने का एक माध्यम है। हमारा लक्ष्य है कि बुरहानपुर का हर नागरिक स्वस्थ और सशक्त बने ताकि वह राष्ट्र निर्माण में अपनी पूरी क्षमता से योगदान दे सके। इस विशेष अवसर पर, आइए हम सब मिलकर इस संकल्प को सफल बनाएं और प्रधानमंत्री जी के ‘‘स्वस्थ भारत‘‘ के सपने को साकार करने में अपना योगदान दें।

बैैठक में सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल, कलेक्टर हर्षसिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष गंगाराम मार्को, महापौर श्रीमती माधुरी अतुल पटेल, भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ.मनोज माने, शाहपुर नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि वीरेन्द्र तिवारी, जनपद पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि र्प्रदीप पाटिल, ईश्वर चौहान सहित जनप्रतिनिधि व अधिकारीगण उपस्थित रहे। विभिन्न विभागों के प्रमुखों द्वारा सेवा पखवाड़ा अंतर्गत आयोजित होने वाली गतिविधियों के संदर्भ में प्रजेेंटेशन प्रस्तुत किया गया।

बैठक में आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में मनाया जा रहा सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम के उद्देश्यों, गतिविधियों तथा इसके माध्यम से समाजहित में किए जाने वाले कार्यों पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। श्रीमती चिटनिस ने महिला सशक्तिकरण, युवा सहभागिता, स्वच्छता अभियान, स्वास्थ्य सेवाओं, शिक्षा, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक समरसता जैसे विषयों पर विस्तारपूर्वक चर्चा कर आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए। सभी उपस्थित शासकीय अधिकारियों, कर्मचारियों, पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं गणमान्य नागरिकों सेे समाज के कमजोर वर्गों तक पहुँचने, सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ जन-जन तक पहुँचाने तथा सेवा कार्यों को अधिक सशक्त और संगठित ढंग से संपन्न करने हेतु आग्रह किया। उन्होंने कहा कि इस अभियान का उदेद्श्य जन भागीदारी, स्वच्छता, सेवा और जन कल्याणकारी कार्यक्रमों को व्यापक स्वरूप देना है। नागरिकों में स्वच्छता सेवा और सामुदायिक उत्तरदायित्व की भावना को प्रोत्साहित करना है। इस अभियान में आमजन की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करते हुए ‘‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास तथा वोकल फॉर लोकल‘‘ की भावना को सशक्त करना है।

’एनीमिया मुक्त बुरहानपुर-एक सामूहिक अभियान’

श्रीमती अर्चना चिटनिस ने कहा कि एनीमिया, यानी खून की कमी, एक गंभीर समस्या है जो हमारे समाज के स्वास्थ्य को प्रभावित करती है। प्रधानमंत्री जी भी एनीमिया मुक्त भारत के लिए निरंतर प्रयासरत हैं। पहले इस समस्या के समाधान के लिए केवल फोलिक एसिड दिया जाता था, लेकिन अब फेरस एस्कॉर्बेट जैसी उन्नत दवाइयाँ उपलब्ध हैं, जिनमें ऐसे तत्व हैं जो हमें एनीमिया से जल्दी मुक्ति दिलाने में सहायक हैं। हमने यह संकल्प लिया है कि हम एक बड़े अभियान के रूप में एनीमिया मुक्त बुरहानपुर के लिए काम करेंगे। इस अभियान में, समाज के हर वर्ग, हमारे स्वास्थ्यकर्मी और सभी नागरिकों की सामूहिक भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी। इस दौरान हम विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन करेंगे, जिनमें हीमोग्लोबिन की जांच के लिए विशेष कैंप लगाए जाएंगे और लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया जाएगा।

प्लॉस्टिक मुक्त बुरहानपुर अभियान को मिले गति

श्रीमती अर्चना चिटनिस ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय मंच से अपने देश में स्वच्छता, पर्यावरण के प्रति संकल्पित भारत का जो विजन रखते है उसे हमें अपने नगर और जिले में एक मिशन बतौर अपनाकर सिंगल यूज प्लॉस्टिक मुक्त- बुरहानपुर बनाने के लिए संकल्पित होना चाहिए। जिसमें नगर निगम, ग्राम पंचायत, जनपद और जिला पंचायत सहित हर नागरिक को अपना कर्तव्य और जिम्मेदारी मानकर सिंगल यूज प्लॉस्टिक को त्यागना होगा। 

प्रधानमंत्री जी का जो विजन है वह बुरहानपुर का मिशन बनाना होगा। सब मिल बुरहानपुर को प्लॉस्टिक मुक्त करेंगे। श्रीमती चिटनिस ने कहा कि हमारे प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने सिंगल यूज प्लॉस्टिक मुक्त देश बनाने का हमें संकल्प दिलाया। उन्होंने देशवासियों से आह्वान किया है कि सिंगल यूज प्लास्टिक को इस्तेमाल करना बंद करें। प्रधानमंत्री जी ने जन जागरण तथा देश की जनता के व्यवहार परिवर्तन के जरिए सिंगल यूज प्लॉस्टिक का उपयोग को खत्म करने की बात कही है और यह हम सब की भी नैतिक जिम्मेदारी है कि हम अपनी आने वाली पीढि़यों को सुरक्षित भविष्य देने हेतु प्लॉस्टिक को अपनी जीवनचर्या से निकाले। श्रीमती चिटनिस ने कहा कि स्कूली बच्चों से अच्छा कोई ब्रांड एंबेसडर नहीं हो सकता। प्लॉस्टिक मुक्त अभियान का हिस्सा बनाए। बुरहानपुर पूरे देश को कपड़े की थैली बनाकर देने वाला बने।

बैठक में यह निर्देश भी दिए

बैठक में श्रीमती अर्चना चिटनिस ने सेवा पखवाड़ा अभियान अंतर्गत आयोजित होने वाली गतिविधियों पर विस्तारपूर्वक चर्चा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए। श्रीमती चिटनिस ने अभियान के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु पंचायत स्तर और फिर जिला पंचायत स्तर पर कार्ययोेजना बनाकर कार्य करने के लिए निर्देशित किया। सवास्थ्य, शिक्षा और सफाई पर विशेष ध्यान दिया जाए।

यह आयोजित होगी गतिविधियां

रक्तदान शिविर, स्वच्छता अभियान, स्वास्थ्य शिविर, नमो मैराथन थीम- आत्मनिर्भर भारत विकसित भारत, वृक्षारोपण एक पेड़ मां के नाम- एक बगिया मां के नाम, दिव्यांगजनों को उपकरण वितरण, महिला स्वसहायता समूहों, स्थानीय कारीगरों द्वारा निर्मित उत्पादों की प्रदर्शिनी- मेले का आयोजन (वोकल फॉर लोकल), गांधी जयंती पर खादी उत्पादों की खरीद एवं प्रोत्साहन, विकसित भारत थीम पर चित्रकला, वाद-विवाद, निबंध प्रतियोगिता, संगोष्ठी का आयोजन, नमो पार्क, नमो वन, नमो उपवन इत्यादि गतिविधियां होगी। साथ ही सेवा पखवाड़ा अभियान के अंतर्गत स्वास्थ्य विभाग स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार अभियान की थीम पर महिलाओं एवं किशोरियों के स्वास्थ्य एवं पोषण चुनौतियों की पहचान करेगा। स्वास्थ्य शिविर आयोजित कर एनीमिया, कैंसर, असंक्रामक एवं संक्रामक रोगों की स्कैनिंग की जाएगी। 

सामुदायिक जागरूकता एवं भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए अधिक से अधिक लोगों को स्वास्थ्य शिविर से जोड़ा जाएगा। स्वास्थ्य शिविर में मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं का विशेष तौर पर विस्तार किया जाएगा। महिला एवं बाल विकास विभाग गर्भवती महिलाओं की संपूर्ण एमएनसी एवं जांच, एनीमिया स्क्रीनिंग करेगी। साथ ही बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण कर बच्चों का संपूर्ण टीकाकरण किया जाएगा। महिलाओं की जांच के दौरान एनीमिया, सिकल सेल, जेनेटिक बीमारियों, उच्च रक्तचाप, शुगर आदि की जांच भी की जाएगी।

            आप देख रहे हैं 👇


 

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

नौकरी के नाम पर ₹1.40 करोड़ की ठगी: 9 महीने से फरार आरोपी धीरज चौधरी ने नेपानगर कोर्ट में किया सरेंडर, 3 दिन की पुलिस रिमांड पर

 नौकरी के नाम पर 1 करोड़ 40 लाख रुपए की धोखाधड़ी के मामले में फरार आरोपी धीरज चौधरी ने मंगलवार को नेपानगर न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया है,  ।। प्रदेश पत्रिका संवाददाता दीपक सोनवणे ।। नेपानगर। भारतीय डाक विभाग (पोस्ट ऑफिस) में नौकरी दिलाने का झांसा देकर नेपानगर और आसपास के करीब 19 युवाओं से 1 करोड़ 40 लाख रुपए की धोखाधड़ी करने वाले मुख्य आरोपियों में से एक धीरज चौधरी ने मंगलवार को नेपानगर न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया। आरोपी पिछले नौ महीने से पुलिस को चकमा देकर फरार चल रहा था। न्यायालय ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी को तीन दिन की पुलिस रिमांड पर पुलिस को सौंप दिया है। जानकारी के अनुसार, नेपानगर के गेट नंबर 7 निवासी आरोपी धीरज (पिता अशोक चौधरी) मंगलवार दोपहर करीब 1:00 बजे अपने कानूनी सलाहकार (वकील) के साथ अचानक न्यायालय परिसर पहुंचा और आत्मसमर्पण की अर्जी लगाई। धीरज के सरेंडर करने की सूचना मिलते ही पुलिस टीम भी मौके पर पहुंच गई। इस हाई-प्रोफाइल धोखाधड़ी मामले में क्षेत्र के बेरोजगार युवाओं को निशाना बनाया गया था। नेपानगर और आसपास के ग्रामीण इलाकों के 19 युवाओं ने शि...

नेपा लिमिटेड में ज्ञानेश्वर खैरनार को संपदा अधिकारी नियुक्त किया गया.!

                प्रदेश पत्रिका:- केंद्रीय भारी उद्योग मंत्रालय के उपक्रम नेपा लिमिटेड में वरिष्ठ प्रबंधक (कार्मिक एवं प्रशासन) ज्ञानेश्वर खैरनार को लोक परिसर (अनधिकृत अधिभोगियों की बेदखली) अधिनियम-1971 के अंतर्गत टाउनशिप प्रशासक नियुक्त किया गया हैं। वे उक्त अधिनियम की धारा 3 के तहत संपदा अधिकारी के दायित्व का निर्वहन करेंगें। ज्ञात हो कि, नेपा लिमिटेड में पिछले लगभग एक वर्ष से यह पद रिक्त था। इस नियुक्ति के साथ, ज्ञानेश्वर खैरनार लोक परिसर अधिनियम के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करेंगे और इसके अधीन अधिरोपित कर्तव्यों का पालन करेंगे। इस नियुक्ति पर सीएमडी राकेश कुमार चोखानी सहित पूरे नेपा लिमिटेड परिवार ने ज्ञानेश्वर खैरनार को शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।      आप देख रहे हैं 👇

जिला बुरहानपुर के तहसील नेपानगर में बीड कॉलोनी भीलट बाबा मंदिर के पास गन्ने के रस वाली गाड़ी से बाइक सवार की जोरदार टक्कर

  नेपानगर में गन्ने के रस की गाड़ी और बाइक की टक्कर में घायल हुई दोनों बच्चियों (शिवानी और इंदु) को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए बुरहानपुर [Burhanpur] रेफर कर दिया गया है। मध्यम प्रदेश जिला बुरहानपुर के तहसील में रविवार  दिनांक 07/06/2026 समय करीब 6:58 pm नेपानगर के बीड कॉलोनी भीलट बाबा मंदिर के पास गन्ने के रस वाली गाड़ी से बाइक सवार की जोरदार टक्कर होने के कारण घाघरा निवासी दिनेश कि दो बच्चिया है जिसमे बडी बेटी का नाम शिवानी 6 वर्ष दूसरी का नाम इंदु 4 साल जिसे सर पर बहुत गंभीर चोट लगी है बताया जा रहा है की  बाइक का नियंत्रित सड़क पर गड्ढे होने के कारण बाइक गन्नेे के गाड़ी से जा टकरा गए । घटना का मुख्य विवरण इस प्रकार है: ​ घटनास्थल: बीड कॉलोनी, भीलट बाबा मंदिर के पास, तहसील नेपानगर, जिला बुरहानपुर (मध्य प्रदेश)। ​ दुर्घटना का कारण: बाइक सवार और गन्ने के रस वाली गाड़ी के बाइक की जोरदार टक्कर। ​ पीड़ित: घाघरा निवासी दिनेश की दो बच्चियां (बड़ी बेटी शिवानी और छोटी बेटी इंदु)। इंदु के सिर पर गंभीर चोट आई है। गन्ने   गाड़ी चालक: सुरेश अशोक सावले (निवासी: ग्...