खंडवा जिले के छैगाँवमाखन पुलिस ने अवैध जुए के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। प्रशिक्षु आईपीएस अमित कुमार के नेतृत्व में की गई इस छापेमारी में पुलिस ने 5 जुआरियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।
जुए के फड़ पर दबिश, 5 जुआरी पकड़े, 45 हजार रुपए जब्त
प्रशिक्षु आईपीएस की कार्रवाई... रात में पुलिस की रेड, ताश पर लग रहे थे दांव, 5 गिरफ्तार
खंडवा। जिले में अवैध जुआ एवं सट्टा के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत छैगाँवमाखन पुलिस ने कार्रवाई करते हुए जुए के फड़ पर दबिश दी।
इस कार्रवाई के मुख्य बिंदु निम्नलिखित हैं:
छापेमारी और गिरफ्तारी
छैगाँवमाखन क्षेत्र के जुए के फड़ पर मुखबिर की सूचना पर दबिश दी गई।
पुलिस ने मौके से 45,000 रुपए नगद और 52 ताश के पत्ते जब्त किए हैं। थाना छैगाँवमाखन में अपराध क्रमांक 78/2026 धारा 13 जुआ एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया है।
पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार राय के निर्देश पर जिले में अवैध गतिविधियों के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) राजेश रघुवंशी एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) महेंद्र तारणेकर के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी छैगाँवमाखन एवं प्रशिक्षु आईपीएस अमित कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने 29 एवं 30 मार्च की दरमियानी रात मुखबिर सूचना पर कार्रवाई की।
दबिश के दौरान आरोपी घेरा बनाकर ताश के पत्तों पर हार-जीत का दांव लगाकर जुआ खेलते पाए गए। पुलिस ने मौके से मंगल उर्फ अनिल पिता रायसिंह चौहान निवासी छैगाँवमाखन, बिजेश पिता नानुराम बेलदार एवं गुड्डु पिता मोहन बेलदार निवासी दुल्हार फाटा, बबलु पिता मांगिलाल बेलदार निवासी अजंदी तथा संजय पिता जगदीश बेलदार निवासी भोंडवाड़ी को गिरफ्तार किया
पुलिस टीम का नेतृत्व
कार्रवाई में थाना प्रभारी प्रशिक्षु आईपीएस अमित कुमार, उपनिरीक्षक प्रकाश मंडलोई, सहायक उपनिरीक्षक जितेन्द्र गोलकर, आरक्षक सागर, आदित्य, ब्रजपाल, राकेश अजनारे एवं सैनिक महेश कुशवाह की सराहनीय भूमिका रही।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें