सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

बुरहानपुर विधायक श्रीमती अर्चना चिटनिस के प्रयासों से आयुर्वेद कॉलेज को 90 लाख रुपए की नवीन भवन हेतु प्रशासनिक स्वीकृति से बुरहानपुर के विद्यार्थियों का उज्ज्वल भविष्य निर्माण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल हुई है। उन्होंने इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव एवं आयुष मंत्री इंदरसिंह परमार का आभार व्यक्त किया।


मध्य प्रदेश बुरहानपुर विधायक श्रीमती अर्चना चिटनिस के प्रयासों से आयुर्वेद कॉलेज को 90 लाख रुपए की नवीन भवन हेतु प्रशासनिक स्वीकृति

 बुरहानपुर विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री श्रीमती अर्चना चिटनिस (दीदी) के निरंतर प्रयासों से बुरहानपुर स्थित पं. शिवनाथ शास्त्री शास. स्वशासी आयुर्वेद महाविद्यालय एवं चिकित्सालय को एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि प्राप्त हुई है। राष्ट्रीय आयुष मिशन (एनएएम) अंतर्गत राज्य वार्षिक कार्ययोजना 2025-26 के तहत महाविद्यालय में नवीन व्याख्यान कक्ष भवन निर्माण हेतु 90 लाख रुपए की प्रशासनिक स्वीकृति मप्र आयुष संचालनालय द्वारा जारी की गई है। यह नई स्वीकृति संस्थान की शैक्षणिक अधोसंरचना अंतर्गत एनसीआईएसएम नई दिल्ली के मापदंडों की पूर्ति करेगी तथा विद्यार्थियों को आधुनिक शैक्षणिक सुविधाएं उपलब्ध कराएगी।

श्रीमती अर्चना चिटनिस ने बताया कि इस स्वीकृति से बुरहानपुर के विद्यार्थियों का उज्ज्वल भविष्य निर्माण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल हुई है। उन्होंने इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव एवं आयुष मंत्री इंदरसिंह परमार का आभार व्यक्त किया।

पूर्व में भी दिलाई गई थी बड़ी स्वीकृति

श्रीमती अर्चना चिटनिस ने बताया कि पूर्व में उनके सतत प्रयासों से महाविद्यालय के छात्रावास एवं फार्मेसी भवन निर्माण हेतु 16 करोड़ 75 लाख रुपए की ऐतिहासिक स्वीकृति प्राप्त कराई गई थी। इस स्वीकृति से 50 सीटर बालिका छात्रावास, 100 सीटर बालक छात्रावास तथा फार्मेसी भवन निर्माण कार्य स्वीकृत हुए, जिससे विद्यार्थियों को आवासीय एवं अध्ययन सुविधाओं में बड़ा सुधार हुआ।


अर्चना चिटनिस के प्रयासों से पुनर्जीवित हुआ संस्थान

श्रीमती अर्चना चिटनिस के प्रयासों से महाविद्यालय की मान्यता पुनः बहाल कराई गई, जिससे आयुर्वेद शिक्षा को नई ऊर्जा मिली और बुरहानपुर के विद्यार्थियों को बड़े शहरों की ओर पलायन से राहत मिली। इसके बाद आवश्यक स्टाफ स्वीकृति, अधोसंरचना विस्तार, भवन निर्माण एवं पहुंच मार्ग जैसे अनेक विकास कार्य उनके प्रयासों से संभव हो सके।

आज मध्यप्रदेश का प्रमुख आयुर्वेद संस्थान

वर्तमान में महाविद्यालय में 412 विद्यार्थी अध्ययनरत हैं तथा 31 एकड़ के विशाल परिसर के साथ यह मध्यप्रदेश का सर्वाधिक भूमि क्षेत्र वाला आयुर्वेदिक महाविद्यालय है। संस्थान की बढ़ती प्रतिष्ठा के कारण महाराष्ट्र एवं गुजरात से भी बड़ी संख्या में रोगी उपचार हेतु यहां पहुंच रहे हैं।

श्रीमती चिटनिस ने कहा कि बुरहानपुर में आयुर्वेद चिकित्सा एवं शिक्षा को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाना उनका संकल्प है। भविष्य में पीजी पाठ्यक्रम प्रारंभ करने एवं आयुष की अन्य विधाओं के शिक्षण संस्थान स्थापित करने की प्रक्रिया भी प्रगतिरत है।

आप देख रहे है 👇



टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

नौकरी के नाम पर ₹1.40 करोड़ की ठगी: 9 महीने से फरार आरोपी धीरज चौधरी ने नेपानगर कोर्ट में किया सरेंडर, 3 दिन की पुलिस रिमांड पर

 नौकरी के नाम पर 1 करोड़ 40 लाख रुपए की धोखाधड़ी के मामले में फरार आरोपी धीरज चौधरी ने मंगलवार को नेपानगर न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया है,  ।। प्रदेश पत्रिका संवाददाता दीपक सोनवणे ।। नेपानगर। भारतीय डाक विभाग (पोस्ट ऑफिस) में नौकरी दिलाने का झांसा देकर नेपानगर और आसपास के करीब 19 युवाओं से 1 करोड़ 40 लाख रुपए की धोखाधड़ी करने वाले मुख्य आरोपियों में से एक धीरज चौधरी ने मंगलवार को नेपानगर न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया। आरोपी पिछले नौ महीने से पुलिस को चकमा देकर फरार चल रहा था। न्यायालय ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी को तीन दिन की पुलिस रिमांड पर पुलिस को सौंप दिया है। जानकारी के अनुसार, नेपानगर के गेट नंबर 7 निवासी आरोपी धीरज (पिता अशोक चौधरी) मंगलवार दोपहर करीब 1:00 बजे अपने कानूनी सलाहकार (वकील) के साथ अचानक न्यायालय परिसर पहुंचा और आत्मसमर्पण की अर्जी लगाई। धीरज के सरेंडर करने की सूचना मिलते ही पुलिस टीम भी मौके पर पहुंच गई। इस हाई-प्रोफाइल धोखाधड़ी मामले में क्षेत्र के बेरोजगार युवाओं को निशाना बनाया गया था। नेपानगर और आसपास के ग्रामीण इलाकों के 19 युवाओं ने शि...

नेपा लिमिटेड में ज्ञानेश्वर खैरनार को संपदा अधिकारी नियुक्त किया गया.!

                प्रदेश पत्रिका:- केंद्रीय भारी उद्योग मंत्रालय के उपक्रम नेपा लिमिटेड में वरिष्ठ प्रबंधक (कार्मिक एवं प्रशासन) ज्ञानेश्वर खैरनार को लोक परिसर (अनधिकृत अधिभोगियों की बेदखली) अधिनियम-1971 के अंतर्गत टाउनशिप प्रशासक नियुक्त किया गया हैं। वे उक्त अधिनियम की धारा 3 के तहत संपदा अधिकारी के दायित्व का निर्वहन करेंगें। ज्ञात हो कि, नेपा लिमिटेड में पिछले लगभग एक वर्ष से यह पद रिक्त था। इस नियुक्ति के साथ, ज्ञानेश्वर खैरनार लोक परिसर अधिनियम के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करेंगे और इसके अधीन अधिरोपित कर्तव्यों का पालन करेंगे। इस नियुक्ति पर सीएमडी राकेश कुमार चोखानी सहित पूरे नेपा लिमिटेड परिवार ने ज्ञानेश्वर खैरनार को शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।      आप देख रहे हैं 👇

जिला बुरहानपुर के तहसील नेपानगर में बीड कॉलोनी भीलट बाबा मंदिर के पास गन्ने के रस वाली गाड़ी से बाइक सवार की जोरदार टक्कर

  नेपानगर में गन्ने के रस की गाड़ी और बाइक की टक्कर में घायल हुई दोनों बच्चियों (शिवानी और इंदु) को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए बुरहानपुर [Burhanpur] रेफर कर दिया गया है। मध्यम प्रदेश जिला बुरहानपुर के तहसील में रविवार  दिनांक 07/06/2026 समय करीब 6:58 pm नेपानगर के बीड कॉलोनी भीलट बाबा मंदिर के पास गन्ने के रस वाली गाड़ी से बाइक सवार की जोरदार टक्कर होने के कारण घाघरा निवासी दिनेश कि दो बच्चिया है जिसमे बडी बेटी का नाम शिवानी 6 वर्ष दूसरी का नाम इंदु 4 साल जिसे सर पर बहुत गंभीर चोट लगी है बताया जा रहा है की  बाइक का नियंत्रित सड़क पर गड्ढे होने के कारण बाइक गन्नेे के गाड़ी से जा टकरा गए । घटना का मुख्य विवरण इस प्रकार है: ​ घटनास्थल: बीड कॉलोनी, भीलट बाबा मंदिर के पास, तहसील नेपानगर, जिला बुरहानपुर (मध्य प्रदेश)। ​ दुर्घटना का कारण: बाइक सवार और गन्ने के रस वाली गाड़ी के बाइक की जोरदार टक्कर। ​ पीड़ित: घाघरा निवासी दिनेश की दो बच्चियां (बड़ी बेटी शिवानी और छोटी बेटी इंदु)। इंदु के सिर पर गंभीर चोट आई है। गन्ने   गाड़ी चालक: सुरेश अशोक सावले (निवासी: ग्...