कलेक्टर श्री हर्ष सिंह ने सीएम हेल्पलाईन प्रकरणों की समीक्षा की एवं विभागों को ग्रेडिंग में सुधार करने के निर्देश दिये।
सीएम हेल्पलाईन प्रकरणों के निराकरण में सभी अधिकारी गंभीरता एवं सक्रियता के साथ कार्य करना सुनिश्चित करें। इस बात पर विशेष ध्यान रखा जाये कि शिकायत का निराकरण निर्धारित समय एवं संतुष्टिपूर्वक किया जाये, यह निर्देश कलेक्टर श्री हर्ष सिंह ने समय-सीमा की बैठक में दिये।
उन्होंने विभागवार सीएम हेल्पलाईन प्रकरणों की समीक्षा की एवं विभागों को ग्रेडिंग में सुधार करने के निर्देश दिये। वहीं नॉन-अटेंडेन्ट शिकायतों के संबंध में संबंधित विभागों के अधिकारियों को नोटिस जारी करने के निर्देश भी दिये।
बैठक में कलेक्टर श्री सिंह ने शासन द्वारा प्रतिबंधित किये गये सिरप को लेकर स्वास्थ्य विभाग को आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिये। वहीं संबंधित विभागों से सड़क सुधार एवं मरम्मत करने की बात भी कही। कलेक्टर श्री सिंह ने कहा कि विभाग परामर्शदात्री समिति की बैठक लेकर आवश्यक कार्यवाही करना सुनिश्चित करें।
☑️ निरीक्षण करने के निर्देश
अधिकारीगण नियमित रूप से अपने अधीनस्थ कार्यालयों का औचक निरीक्षण करें एवं कार्यों में तीव्रता लायें। बैठक में विभिन्न शासकीय योजनाओं की प्रगति का भी समीक्षात्मक जायजा लिया गया।


टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें