सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में जिला बुरहानपुर प्राकृतिक खेती को निरंतर प्रोत्साहन दिया जा रहा ,जिले में राष्ट्रीय प्राकृतिक खेती मिशन के अंतर्गत किसानों को प्राकृतिक खेती से जोड़ने एवं उनके उत्पादों को बाजार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से प्रति गुरुवार को महात्मा ज्योतिबा फुले कृषि उपज मंडी, शनवारा में ‘‘प्राकृतिक हाट बाजार’’ का आयोजन किया जा रहा है।




मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में जिला बुरहानपुर प्राकृतिक खेती को निरंतर प्रोत्साहन दिया जा रहा

 मध्य प्रदेश जिला बुरहानपुर को वर्ष कृषक_कल्याण_वर्ष 2026  का नाम दिया गया

  बुरहानपुर कृषक कल्याण वर्ष के तहत जिले में किसानों को विभिन्न सुविधाओं एवं सेवाओं से लाभान्वित किया जा रहा है। जिसके तहत जिले में कृषि रथ भ्रमण पर है, यह कृषि रथ विभिन्न ग्रामों में किसानों के बीच पहुंचकर उन्हें कृषि को लाभ का व्यवसाय बनाने एवं किसान हितैषी योजनाओं की जानकारी दे रहा है।

प्रत्येक गुरूवार को ‘‘प्राकृतिक हाट बाजार’’ आयोजित



बुरहानपुर जिले में राष्ट्रीय प्राकृतिक खेती मिशन के अंतर्गत किसानों को प्राकृतिक खेती से जोड़ने एवं उनके उत्पादों को बाजार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से प्रति गुरुवार को महात्मा ज्योतिबा फुले कृषि उपज मंडी, शनवारा में ‘‘प्राकृतिक हाट बाजार’’ का आयोजन किया जा रहा है।

‘‘प्राकृतिक हाट बाजार’’ में उत्पादों को मिल रही है सराहना

 कलेक्टर श्री हर्ष सिंह ने प्राकृतिक हाट बाजार का अवलोकन किया। उन्होंने प्राकृतिक खेती से उत्पादित विभिन्न सब्जियों एवं उत्पादों की सराहना करते हुए, चने की दाल एवं केले की खरीदी की।

इस दौरान अन्य अधिकारियों ने भी प्राकृतिक खेती से उत्पादित ताजी एवं रसायनमुक्त सब्जियों को खरीदा। प्राकृतिक हाट बाजार में मैथी, बैगन, केले, मूंग दाल, चना दाल, अरहर दाल, उड़द दाल, मिर्च पाउडर, शहद सहित अन्य प्राकृतिक उत्पाद आकर्षण का केन्द्र रहे।

प्राकृतिक उत्पाद- स्वास्थ्यवर्धक एवं सुरक्षित

प्राकृतिक हाट बाजार के अवलोकन के दौरान कलेक्टर श्री हर्ष सिंह ने हाट बाजार में कृषक विक्रेताओं से संवाद करते हुए प्राकृतिक खेती की प्रक्रिया, खेती में अपनाई जा रही तकनीकों एवं उत्पादों की गुणवत्ता के संबंध में विस्तार से जानकारी ली। किसानों ने बताया कि वे किस प्रकार बिना रासायनिक खाद एवं कीटनाशकों के, प्राकृतिक संसाधनों का उपयोग करते हुए खेती कर रहे हैं, जिससे उत्पादन लागत कम होने के साथ-साथ स्वास्थ्यवर्धक एवं सुरक्षित उत्पाद प्राप्त होते है।

कलेक्टर श्री हर्ष सिंह ने कहा कि प्राकृतिक खेती पर्यावरण संरक्षण में भी सहायक है, इससे किसानों की आय बढ़ने के साथ-साथ सुरक्षित एवं पौष्टिक उत्पाद प्राप्त होते है, अन्य किसानों को भी प्राकृतिक खेती करने के लिये प्रोत्साहित करें। इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्री वीरसिंह चौहान, डिप्टी कलेक्टर श्री राजेश पाटीदार, उपसंचालक कृषि श्री एम.एस.देवके सहित अन्य उपस्थित रहे।

आप देख रहे है 👇



टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

नेपा लिमिटेड में ज्ञानेश्वर खैरनार को संपदा अधिकारी नियुक्त किया गया.!

                प्रदेश पत्रिका:- केंद्रीय भारी उद्योग मंत्रालय के उपक्रम नेपा लिमिटेड में वरिष्ठ प्रबंधक (कार्मिक एवं प्रशासन) ज्ञानेश्वर खैरनार को लोक परिसर (अनधिकृत अधिभोगियों की बेदखली) अधिनियम-1971 के अंतर्गत टाउनशिप प्रशासक नियुक्त किया गया हैं। वे उक्त अधिनियम की धारा 3 के तहत संपदा अधिकारी के दायित्व का निर्वहन करेंगें। ज्ञात हो कि, नेपा लिमिटेड में पिछले लगभग एक वर्ष से यह पद रिक्त था। इस नियुक्ति के साथ, ज्ञानेश्वर खैरनार लोक परिसर अधिनियम के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करेंगे और इसके अधीन अधिरोपित कर्तव्यों का पालन करेंगे। इस नियुक्ति पर सीएमडी राकेश कुमार चोखानी सहित पूरे नेपा लिमिटेड परिवार ने ज्ञानेश्वर खैरनार को शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।      आप देख रहे हैं 👇

नगर में नगर पालिका अध्यक्ष पति विनोद पाटिल और पार्षद पति कैलाश पटेल में मनमुटाव की चर्चा।

 वार्ड क्रमांक 07 की पार्षद सपना कैलाश पटेल ने नगर पालिका से स्वच्छता मिशन के अंतर्गत हुई खरीदी का पूरा विवरण। वार्डक्रमांक 07 की पार्षद सपना कैलाश पटेल प्रदेश पत्रिका:- नेपानगर, दिनांक 18 मार्च 2025 - नगर पालिका परिषद नेपानगर के वार्ड क्रमांक 07 की पार्षद सपना कैलाश पटेल ने नगर पालिका प्रशासन से वर्ष 2023 और 2024 में स्वच्छता मिशन के तहत खरीदे गए सभी उपकरणों का लिखित ब्यौरा देने की मांग की है। नगर पालिका द्वारा स्वच्छता अभियान  के तहत हर साल लाखों रुपये खर्च किए जाते हैं, लेकिन नगर में सफाई व्यवस्था में अपेक्षित सुधार नहीं दिख रहा है। ऐसे में यह जानना जरूरी हो जाता है कि पिछले दो वर्षों में स्वच्छता मिशन के तहत कितनी राशि खर्च हुई, किन-किन उपकरणों की खरीदी हुई, उनकी गुणवत्ता क्या है, वे वर्तमान में कहां उपयोग हो रहे हैं, और उनके रखरखाव की क्या व्यवस्था है। पार्षद सपना कैलाश पटेल  ने प्रशासन को एक आधिकारिक पत्र सौंपकर यह जानकारी सार्वजनिक करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि नगर के नागरिकों को यह जानने का हक है कि स्वच्छता अभियान के लिए दिए गए सरकारी बजट का सही उपयोग हुआ ह...

जिला बुरहानपुर के तहसील नेपानगर में बीड कॉलोनी भीलट बाबा मंदिर के पास गन्ने के रस वाली गाड़ी से बाइक सवार की जोरदार टक्कर

  नेपानगर में गन्ने के रस की गाड़ी और बाइक की टक्कर में घायल हुई दोनों बच्चियों (शिवानी और इंदु) को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए बुरहानपुर [Burhanpur] रेफर कर दिया गया है। मध्यम प्रदेश जिला बुरहानपुर के तहसील में रविवार  दिनांक 07/06/2026 समय करीब 6:58 pm नेपानगर के बीड कॉलोनी भीलट बाबा मंदिर के पास गन्ने के रस वाली गाड़ी से बाइक सवार की जोरदार टक्कर होने के कारण घाघरा निवासी दिनेश कि दो बच्चिया है जिसमे बडी बेटी का नाम शिवानी 6 वर्ष दूसरी का नाम इंदु 4 साल जिसे सर पर बहुत गंभीर चोट लगी है बताया जा रहा है की  बाइक का नियंत्रित सड़क पर गड्ढे होने के कारण बाइक गन्नेे के गाड़ी से जा टकरा गए । घटना का मुख्य विवरण इस प्रकार है: ​ घटनास्थल: बीड कॉलोनी, भीलट बाबा मंदिर के पास, तहसील नेपानगर, जिला बुरहानपुर (मध्य प्रदेश)। ​ दुर्घटना का कारण: बाइक सवार और गन्ने के रस वाली गाड़ी के बाइक की जोरदार टक्कर। ​ पीड़ित: घाघरा निवासी दिनेश की दो बच्चियां (बड़ी बेटी शिवानी और छोटी बेटी इंदु)। इंदु के सिर पर गंभीर चोट आई है। गन्ने   गाड़ी चालक: सुरेश अशोक सावले (निवासी: ग्...