सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

मध्य प्रदेश खंडवा जिला साप्ताहिक कार्य समीक्षा में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 10 पुलिस अधिकारी/कर्मचारी हुए पुरस्कृत

 





खंडवा पुलिस अधीक्षक श्री अगम जैन द्वारा सप्ताह में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी/कर्मचारियों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से "Employee Of The Week" चुनकर उन्हें समक्ष में बुलाकर प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इसी तारतम्य में दिनांक 27.06.26 से दिनांक 04.07.26 तक की समीक्षा में थाना कोतवाली खण्डवा से प्रआर लतेशपाल सिंह तोमर एवं आरक्षक 341 सिकंदर को सीएम हेल्पलाइन की लम्बित 21 शिकायतों के निराकरण हेतु,थाना जावर से सहा.उप निरी.रणजीत सिंह को सप्ताह में 3 स्थायी वारण्ट, 2 गिरफ्तारी वारण्ट तामिली, 02 गुम इंसान दस्तयाबी एवं 13 प्रकरणों में प्रभावी प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही हेतु, थाना पंधाना से सहा.उप निरी.सपन बाजपेयी को 15 दिवस में 2 प्रकरणों में अपहृताओं की तलाश एवं 02 प्रकरणों में गुम इंसान दस्तयाबी

हेतु, थाना मान्धाता से प्रआर नरेन्द्र चंदेल एवं सैनिक अमन मालाकार को साहस पूर्वक कार्यवाही कर नर्मदा स्नान के दौरान डूब रहे दिल्ली निवासी 02 युवकों की प्राणरक्षा हेतु, पुलिस लाइन से प्रआर लक्ष्मी नारायण को कानून व्यवस्था ड्यूटीयों में बल वितरण कार्य सुव्यवस्थित एवं दक्षता पूर्वक संपादित किये जाने हेतु, थाना यातायात से म.आरक्षक पल्लवी शर्मा को मोहर्रम पर्व के दौरान यातायात ड्यूटी में गुम हुई बच्ची को तत्परता एवं संवेदनशीलता से पतारसी कर परिजनों तक सकुशल पहुंचने हेतु, थाना अजाक खण्डवा से आरक्षक श्याम दिनकर को CCTNS सॉफ्टवेयर में 100 प्रतिशत PDF फाइल अपलोड करने, CM हेल्पलाइन शिकायत निराकरण हेतु, आरक्षक मनोज रोड़े रीडर टू पु.अ. शाखा खंडवा को RT Call से संबंधित जानकारियां प्रतिदिन समय पर थानों से प्राप्त कर समय पर तैयार किए जाने हेतु "Employee Of The Week" से सम्मानित किया गया।

आप देख रहे है 👇



टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

नेपा लिमिटेड में ज्ञानेश्वर खैरनार को संपदा अधिकारी नियुक्त किया गया.!

                प्रदेश पत्रिका:- केंद्रीय भारी उद्योग मंत्रालय के उपक्रम नेपा लिमिटेड में वरिष्ठ प्रबंधक (कार्मिक एवं प्रशासन) ज्ञानेश्वर खैरनार को लोक परिसर (अनधिकृत अधिभोगियों की बेदखली) अधिनियम-1971 के अंतर्गत टाउनशिप प्रशासक नियुक्त किया गया हैं। वे उक्त अधिनियम की धारा 3 के तहत संपदा अधिकारी के दायित्व का निर्वहन करेंगें। ज्ञात हो कि, नेपा लिमिटेड में पिछले लगभग एक वर्ष से यह पद रिक्त था। इस नियुक्ति के साथ, ज्ञानेश्वर खैरनार लोक परिसर अधिनियम के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करेंगे और इसके अधीन अधिरोपित कर्तव्यों का पालन करेंगे। इस नियुक्ति पर सीएमडी राकेश कुमार चोखानी सहित पूरे नेपा लिमिटेड परिवार ने ज्ञानेश्वर खैरनार को शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।      आप देख रहे हैं 👇

नगर में नगर पालिका अध्यक्ष पति विनोद पाटिल और पार्षद पति कैलाश पटेल में मनमुटाव की चर्चा।

 वार्ड क्रमांक 07 की पार्षद सपना कैलाश पटेल ने नगर पालिका से स्वच्छता मिशन के अंतर्गत हुई खरीदी का पूरा विवरण। वार्डक्रमांक 07 की पार्षद सपना कैलाश पटेल प्रदेश पत्रिका:- नेपानगर, दिनांक 18 मार्च 2025 - नगर पालिका परिषद नेपानगर के वार्ड क्रमांक 07 की पार्षद सपना कैलाश पटेल ने नगर पालिका प्रशासन से वर्ष 2023 और 2024 में स्वच्छता मिशन के तहत खरीदे गए सभी उपकरणों का लिखित ब्यौरा देने की मांग की है। नगर पालिका द्वारा स्वच्छता अभियान  के तहत हर साल लाखों रुपये खर्च किए जाते हैं, लेकिन नगर में सफाई व्यवस्था में अपेक्षित सुधार नहीं दिख रहा है। ऐसे में यह जानना जरूरी हो जाता है कि पिछले दो वर्षों में स्वच्छता मिशन के तहत कितनी राशि खर्च हुई, किन-किन उपकरणों की खरीदी हुई, उनकी गुणवत्ता क्या है, वे वर्तमान में कहां उपयोग हो रहे हैं, और उनके रखरखाव की क्या व्यवस्था है। पार्षद सपना कैलाश पटेल  ने प्रशासन को एक आधिकारिक पत्र सौंपकर यह जानकारी सार्वजनिक करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि नगर के नागरिकों को यह जानने का हक है कि स्वच्छता अभियान के लिए दिए गए सरकारी बजट का सही उपयोग हुआ ह...

बुरहानपुर जिले के नेपानगर के नवरा ग्राम में एक युवक ने युक्ति का गला काटकर कर दी हत्या बुरहानपुर जिला अस्पताल में किया पोस्टमार्टम

  आप देख रहे हैं प्रदेश पत्रिका से दीपक सोनवणे  की रिपोर्ट  बुरहानपुर जिले के नवरंग गांव में एक युवक ने एक युवती की गला काटकर हत्या कर दी हत्या  है। इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया है।यह घटना शुक्रवार रात की बताई जा रही है  घटना का विवरण यह घटना दिनांक 02/08/2025 शनिवार 12:00 बजे की है बताया जा रहा है कि युवक और युवती के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। इसके बाद युवक ने धारदार हथियार से युवती का गला काट दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया। पोस्टमार्टम युक्ति भाग्यश्री का शव एसपी  देवेंद्र पाटीदार द्वारा  युवती के शव को  कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए  जिला अस्पताल ले जाया  गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपी युवक रईस  की तलाश जारी है।  यह घटना शनिवार दोपहर 12:00 की है व्यक्ति की बहन सुभद्रा कटारे ने प्रशासन से लगाई दुहार की हत्यारे को अधिक से अधिक कड़ी सजा मिले । युवक का नाम रईस बताया जा रहा है जो नेपानगर निवासी है जो दूध का व्यापार करता है ...