मुख्य कार्यपालन अधिकारी डॉ. नागार्जुन बी.गौड़ा ने रविवार को श्री दादाजी धूनीवाले जिला चिकित्सालय सह नंदकुमार सिंह चौहान शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय खंडवा का आकस्मिक निरीक्षण किया।
अपर कलेक्टर डॉ. गौड़ा ने जिला अस्पताल का निरीक्षण किया
जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डॉ. नागार्जुन बी.गौड़ा ने रविवार को श्री दादाजी धूनीवाले जिला चिकित्सालय सह नंदकुमार सिंह चौहान शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय खंडवा का आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने आई.सी.यू. यूनिट, सी.सी.टी.वी. कंट्रोल रूम, ब्लड बैंक के निर्माण कार्य का भी निरीक्षण किया l इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा एवं अधिकारी डॉक्टर ओ.पी. जुगतावत, सिविल सर्जन डॉक्टर अनिरुद्ध कौशल,अधीक्षक डॉक्टर रंजीत बडोले, सहायक अधीक्षक डॉ सुनील बाजोलिया और पी.आई.यू. से कार्यपालन यंत्री एस.के.त्रिपाठी उपस्थित थे



टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें