सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

मंडला में एक छात्र रातभर स्कूल के अंदर बंद रही, दूसरे दिन क्लास में बेहोशी की हालत में मिली छुट्टी के बाद स्कूल से निकली लेकिन घर नहीं पहुंची, अगले दिन क्लास में बेसुध मिली छात्रा, कि कटी पड़ी थी चोटी

 

मंडला - बंद स्कूल में बेहोशी की हालत में चोटी कटी मिली छात्रा... घटना के बाद स्कूल और शिक्षा विभाग में मचा हड़कंप... मौके पर पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी मौजूद

मध्य प्रदेश के मंडला में एक अजीबोगरीब घटना सामने आई है. बम्हनी बंजर के शासकीय कन्या माध्यमिक विद्यालय में नाबालिग छात्रा के साथ यह संदिग्ध घटना हुई है. स्कूल की छुट्टी होने के बाद छात्रा स्कूल में ही रह गई. जब वह घर नहीं पहुंची, तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला. गुरुवार को जब स्कूल खुला, तो उसे स्कूल परिसर के भीतर बेहोशी की हालत में पाया गया. उसकी चोटी कटी हुई थी और उसके सिर पर चोट के भी निशान थे. गुस्साए परिजनों ने कार्रवाई को लेकर चक्का जाम कर दिया. पीड़ित परिवार की शिकायत के बाद पुलिस मामले की जांच कर रही है.

छुट्टी के बाद स्कूल से निकली लेकिन घर नहीं पहुंची, अगले दिन क्लास में बेसुध मिली छात्रा, कटी पड़ी थी चोटी


 कृष्णा, मंडला. मध्य प्रदेश के मंडला में एक अजीबोगरीब घटना सामने आई है. बम्हनी बंजर के शासकीय कन्या माध्यमिक विद्यालय में नाबालिग छात्रा के साथ यह संदिग्ध घटना हुई है. स्कूल की छुट्टी होने के बाद छात्रा स्कूल में ही रह गई. जब वह घर नहीं पहुंची, तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला. गुरुवार को जब स्कूल खुला, तो उसे स्कूल परिसर के भीतर बेहोशी की हालत में पाया गया. उसकी चोटी कटी हुई थी और उसके सिर पर चोट के भी निशान थे. गुस्साए परिजनों ने कार्रवाई को लेकर चक्का जाम कर दिया. पीड़ित परिवार की शिकायत के बाद पुलिस मामले की जांच कर रही है.

छात्रा की बेहोशी के बाद का दृश्य

गुरुवार सुबह जब स्कूल खुला, तो छात्राओं ने क्लास के अंदर बेहोश छात्रा को देखा। उन्होंने तुरंत शिक्षकों को सूचित किया, जिसके बाद छात्रा के परिजनों को जानकारी दी गई। छात्रा की चोटी कटी हुई थी और उसके सिर पर चोट के निशान स्पष्ट थे। शिक्षकों ने छात्रा को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज जारी है। डॉक्टरों का कहना है कि उसकी हालत खतरे से बाहर है, लेकिन वह अभी बोलने की स्थिति में नहीं है।

स्कूल से लापता छात्रा! घरवाले ढूंढते रहे, अगले दिन क्लास में मिली, चोटी कटी थी

स्कूल प्रबंधन पर कार्रवाई की मांग करते परिजन.

मिली जानकारी के अनुसार, छात्रा बम्हनी बंजर के सरकारी स्कूल में 10वीं में पढ़ती है. बुधवार सुबह करीब 9:30 बजे वह स्कूल पहुंची. दिनभर उसने स्कूल में पढ़ाई की. छुट्टी होने के बाद जब वह घर नहीं पहुंची, तो परिजनों ने उसको ढूंढना शुरू किया. थक-हारकर रात करीब 8 बजे पुलिस को सूचना दी गई. परिजनों का आरोप है कि शिकायत के बावजूद पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की. उन्होंने तलाश जारी रखी लेकिन हर जगह निराश रहे.

क्लास में बेहोश पड़ी थी छात्रा

परिजनों ने स्कूल के सभी टीचर्स को फोन किया लेकिन सभी ने कहा कि छात्रा स्कूल की छुट्टी के बाद निकल गई थी. गुरुवार सुबह स्कूल खुला और बच्चे स्कूल पहुंचे. इस दौरान छात्राओं ने लापता छात्रा को क्लास के अंदर बेहोशी की हालत में देखा. उन्होंने फौरन टीचर्स को बताया. छात्रा की चोटी कटी थी और उसके सिर पर चोट के निशान भी थे. शिक्षकों ने सबसे पहले उसके परिजनों को सूचना दी और फिर उसे अस्पताल ले गए.

स्कूल के क्लास रुम में बेहोश मिली 10वीं की छात्रा, किसी ने सिर पर किया हमला, काट दी चोटी, रात भर तलाश में भटकते रहे परिजन मंडला के बम्हनी बंजर में सनसनीखेज घटनाक्रम सामने आया है। यहां पर बीते दिन लापता हुई दसवीं की छात्रा आज स्कूल के ही क्लास रुम में बेहोशी की हालत में मिली, जिसकी चोटी कटी, सिर पर चोट के निशान थे। छात्रा के क्लास रुम में इस हालत में मिलने पर परिजन घबरा गए, उन्होने तत्काल बेटी को शासकीय अस्पताल पहुंचाया। जहां पर उसे भरती कर लिया गया है।

बताया गया है कि दसवीं कक्षा में अध्ययनरत छात्रा बीती सुबह 9 बजे के लगभग घर से शासकीय कन्या माध्यमिक स्कूल पहुंची। दिन भर छात्रा स्कूल में रहकर पढ़ाई करती रही। लेकिन शाम को छुट्टी होने के बाद घर नहीं पहुंची। छात्रा के घर न पहुंचने से परिजन चितिंत हो गए, उन्होने अपने स्तर पर छात्रा की तलाश की, सहेलियों के घर जाकर पूछा, टीचरों से भी पता किया। सभी ने कहा कि उन्हे नहीं मालूम। रात 9 बजे के लगभग परिजनों ने थाना पहुंचकर छात्रा के लापता होने की शिकायत की। इसके बाद भी परिजन रात भर इधर से उधर छात्रा की तलाश में भटकते रहे। आज गुरुवार को सुबह स्कूल खुलने पर छात्राएं क्लास रुम में पहुंची तो देखा कि लापता छात्रा बेहोशी की हालत में क्लास के अंदर ही पड़ी है, छात्रा के क्लासरुम में होने की खबर पाते ही टीचर पहुंच गए, परिजनों को खबर मिली तो वे भी आ गए। देखा तो छात्रा की चोटी कटी हुई थी, उसके सिर पर चोट के निशान पाए गए। 

परिजनों ने पुलिस को खबर देते हुए छात्रा को अस्पताल पहुंचाया। जहां पर डाक्टरों ने हालत को देखते हुए भरती कर लिया। इस घटना की जानकारी मिलते ही शिक्षा विभाग के अधिकारी भी पहुंच गए थे। होश में आने पर छात्रा ने परिजनों को बताया कि बुधवार को स्कूल की छुट्टी होने के बाद जैसे ही क्लास रुम में बाहर निकली तभी किसी ने पीछे से सिर पर बोतल से हमला कर दिया, जिससे तेज दर्द होने लगा और अंधेरा सा छा गया। सुबह जब होश आया तो क्लास रुम में थी, चोटी कटी हुई देखकर चक्कर आ गया और बेहोश हो गई। 

इस मामले को लेकर परिजनों ने आरोप लगाया है कि किसी ने बेटी पर हमला किया है। वहीं स्कूल के प्रभारी प्राचार्य ने कहा कि शाम 4.30 बजे स्कूल बंद कर दिया जाता है। स्टाफ 5.30 बजे घर लौटता है। उन्होने इसतरह की घटना से इंकार किया है।


आप देख रहे हैं 👇 



टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

नौकरी के नाम पर ₹1.40 करोड़ की ठगी: 9 महीने से फरार आरोपी धीरज चौधरी ने नेपानगर कोर्ट में किया सरेंडर, 3 दिन की पुलिस रिमांड पर

 नौकरी के नाम पर 1 करोड़ 40 लाख रुपए की धोखाधड़ी के मामले में फरार आरोपी धीरज चौधरी ने मंगलवार को नेपानगर न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया है,  ।। प्रदेश पत्रिका संवाददाता दीपक सोनवणे ।। नेपानगर। भारतीय डाक विभाग (पोस्ट ऑफिस) में नौकरी दिलाने का झांसा देकर नेपानगर और आसपास के करीब 19 युवाओं से 1 करोड़ 40 लाख रुपए की धोखाधड़ी करने वाले मुख्य आरोपियों में से एक धीरज चौधरी ने मंगलवार को नेपानगर न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया। आरोपी पिछले नौ महीने से पुलिस को चकमा देकर फरार चल रहा था। न्यायालय ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी को तीन दिन की पुलिस रिमांड पर पुलिस को सौंप दिया है। जानकारी के अनुसार, नेपानगर के गेट नंबर 7 निवासी आरोपी धीरज (पिता अशोक चौधरी) मंगलवार दोपहर करीब 1:00 बजे अपने कानूनी सलाहकार (वकील) के साथ अचानक न्यायालय परिसर पहुंचा और आत्मसमर्पण की अर्जी लगाई। धीरज के सरेंडर करने की सूचना मिलते ही पुलिस टीम भी मौके पर पहुंच गई। इस हाई-प्रोफाइल धोखाधड़ी मामले में क्षेत्र के बेरोजगार युवाओं को निशाना बनाया गया था। नेपानगर और आसपास के ग्रामीण इलाकों के 19 युवाओं ने शि...

नेपा लिमिटेड में ज्ञानेश्वर खैरनार को संपदा अधिकारी नियुक्त किया गया.!

                प्रदेश पत्रिका:- केंद्रीय भारी उद्योग मंत्रालय के उपक्रम नेपा लिमिटेड में वरिष्ठ प्रबंधक (कार्मिक एवं प्रशासन) ज्ञानेश्वर खैरनार को लोक परिसर (अनधिकृत अधिभोगियों की बेदखली) अधिनियम-1971 के अंतर्गत टाउनशिप प्रशासक नियुक्त किया गया हैं। वे उक्त अधिनियम की धारा 3 के तहत संपदा अधिकारी के दायित्व का निर्वहन करेंगें। ज्ञात हो कि, नेपा लिमिटेड में पिछले लगभग एक वर्ष से यह पद रिक्त था। इस नियुक्ति के साथ, ज्ञानेश्वर खैरनार लोक परिसर अधिनियम के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करेंगे और इसके अधीन अधिरोपित कर्तव्यों का पालन करेंगे। इस नियुक्ति पर सीएमडी राकेश कुमार चोखानी सहित पूरे नेपा लिमिटेड परिवार ने ज्ञानेश्वर खैरनार को शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।      आप देख रहे हैं 👇

जिला बुरहानपुर के तहसील नेपानगर में बीड कॉलोनी भीलट बाबा मंदिर के पास गन्ने के रस वाली गाड़ी से बाइक सवार की जोरदार टक्कर

  नेपानगर में गन्ने के रस की गाड़ी और बाइक की टक्कर में घायल हुई दोनों बच्चियों (शिवानी और इंदु) को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए बुरहानपुर [Burhanpur] रेफर कर दिया गया है। मध्यम प्रदेश जिला बुरहानपुर के तहसील में रविवार  दिनांक 07/06/2026 समय करीब 6:58 pm नेपानगर के बीड कॉलोनी भीलट बाबा मंदिर के पास गन्ने के रस वाली गाड़ी से बाइक सवार की जोरदार टक्कर होने के कारण घाघरा निवासी दिनेश कि दो बच्चिया है जिसमे बडी बेटी का नाम शिवानी 6 वर्ष दूसरी का नाम इंदु 4 साल जिसे सर पर बहुत गंभीर चोट लगी है बताया जा रहा है की  बाइक का नियंत्रित सड़क पर गड्ढे होने के कारण बाइक गन्नेे के गाड़ी से जा टकरा गए । घटना का मुख्य विवरण इस प्रकार है: ​ घटनास्थल: बीड कॉलोनी, भीलट बाबा मंदिर के पास, तहसील नेपानगर, जिला बुरहानपुर (मध्य प्रदेश)। ​ दुर्घटना का कारण: बाइक सवार और गन्ने के रस वाली गाड़ी के बाइक की जोरदार टक्कर। ​ पीड़ित: घाघरा निवासी दिनेश की दो बच्चियां (बड़ी बेटी शिवानी और छोटी बेटी इंदु)। इंदु के सिर पर गंभीर चोट आई है। गन्ने   गाड़ी चालक: सुरेश अशोक सावले (निवासी: ग्...