बुरहानपुर मे 10 अक्टूबर को किन्नर समाज का निकलेगा संदल यातायात व्यवस्था को लेकर जिला प्रभारि को सौंपा ज्ञापन
![]() |
| बुरहानपुर 10 अक्टूबर को किन्नर समाज का निकलेगा संदल यातायात व्यवस्था को लेकर सौंपा ज्ञापन |
प्रदेश पत्रिका : बुरहानपुर में किन्नर समाज के संदल (जुलूस) को देखते हुए यातायात प्रभारी को व्यवस्था के संबंध में ज्ञापन सौंपा गया है। यह संदल किन्नरों के गुरु की याद में निभाई जाने वाली लगभग 200 साल पुरानी परंपरा का हिस्सा है।
किन्नर समाज की नरगिस बाइक किन्नर ने जानकारी देते हुए बताया कि पिछले 50 वर्षों से हमारे द्वारा आबिद अली बंदे शाह बाबा की याद में सैंडल निकला जाता है जो आलमगंज से निकलेगा और शहर के मुख्य मार्ग से होता है बाबा के दरगाह तक पहुंचे कर चादर चढ़ाएगा और शहर में सुख शांति का प्रतीक बनेगा ।
यह संदल आमतौर पर आलमगंज क्षेत्र से शुरू होकर ट्रांसपोर्ट नगर स्थित कब्रिस्तान तक जाता है, जहाँ किन्नर अपने गुरु की कब्र पर चादर और फूलों की माला चढ़ाकर देश में सुख-समृद्धि और अमन-चैन की दुआ मांगते हैं। इस दौरान किन्नर ढोल-नगाड़ों की थाप पर नाचते-गाते हुए निकलते हैं,
जिससे सड़क पर भीड़ और उत्सव का माहौल बन जाता है। 10 अक्टूबर को होने वाले इस संदल के कारण शहर में सुगम यातायात बनाए रखने के लिए यह ज्ञापन दिया गया है।



टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें