सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

बुरहानपुर 14 जनवरी मकर संक्रांति के नजदीक आते ही चायना डोर, मांझा के क्रय/विक्रय एवम् उपयोग पर रोकथाम हेतु चेकिंग अभियान हुआ और तेज कानून व्यवस्था बनाए रखने के साथ-साथ मानव, पशु एवं पक्षियों के जीवन की सुरक्षा सुनिश्चित करना तथा दुर्घटनाओं की रोकथाम करना है।

मध्य प्रदेश बुरहानपुर 14 जनवरी मकर संक्रांति के नजदीक आते ही चायना डोर, मांझा के क्रय/विक्रय एवम् उपयोग पर रोकथाम हेतु चेकिंग अभियान हुआ और तेज।

पुलिस द्वारा मोहल्लो में पहुंचकर ड्रोन कैमरे के माध्यम से सर्चिंग कर पतंग उड़ाने वालों के छत पर चेकिंग करने पहुंची पुलिस।

चायना डोर, मांझा के क्रय/विक्रय एवं उपयोग करते पकड़े जाने पर की जाएगी सख्त कार्रवाई।

पुलिस अधीक्षक बुरहानपुर ने चायना डोर मांझा के क्रय विक्रय पर दिए सख्त निर्देश।

बुरहानपुर अभियान का उद्देश्य*:–कानून व्यवस्था बनाए रखने के साथ-साथ मानव, पशु एवं पक्षियों के जीवन की सुरक्षा सुनिश्चित करना तथा दुर्घटनाओं की रोकथाम करना है।

पुलिस अधीक्षक बुरहानपुर श्री देवेंद्र पाटीदार के निर्देशन में अति पुलिस अधीक्षक श्री अंतर सिंह कनेश,नगर पुलिस अधीक्षक श्री गौरव पाटिल के मार्गदर्शन में विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया। संपूर्ण जिले में कानून व्यवस्था बनाए रखने के साथ - साथ मानव/पशु/पक्षियों के जीवन की सुरक्षा बनाए रखने तथा दुर्घटनाओं की रोकथाम, जन सामान्य के हित जान - माल की रक्षा हेतु क्षेत्र में चायना डोर के क्रयता व विक्रेताओं एवं उपयोग के विरूद्ध चेकिंग अभियान चलाया गया।

 जिला बुरहानपुर में पुलिस द्वारा समस्त थाना एवं चौकियो में थाना प्रभारी एवं स्टाफ द्वारा थाना क्षेत्र में 14 जनवरी मकर संक्रांति के नजदीक आते ही ड्रोन कैमरे के माध्यम से सर्चिंग कर पतंग उड़ाने वालों के छत पर चेकिंग करने पहुंची पुलिस पतंग उड़ाने वालों को पुलिस द्वारा चेक किया गया की किसी प्रकार का चाइनीज मांझे का उपयोग तो नहीं किया जा रहा है पुलिस द्वारा मोहल्लो में पतंग उड़ा रहे बच्चों को चाइनीज मांझे के खतरे और प्रतिबंध को लेकर जागरूक किया गया। पुलिस द्वारा सतत चाइनीज मांझे क्रय विक्रय करने वाली दुकानों को भी चेक किया जा रहा है।

आम नागरिकों से अपील की गई कि वे चायना डोर का उपयोग न करें, यह जानलेवा है एवं मानव, पशु-पक्षियों के लिए अत्यंत घातक है।

बुरहानपुर पुलिस द्वारा आगे भी निरंतर चेकिंग अभियान जारी रहेगा, ताकि जन-सामान्य के जान-माल की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

ऐसी किसी भी चायना डोर, मांझा के क्रय/विक्रय की जाने वाली गतिविधियों के बारे में पता चले तो अपने नजदीक पुलिस स्टेशन या पुलिस कंट्रोल रूम मोबाइल नंबर 7049101020 पर सुचित करे।

आप देख रहे है 👇



टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

नेपा लिमिटेड में ज्ञानेश्वर खैरनार को संपदा अधिकारी नियुक्त किया गया.!

                प्रदेश पत्रिका:- केंद्रीय भारी उद्योग मंत्रालय के उपक्रम नेपा लिमिटेड में वरिष्ठ प्रबंधक (कार्मिक एवं प्रशासन) ज्ञानेश्वर खैरनार को लोक परिसर (अनधिकृत अधिभोगियों की बेदखली) अधिनियम-1971 के अंतर्गत टाउनशिप प्रशासक नियुक्त किया गया हैं। वे उक्त अधिनियम की धारा 3 के तहत संपदा अधिकारी के दायित्व का निर्वहन करेंगें। ज्ञात हो कि, नेपा लिमिटेड में पिछले लगभग एक वर्ष से यह पद रिक्त था। इस नियुक्ति के साथ, ज्ञानेश्वर खैरनार लोक परिसर अधिनियम के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करेंगे और इसके अधीन अधिरोपित कर्तव्यों का पालन करेंगे। इस नियुक्ति पर सीएमडी राकेश कुमार चोखानी सहित पूरे नेपा लिमिटेड परिवार ने ज्ञानेश्वर खैरनार को शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।      आप देख रहे हैं 👇

नगर में नगर पालिका अध्यक्ष पति विनोद पाटिल और पार्षद पति कैलाश पटेल में मनमुटाव की चर्चा।

 वार्ड क्रमांक 07 की पार्षद सपना कैलाश पटेल ने नगर पालिका से स्वच्छता मिशन के अंतर्गत हुई खरीदी का पूरा विवरण। वार्डक्रमांक 07 की पार्षद सपना कैलाश पटेल प्रदेश पत्रिका:- नेपानगर, दिनांक 18 मार्च 2025 - नगर पालिका परिषद नेपानगर के वार्ड क्रमांक 07 की पार्षद सपना कैलाश पटेल ने नगर पालिका प्रशासन से वर्ष 2023 और 2024 में स्वच्छता मिशन के तहत खरीदे गए सभी उपकरणों का लिखित ब्यौरा देने की मांग की है। नगर पालिका द्वारा स्वच्छता अभियान  के तहत हर साल लाखों रुपये खर्च किए जाते हैं, लेकिन नगर में सफाई व्यवस्था में अपेक्षित सुधार नहीं दिख रहा है। ऐसे में यह जानना जरूरी हो जाता है कि पिछले दो वर्षों में स्वच्छता मिशन के तहत कितनी राशि खर्च हुई, किन-किन उपकरणों की खरीदी हुई, उनकी गुणवत्ता क्या है, वे वर्तमान में कहां उपयोग हो रहे हैं, और उनके रखरखाव की क्या व्यवस्था है। पार्षद सपना कैलाश पटेल  ने प्रशासन को एक आधिकारिक पत्र सौंपकर यह जानकारी सार्वजनिक करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि नगर के नागरिकों को यह जानने का हक है कि स्वच्छता अभियान के लिए दिए गए सरकारी बजट का सही उपयोग हुआ ह...

जिला बुरहानपुर के तहसील नेपानगर में बीड कॉलोनी भीलट बाबा मंदिर के पास गन्ने के रस वाली गाड़ी से बाइक सवार की जोरदार टक्कर

  नेपानगर में गन्ने के रस की गाड़ी और बाइक की टक्कर में घायल हुई दोनों बच्चियों (शिवानी और इंदु) को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए बुरहानपुर [Burhanpur] रेफर कर दिया गया है। मध्यम प्रदेश जिला बुरहानपुर के तहसील में रविवार  दिनांक 07/06/2026 समय करीब 6:58 pm नेपानगर के बीड कॉलोनी भीलट बाबा मंदिर के पास गन्ने के रस वाली गाड़ी से बाइक सवार की जोरदार टक्कर होने के कारण घाघरा निवासी दिनेश कि दो बच्चिया है जिसमे बडी बेटी का नाम शिवानी 6 वर्ष दूसरी का नाम इंदु 4 साल जिसे सर पर बहुत गंभीर चोट लगी है बताया जा रहा है की  बाइक का नियंत्रित सड़क पर गड्ढे होने के कारण बाइक गन्नेे के गाड़ी से जा टकरा गए । घटना का मुख्य विवरण इस प्रकार है: ​ घटनास्थल: बीड कॉलोनी, भीलट बाबा मंदिर के पास, तहसील नेपानगर, जिला बुरहानपुर (मध्य प्रदेश)। ​ दुर्घटना का कारण: बाइक सवार और गन्ने के रस वाली गाड़ी के बाइक की जोरदार टक्कर। ​ पीड़ित: घाघरा निवासी दिनेश की दो बच्चियां (बड़ी बेटी शिवानी और छोटी बेटी इंदु)। इंदु के सिर पर गंभीर चोट आई है। गन्ने   गाड़ी चालक: सुरेश अशोक सावले (निवासी: ग्...