सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

बुरहानपुर कलेक्टर हर्ष सिंह ने नाराजगी जाहिर की , बैंक अधिकारियों को कहा कि, इस बात का विशेष ध्यान रखा जायें कि, ऋण स्वीकृति एवं बैंकिंग कार्यों में कस्टमर को परेशानी न हो, उन्हें आसानी से सुविधाएं उपलब्ध करायी जायें

 


 प्रदेश पत्रिका: शासकीय योजनाओं संबंधी प्रकरणों के निराकरण में देरी होने पर कलेक्टर श्री हर्ष सिंह ने नाराजगी जाहिर की। उन्होंने बैंक अधिकारियों और विभागीय अधिकारियों को सख्त निर्देश दिये कि, कार्यों में तेजी लायें। बैठक में कलेक्टर ने कहा कि, प्रकरणों को अकारण लंबित ना रखा जाये एवं उनका प्राथमिकता के साथ निराकरण करना सुनिश्चित करें। विदित है कि, जिला स्तरीय सलाहकार समिति की जून तिमाही की बैठक आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में कलेक्टर श्री हर्ष सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में विभिन्न विभागों में संचालित शासकीय योजनाओं की विस्तृत रूप से समीक्षा की गई।

कलेक्टर श्री सिंह ने बैंक अधिकारियों को कहा कि, इस बात का विशेष ध्यान रखा जायें कि, ऋण स्वीकृति एवं बैंकिंग कार्यों में कस्टमर को परेशानी न हो, उन्हें आसानी से सुविधाएं उपलब्ध करायी जायें। पशुपालन, कृषि एवं उद्यानिकी विभाग के अधिकारी बैंकर्स से चर्चा कर प्रकरणों को जल्द अप्रूव करायें एवं पोर्टल पर भी एन्ट्री करना सुनिश्चित करें। कलेक्टर ने अधिकारियों को कार्यों में गुणवत्ता लाने की बात भी कही।

कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देश दिये कि बैंकर्स से समन्वय स्थापित कर शासकीय योजनाओं के शत-प्रतिशत लक्ष्य पूर्ण करवाना सुनिश्चित करें। समस्त बैंकर्स पीएमएफएमई योजना, मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजना, किसान क्रेडिट कार्ड, मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना इत्यादि अन्य योजनाओं संबंधी प्रकरणों पर विशेष ध्यान देवें। बैठक में कलेक्टर श्री सिंह ने कहा कि, बैंकों में जो प्रकरण लंबित है, उन्हें शीघ्रता से निराकृत करें तथा योजनाओं के क्रियान्वयन को प्राथमिकता दे।

आप देख रहे है 👇





टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

नेपा लिमिटेड में ज्ञानेश्वर खैरनार को संपदा अधिकारी नियुक्त किया गया.!

                प्रदेश पत्रिका:- केंद्रीय भारी उद्योग मंत्रालय के उपक्रम नेपा लिमिटेड में वरिष्ठ प्रबंधक (कार्मिक एवं प्रशासन) ज्ञानेश्वर खैरनार को लोक परिसर (अनधिकृत अधिभोगियों की बेदखली) अधिनियम-1971 के अंतर्गत टाउनशिप प्रशासक नियुक्त किया गया हैं। वे उक्त अधिनियम की धारा 3 के तहत संपदा अधिकारी के दायित्व का निर्वहन करेंगें। ज्ञात हो कि, नेपा लिमिटेड में पिछले लगभग एक वर्ष से यह पद रिक्त था। इस नियुक्ति के साथ, ज्ञानेश्वर खैरनार लोक परिसर अधिनियम के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करेंगे और इसके अधीन अधिरोपित कर्तव्यों का पालन करेंगे। इस नियुक्ति पर सीएमडी राकेश कुमार चोखानी सहित पूरे नेपा लिमिटेड परिवार ने ज्ञानेश्वर खैरनार को शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।      आप देख रहे हैं 👇

नगर में नगर पालिका अध्यक्ष पति विनोद पाटिल और पार्षद पति कैलाश पटेल में मनमुटाव की चर्चा।

 वार्ड क्रमांक 07 की पार्षद सपना कैलाश पटेल ने नगर पालिका से स्वच्छता मिशन के अंतर्गत हुई खरीदी का पूरा विवरण। वार्डक्रमांक 07 की पार्षद सपना कैलाश पटेल प्रदेश पत्रिका:- नेपानगर, दिनांक 18 मार्च 2025 - नगर पालिका परिषद नेपानगर के वार्ड क्रमांक 07 की पार्षद सपना कैलाश पटेल ने नगर पालिका प्रशासन से वर्ष 2023 और 2024 में स्वच्छता मिशन के तहत खरीदे गए सभी उपकरणों का लिखित ब्यौरा देने की मांग की है। नगर पालिका द्वारा स्वच्छता अभियान  के तहत हर साल लाखों रुपये खर्च किए जाते हैं, लेकिन नगर में सफाई व्यवस्था में अपेक्षित सुधार नहीं दिख रहा है। ऐसे में यह जानना जरूरी हो जाता है कि पिछले दो वर्षों में स्वच्छता मिशन के तहत कितनी राशि खर्च हुई, किन-किन उपकरणों की खरीदी हुई, उनकी गुणवत्ता क्या है, वे वर्तमान में कहां उपयोग हो रहे हैं, और उनके रखरखाव की क्या व्यवस्था है। पार्षद सपना कैलाश पटेल  ने प्रशासन को एक आधिकारिक पत्र सौंपकर यह जानकारी सार्वजनिक करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि नगर के नागरिकों को यह जानने का हक है कि स्वच्छता अभियान के लिए दिए गए सरकारी बजट का सही उपयोग हुआ ह...

8 फरवरी से राशन कार्ड धारकों को मिलेगा बड़ा फायदा! जानें नया नियम!

भारत सरकार ने राशन कार्ड धारकों के लिए एक नई योजना की घोषणा की है, जो 8 फरवरी 2025 से लागू हो रही है। इस योजना का उद्देश्य गरीब और जरूरतमंद परिवारों को राहत प्रदान करना और खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित करना है। इस नई पहल के तहत, राशन कार्ड धारकों को न केवल मुफ्त राशन मिलेगा, बल्कि उन्हें हर महीने आर्थिक सहायता भी दी जाएगी। यह योजना देश के करोड़ों लोगों के जीवन पर सकारात्मक प्रभाव डालेगी। इस लेख में, हम आपको इस योजना के सभी पहलुओं की जानकारी देंगे, जैसे कि इसके लाभ, पात्रता मानदंड, आवश्यक दस्तावेज, और आवेदन प्रक्रिया। साथ ही, हम यह भी समझेंगे कि यह नया नियम किस तरह से राशन वितरण प्रणाली को अधिक पारदर्शी और कुशल बनाएगा। राशन कार्ड योजना 2025 का मुख्य विवरण नीचे दिए गए टेबल में इस योजना का एक संक्षिप्त अवलोकन प्रस्तुत किया गया है:  योजना के लाभ इस नई योजना के तहत लाभार्थियों को कई महत्वपूर्ण सुविधाएं मिलेंगी: मुफ्त राशन: पात्र परिवारों को हर महीने मुफ्त अनाज (चावल और गेहूं) मिलेगा। आर्थिक सहायता: प्रत्येक परिवार को हर महीने ₹1000 की वित्तीय सहायता सीधे उनके बैंक खाते में दी जाएग...