सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खंडवा पुलिस की बड़ी सफलता नकबजनी का आरोपी गिरफ्तार, 1.20 लाख का चोरी का माल बरामद

 

जिले की देशगांव चौकी एवं छेगांव माखन थाना पुलिस को नकबजनी के मामले में बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चोरी के आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से करीब 1 लाख 20 हजार रुपये मूल्य का चोरी का मशरुका बरामद किया है।

पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में जिले में चोरी, नकबजनी, महिला संबंधी अपराधों एवं अन्य गंभीर अपराधों पर लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में देशगांव चौकी पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई करते हुए आरोपी देवेंद्र पिता रामसिंह मोरे (30 वर्ष) निवासी चांदनीपुरा, ढोली मोहल्ला, सनावद को गिरफ्तार किया।

जानकारी के अनुसार फरियादी धर्मेंद्र राजपूत निवासी ग्राम सहेजला ने 16 जून 2026 को रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि अज्ञात व्यक्ति उसके घर की खिड़की तोड़कर अंदर घुस गया और अलमारी व पेटी का ताला तोड़कर सोने-चांदी के जेवर तथा नगदी चोरी कर ले गया। मामले में अपराध क्रमांक 198/26 के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना शुरू की गई थी।

जांच के दौरान पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर सूचना के आधार पर आरोपी की पहचान कर उसे गिरफ्तार किया। आरोपी के कब्जे से चोरी गया लगभग 1 लाख 20 हजार रुपये मूल्य का मशरुका बरामद कर लिया गया है। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया।

पुलिस के अनुसार आरोपी देवेंद्र मोरे सनावद थाना क्षेत्र का निगरानी बदमाश है। उसके खिलाफ पूर्व में चोरी के 12 मामले तथा आर्म्स एक्ट का एक प्रकरण दर्ज है।

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक सुरेंद्र नाथ पांडे, उपनिरीक्षक रामप्रकाश यादव, उपनिरीक्षक गणेश पाटीदार, प्रधान आरक्षक जितेंद्र राठौर (साइबर सेल), प्रधान आरक्षक धर्मेंद्र वर्मा तथा आरक्षक अनुप गौर की सराहनीय भूमिका रही।

आप देख रहे है 👇



टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

नेपा लिमिटेड में ज्ञानेश्वर खैरनार को संपदा अधिकारी नियुक्त किया गया.!

                प्रदेश पत्रिका:- केंद्रीय भारी उद्योग मंत्रालय के उपक्रम नेपा लिमिटेड में वरिष्ठ प्रबंधक (कार्मिक एवं प्रशासन) ज्ञानेश्वर खैरनार को लोक परिसर (अनधिकृत अधिभोगियों की बेदखली) अधिनियम-1971 के अंतर्गत टाउनशिप प्रशासक नियुक्त किया गया हैं। वे उक्त अधिनियम की धारा 3 के तहत संपदा अधिकारी के दायित्व का निर्वहन करेंगें। ज्ञात हो कि, नेपा लिमिटेड में पिछले लगभग एक वर्ष से यह पद रिक्त था। इस नियुक्ति के साथ, ज्ञानेश्वर खैरनार लोक परिसर अधिनियम के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करेंगे और इसके अधीन अधिरोपित कर्तव्यों का पालन करेंगे। इस नियुक्ति पर सीएमडी राकेश कुमार चोखानी सहित पूरे नेपा लिमिटेड परिवार ने ज्ञानेश्वर खैरनार को शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।      आप देख रहे हैं 👇

नगर में नगर पालिका अध्यक्ष पति विनोद पाटिल और पार्षद पति कैलाश पटेल में मनमुटाव की चर्चा।

 वार्ड क्रमांक 07 की पार्षद सपना कैलाश पटेल ने नगर पालिका से स्वच्छता मिशन के अंतर्गत हुई खरीदी का पूरा विवरण। वार्डक्रमांक 07 की पार्षद सपना कैलाश पटेल प्रदेश पत्रिका:- नेपानगर, दिनांक 18 मार्च 2025 - नगर पालिका परिषद नेपानगर के वार्ड क्रमांक 07 की पार्षद सपना कैलाश पटेल ने नगर पालिका प्रशासन से वर्ष 2023 और 2024 में स्वच्छता मिशन के तहत खरीदे गए सभी उपकरणों का लिखित ब्यौरा देने की मांग की है। नगर पालिका द्वारा स्वच्छता अभियान  के तहत हर साल लाखों रुपये खर्च किए जाते हैं, लेकिन नगर में सफाई व्यवस्था में अपेक्षित सुधार नहीं दिख रहा है। ऐसे में यह जानना जरूरी हो जाता है कि पिछले दो वर्षों में स्वच्छता मिशन के तहत कितनी राशि खर्च हुई, किन-किन उपकरणों की खरीदी हुई, उनकी गुणवत्ता क्या है, वे वर्तमान में कहां उपयोग हो रहे हैं, और उनके रखरखाव की क्या व्यवस्था है। पार्षद सपना कैलाश पटेल  ने प्रशासन को एक आधिकारिक पत्र सौंपकर यह जानकारी सार्वजनिक करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि नगर के नागरिकों को यह जानने का हक है कि स्वच्छता अभियान के लिए दिए गए सरकारी बजट का सही उपयोग हुआ ह...

जिला बुरहानपुर के तहसील नेपानगर में बीड कॉलोनी भीलट बाबा मंदिर के पास गन्ने के रस वाली गाड़ी से बाइक सवार की जोरदार टक्कर

  नेपानगर में गन्ने के रस की गाड़ी और बाइक की टक्कर में घायल हुई दोनों बच्चियों (शिवानी और इंदु) को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए बुरहानपुर [Burhanpur] रेफर कर दिया गया है। मध्यम प्रदेश जिला बुरहानपुर के तहसील में रविवार  दिनांक 07/06/2026 समय करीब 6:58 pm नेपानगर के बीड कॉलोनी भीलट बाबा मंदिर के पास गन्ने के रस वाली गाड़ी से बाइक सवार की जोरदार टक्कर होने के कारण घाघरा निवासी दिनेश कि दो बच्चिया है जिसमे बडी बेटी का नाम शिवानी 6 वर्ष दूसरी का नाम इंदु 4 साल जिसे सर पर बहुत गंभीर चोट लगी है बताया जा रहा है की  बाइक का नियंत्रित सड़क पर गड्ढे होने के कारण बाइक गन्नेे के गाड़ी से जा टकरा गए । घटना का मुख्य विवरण इस प्रकार है: ​ घटनास्थल: बीड कॉलोनी, भीलट बाबा मंदिर के पास, तहसील नेपानगर, जिला बुरहानपुर (मध्य प्रदेश)। ​ दुर्घटना का कारण: बाइक सवार और गन्ने के रस वाली गाड़ी के बाइक की जोरदार टक्कर। ​ पीड़ित: घाघरा निवासी दिनेश की दो बच्चियां (बड़ी बेटी शिवानी और छोटी बेटी इंदु)। इंदु के सिर पर गंभीर चोट आई है। गन्ने   गाड़ी चालक: सुरेश अशोक सावले (निवासी: ग्...