pub-4032623511138817 नंदू भैया की जन्म जयंती पर उमड़ा जनसैलाब - जनप्रतिनिधियों ने प्रतिमा पर माल्यार्पण किया... सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

नंदू भैया की जन्म जयंती पर उमड़ा जनसैलाब - जनप्रतिनिधियों ने प्रतिमा पर माल्यार्पण किया...

निमाड़ की नैया नंदू भैया के नाम से प्रसिद्ध रहे दिवंगत सांसद नंदकुमार सिंह चौहान की जन्म जयंती पर शाहपुर में लगा स्वास्थ्य शिविर


प्रदेश पत्रिका:- बुरहानपुर निमाड़ की नैया नंदू भैया के नाम से प्रसिद्ध रहे दिवंगत सांसद स्व. नंदकुमार सिंह चौहान की जन्म जयंती के अवसर पर सोमवार को उनके योगदान और उनके द्वारा किए गए कार्यों को याद करते हुए काफी संख्या में लोगों ने शाहपुर पहुंचकर नंदू भैया की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। 

इस दौरान एक स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जाएगा। मुख्य अतिथि नेत्र रोग विशेष डॉ. केपी श्रोती ने फीता काटकर स्वास्थ्य शिविर का शुभारंभ किया। स्वास्थ्य शिविर में बीएमडी, मशीन द्वारा लीवर की जांच, ब्लड प्रेशर, पल्स, ईसीजी आदि जांच की गई।

 इंदौर के एक निजी अस्पताल से डॉक्टरों की टीम पहुंची। इसमें अपोलो हॉस्टिपल इंदौर के एमडी, डीएम कॉडियोलॉजी, एफएसीसी व सीनियर कंसल्टेंट इंटरनेशन कॉर्डियोलॉजिस्ट डॉ. अखिलेश जैन, डॉ. विवेक प्रताप सिंह एमडी मेडिसीन, कंसल्टेंट गैस्ट्रोएंटरोलॉजी सहित टीम ने सेवाएं दी। उनके पुत्र हर्षवर्धन सिंह चौहान ने कहा हर साल जन्म जयंती पर यह शिविर आयोजित किया जाता है।

 इस शिविर का उद्देश्य समाज के सभी वर्गों को स्वास्थ्य संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी और सुविधाएं प्रदान करना है। वहीं शिविर में काफी संख्या में लोग पहुंचे। पूर्व मंत्री एवं विधायक अर्चना चिटनिस, भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. मनोज माने, महापौर माधुरी अतुल पटेल, पूर्व विधायक ठाकुर सुरेंद्र सिंह, सुजय सिंह चौहान, महेश सिंह चौहान, पूर्व महापौर अनिल भोंसले, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष मनोज लधवे, युवराज महाजन, प्रवीण शहाणे, लक्ष्मण महाजन सहित अन्य मौजूद रहे।

            आप देख रहे हैं 👇


 

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

नौकरी के नाम पर ₹1.40 करोड़ की ठगी: 9 महीने से फरार आरोपी धीरज चौधरी ने नेपानगर कोर्ट में किया सरेंडर, 3 दिन की पुलिस रिमांड पर

 नौकरी के नाम पर 1 करोड़ 40 लाख रुपए की धोखाधड़ी के मामले में फरार आरोपी धीरज चौधरी ने मंगलवार को नेपानगर न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया है,  ।। प्रदेश पत्रिका संवाददाता दीपक सोनवणे ।। नेपानगर। भारतीय डाक विभाग (पोस्ट ऑफिस) में नौकरी दिलाने का झांसा देकर नेपानगर और आसपास के करीब 19 युवाओं से 1 करोड़ 40 लाख रुपए की धोखाधड़ी करने वाले मुख्य आरोपियों में से एक धीरज चौधरी ने मंगलवार को नेपानगर न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया। आरोपी पिछले नौ महीने से पुलिस को चकमा देकर फरार चल रहा था। न्यायालय ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी को तीन दिन की पुलिस रिमांड पर पुलिस को सौंप दिया है। जानकारी के अनुसार, नेपानगर के गेट नंबर 7 निवासी आरोपी धीरज (पिता अशोक चौधरी) मंगलवार दोपहर करीब 1:00 बजे अपने कानूनी सलाहकार (वकील) के साथ अचानक न्यायालय परिसर पहुंचा और आत्मसमर्पण की अर्जी लगाई। धीरज के सरेंडर करने की सूचना मिलते ही पुलिस टीम भी मौके पर पहुंच गई। इस हाई-प्रोफाइल धोखाधड़ी मामले में क्षेत्र के बेरोजगार युवाओं को निशाना बनाया गया था। नेपानगर और आसपास के ग्रामीण इलाकों के 19 युवाओं ने शि...

नेपा लिमिटेड में ज्ञानेश्वर खैरनार को संपदा अधिकारी नियुक्त किया गया.!

                प्रदेश पत्रिका:- केंद्रीय भारी उद्योग मंत्रालय के उपक्रम नेपा लिमिटेड में वरिष्ठ प्रबंधक (कार्मिक एवं प्रशासन) ज्ञानेश्वर खैरनार को लोक परिसर (अनधिकृत अधिभोगियों की बेदखली) अधिनियम-1971 के अंतर्गत टाउनशिप प्रशासक नियुक्त किया गया हैं। वे उक्त अधिनियम की धारा 3 के तहत संपदा अधिकारी के दायित्व का निर्वहन करेंगें। ज्ञात हो कि, नेपा लिमिटेड में पिछले लगभग एक वर्ष से यह पद रिक्त था। इस नियुक्ति के साथ, ज्ञानेश्वर खैरनार लोक परिसर अधिनियम के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करेंगे और इसके अधीन अधिरोपित कर्तव्यों का पालन करेंगे। इस नियुक्ति पर सीएमडी राकेश कुमार चोखानी सहित पूरे नेपा लिमिटेड परिवार ने ज्ञानेश्वर खैरनार को शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।      आप देख रहे हैं 👇

जिला बुरहानपुर के तहसील नेपानगर में बीड कॉलोनी भीलट बाबा मंदिर के पास गन्ने के रस वाली गाड़ी से बाइक सवार की जोरदार टक्कर

  नेपानगर में गन्ने के रस की गाड़ी और बाइक की टक्कर में घायल हुई दोनों बच्चियों (शिवानी और इंदु) को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए बुरहानपुर [Burhanpur] रेफर कर दिया गया है। मध्यम प्रदेश जिला बुरहानपुर के तहसील में रविवार  दिनांक 07/06/2026 समय करीब 6:58 pm नेपानगर के बीड कॉलोनी भीलट बाबा मंदिर के पास गन्ने के रस वाली गाड़ी से बाइक सवार की जोरदार टक्कर होने के कारण घाघरा निवासी दिनेश कि दो बच्चिया है जिसमे बडी बेटी का नाम शिवानी 6 वर्ष दूसरी का नाम इंदु 4 साल जिसे सर पर बहुत गंभीर चोट लगी है बताया जा रहा है की  बाइक का नियंत्रित सड़क पर गड्ढे होने के कारण बाइक गन्नेे के गाड़ी से जा टकरा गए । घटना का मुख्य विवरण इस प्रकार है: ​ घटनास्थल: बीड कॉलोनी, भीलट बाबा मंदिर के पास, तहसील नेपानगर, जिला बुरहानपुर (मध्य प्रदेश)। ​ दुर्घटना का कारण: बाइक सवार और गन्ने के रस वाली गाड़ी के बाइक की जोरदार टक्कर। ​ पीड़ित: घाघरा निवासी दिनेश की दो बच्चियां (बड़ी बेटी शिवानी और छोटी बेटी इंदु)। इंदु के सिर पर गंभीर चोट आई है। गन्ने   गाड़ी चालक: सुरेश अशोक सावले (निवासी: ग्...