मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार जिला कांग्रेस कमेटी बुरहानपुर (ग्रामीण) के नेतृत्व में नेपानगर में विजय जुलूस निकाला गया। यह विजय जुलूस केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद छात्रों, युवाओं और उनके संघर्ष की जीत के रूप में आयोजित किया गया।
इस अवसर पर कांग्रेस नेताओं ने कहा कि छात्रों और युवाओं की आवाज़ को दबाया नहीं जा सकता। देशभर में हुए संघर्ष और जनदबाव के परिणामस्वरूप केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे को छात्रों के हित में एक महत्वपूर्ण कदम बताया गया। कांग्रेस पार्टी शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता, जवाबदेही और युवाओं के भविष्य की सुरक्षा के लिए आगे भी संघर्ष करती रहेगी।
विजय जुलूस में कांग्रेस पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं बड़ी संख्या में आमजन ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। सभी ने एकजुट होकर छात्रों के संघर्ष का सम्मान करते हुए न्याय और जवाबदेही की इस जीत का स्वागत किया।



टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें