बुरहानपुर के नेपानगर क्षेत्र में एक किराना दुकान में हुई चोरी का मामला सुलझ गया है। ग्राम सीवल निवासी अरविंद हीरालाल जैन ने पुलिस को बताया कि, रात करीब 9 बजे पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की मदद से एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। यह चोरी 28 जनवरी 2026 को सीवल बस स्टैंड स्थित दिव्यानी किराना दुकान में हुई थी, जिसमें घी, तेल, काजू और 8000 रुपये नकद सहित सामान चोरी हुआ था।
बुरहानपुर जिले के नेपानगर क्षेत्र में सीवल बस स्टैंड पर स्थित किराना दुकान को निशाना बनाकर आधी रात चोरी करने वाले दो आरोपियों को नेपानगर पुलिस ने दबोच लिया। चौंकाने वाली बात यह रही कि, वारदात को अंजाम देने वाला 18 साल का युवक अपने नाबालिग साथी के साथ बाइक से पहुंचा था और दुकान का ताला सरिए से तोड़कर अंदर घुसा। पूरी घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसने पुलिस को सीधे
फरियादी अरविंद पिता हीरालाल जैन (54), निवासी ग्राम सीवल, ने 28 जनवरी 2026 को नेपानगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया था कि दुकान को रात्री 09.00 बजे बंद करके घर चला गया था सुबह दुकान पर आया तो मेरी दुकान का ताला टुटा हुआ था उनकी दिव्यानी किराना दुकान का ताला तोड़कर अज्ञात चोरों ने सामान चुरा लिया।
घर से बरामद हुआ चोरी का सामाने
चोरों ने दुकान से आधा-आधा किलो घी के 4 पैकेट, एक-एक किलो रिफाइंड तेल के 7 पैकेट, 2 किलो काजू और गल्ले से 8,000 रुपये नकद चुराए थे। कुल 12,000 रुपये का सामान चोरी हुआ। फरियादी की शिकायत पर नेपानगर थाने में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 331 (4) और 305 (a) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई थी।
जांच के दौरान पुलिस ने फरियादी की दुकान पर लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले। फुटेज में रात के समय दो अज्ञात व्यक्ति मुंह ढंककर चोरी करते हुए दिखाई दिए। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर ग्राम सीवल और आसपास के नेपानगर, नावरा क्षेत्र के बदमाशों की तलाश की गई।
अज्ञात आरोपियों की तलाश के दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम डालमऊ निवासी पप्पू पिता हरदास चौहान (18) और उसका एक नाबालिग साथी नेपानगर व नावरा क्षेत्र के गांवों में रात में घरों और दुकानों में घुसकर चोरी की वारदातों को अंजाम देते हैं।
नेपानगर थाना प्रभारी ज्ञानु जायसवाल ने बताया कि सूचना के आधार पर पप्पू चौहान और उसके नाबालिग साथी से गहन पूछताछ की गई। उन्होंने नेपानगर और नावरा क्षेत्र में चोरी की घटनाओं को अंजाम देना स्वीकार किया। आरोपियों ने बताया कि 28 जनवरी 2026 की रात करीब 12 बजे वे अपनी स्प्लेंडर मोटरसाइकिल (MP68-ZC-9172) से सीवल स्थित दिव्यानी किराना दुकान पहुंचे थे। वहां उन्होंने सरिये से ताला तोड़ा और दुकान में घुसकर 12,000 रुपये का किराना सामान चुराकर अपने घर डालमऊ ले गए। पुलिस ने आरोपियों से एक बाइक भी बरामद की है।
पुलिस टीम की तेज कार्रवाई पूरी
कार्रवाई पुलिस अधीक्षक देवेंद्र कुमार पाटीदार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अंतर सिंह कनेश और एसडीओपी निर्भय सिंह अलावा के निर्देशन में हुई। थाना प्रभारी ज्ञानू जायसवाल, उपनिरीक्षक हेमेंद्र सिंह चौहान, सहायक उपनिरीक्षक सूरजसिंह मौर्य, प्रधान आरक्षक संदीप पटेल और आरक्षक गजेन्द्र की टीम ने मामले का खुलासा किया।


Deepak sonwane
जवाब देंहटाएं