सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

नगर पालिका के विकास कार्यों की हकीकत शनिवार को नेपानगर की सड़कों पर साफ दिखाई दी वार्ड क्रमांक-2 के पार्षद अनीशा पटेल के नेतृत्व में उनके पति एवं पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेश पटेल ने वार्डवासियों के साथ मिलकर भगत सिंह द्वार से सीएमडी बंगले तक पहुंच मार्ग के गहरे गड्ढों को जनसहयोग से भरने का कार्य किया।

 



नगर पालिका के विकास कार्यों की हकीकत शनिवार को नेपानगर की सड़कों पर साफ दिखाई दी। करोड़ों रुपए के विकास कार्यों के दावों के बीच वार्ड क्रमांक-2 में ऐसा दृश्य सामने आया, जिसने नगर पालिका की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए। सबसे बड़ी बात यह रही कि कांग्रेस की अध्यक्ष वाली नगर पालिका में कांग्रेस के ही पार्षद पक्ष को जनता के साथ सड़क पर उतरकर गड्ढे भरने पड़े। इसे लेकर स्थानीय स्तर पर नगर पालिका की कार्यशैली पर सवाल उठने लगे हैं।

शनिवार को वार्ड क्रमांक-2 की पार्षद अनीशा पटेल के नेतृत्व में उनके पति एवं पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेश पटेल ने वार्डवासियों के साथ मिलकर भगत सिंह द्वार से सीएमडी बंगले तक पहुंच मार्ग के गहरे गड्ढों को जनसहयोग से भरने का कार्य किया। बारिश के बीच फावड़े और गिट्टी लेकर सड़क पर उतरे जनप्रतिनिधियों का यह दृश्य पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बना रहा।

सात साल पहले बनी सड़क अब बदहाल

जानकारी के अनुसार इस सड़क का डामरीकरण लगभग सात वर्ष पहले किया गया था। वर्तमान में सड़क पूरी तरह उखड़ चुकी है। जगह-जगह बने गहरे गड्ढों में बारिश का पानी भर जाने से वाहन चालकों के लिए सड़क जानलेवा बन गई है। इसी मार्ग से प्रतिदिन केंद्रीय विद्यालय सहित आसपास के स्कूलों में आने-जाने वाले सैकड़ों छात्र-छात्राएं गुजरते हैं। अभिभावकों का कहना है कि बारिश में गड्ढे दिखाई नहीं देते, जिससे हर समय दुर्घटना का खतरा बना रहता है।

शिकायतें करते रहे, कोई सुनवाई नहीं हुई

पार्षद अनीशा पटेल का आरोप है कि सड़क निर्माण और मरम्मत के लिए नगर पालिका के अधिकारियों को कई बार लिखित और मौखिक शिकायतें की गईं, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। उनका कहना है कि जब जिम्मेदार विभाग ने ध्यान नहीं दिया तो वार्डवासियों को स्वयं आगे आकर सड़क के गड्ढे भरने पड़े।

2022 में भी उठी थी मांग, तब नहीं निर्माण

पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेश पटेल ने बताया कि वर्ष 2022 में एलके इंटरप्राइजेज एवं इन्फिनिटी फर्म द्वारा क्षेत्र में सीसी रोड का निर्माण कराया गया था। उस समय भी भगत सिंह द्वार से विकास खेल परिसर तक इस महत्वपूर्ण मार्ग को निर्माण कार्य में शामिल करने की मांग रखी गई थी, लेकिन इसे स्वीकृति नहीं मिली। परिणामस्वरूप आज भी यह सड़क बदहाल स्थिति में है और इसका खामियाजा आम नागरिकों तथा स्कूली बच्चों को भुगतना पड़ रहा है।

'जनप्रतिनिधियों का काम सड़क बनाना नहीं'

राजेश पटेल ने कहा कि जनप्रतिनिधियों का दायित्व जनता की समस्याओं को संबंधित विभाग तक पहुंचाना और उनका समाधान कराना है, न कि खुद सड़क निर्माण करना। उन्होंने कहा कि गड्ढे भरने का यह अभियान नगर पालिका प्रशासन को उसकी जिम्मेदारी का अहसास कराने का प्रतीकात्मक प्रयास है। यदि समय रहते सड़क का स्थायी निर्माण नहीं कराया गया तो भविष्य में किसी बड़ी दुर्घटना से इनकार नहीं किया जा सकता। उन्होंने नगर पालिका परिषद से मांग की कि भगत सिंह द्वार से सीएमडी बंगले तथा विकास खेल परिसर तक के मार्ग का गुणवत्तापूर्ण और स्थायी निर्माण प्राथमिकता के आधार पर कराया जाए, ताकि आम नागरिकों और विद्यार्थियों को सुरक्षित आवागमन मिल सके।

वार्डवासियों ने भी संभाली जिम्मेदारी

जनसहयोग अभियान में देवीदास चौहान, कुलदीप बैंस, हेमंत पाटिल, अमित दास, ललित, अमित उईके, आकाश इंगले, आकाश पटेल, विजय बार्वे, शेख शकील, राजू पटेल सहित बड़ी संख्या में वार्डवासी शामिल रहे। स्थानीय लोगों ने कहा कि यदि प्रशासन समय पर जिम्मेदारी निभाता तो नागरिकों को खुद सड़क पर उतरकर गड्ढे भरने की नौबत नहीं आती।

आप देख रहे है 👇



टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

नेपा लिमिटेड में ज्ञानेश्वर खैरनार को संपदा अधिकारी नियुक्त किया गया.!

                प्रदेश पत्रिका:- केंद्रीय भारी उद्योग मंत्रालय के उपक्रम नेपा लिमिटेड में वरिष्ठ प्रबंधक (कार्मिक एवं प्रशासन) ज्ञानेश्वर खैरनार को लोक परिसर (अनधिकृत अधिभोगियों की बेदखली) अधिनियम-1971 के अंतर्गत टाउनशिप प्रशासक नियुक्त किया गया हैं। वे उक्त अधिनियम की धारा 3 के तहत संपदा अधिकारी के दायित्व का निर्वहन करेंगें। ज्ञात हो कि, नेपा लिमिटेड में पिछले लगभग एक वर्ष से यह पद रिक्त था। इस नियुक्ति के साथ, ज्ञानेश्वर खैरनार लोक परिसर अधिनियम के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करेंगे और इसके अधीन अधिरोपित कर्तव्यों का पालन करेंगे। इस नियुक्ति पर सीएमडी राकेश कुमार चोखानी सहित पूरे नेपा लिमिटेड परिवार ने ज्ञानेश्वर खैरनार को शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।      आप देख रहे हैं 👇

जिला बुरहानपुर के तहसील नेपानगर में बीड कॉलोनी भीलट बाबा मंदिर के पास गन्ने के रस वाली गाड़ी से बाइक सवार की जोरदार टक्कर

  नेपानगर में गन्ने के रस की गाड़ी और बाइक की टक्कर में घायल हुई दोनों बच्चियों (शिवानी और इंदु) को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए बुरहानपुर [Burhanpur] रेफर कर दिया गया है। मध्यम प्रदेश जिला बुरहानपुर के तहसील में रविवार  दिनांक 07/06/2026 समय करीब 6:58 pm नेपानगर के बीड कॉलोनी भीलट बाबा मंदिर के पास गन्ने के रस वाली गाड़ी से बाइक सवार की जोरदार टक्कर होने के कारण घाघरा निवासी दिनेश कि दो बच्चिया है जिसमे बडी बेटी का नाम शिवानी 6 वर्ष दूसरी का नाम इंदु 4 साल जिसे सर पर बहुत गंभीर चोट लगी है बताया जा रहा है की  बाइक का नियंत्रित सड़क पर गड्ढे होने के कारण बाइक गन्नेे के गाड़ी से जा टकरा गए । घटना का मुख्य विवरण इस प्रकार है: ​ घटनास्थल: बीड कॉलोनी, भीलट बाबा मंदिर के पास, तहसील नेपानगर, जिला बुरहानपुर (मध्य प्रदेश)। ​ दुर्घटना का कारण: बाइक सवार और गन्ने के रस वाली गाड़ी के बाइक की जोरदार टक्कर। ​ पीड़ित: घाघरा निवासी दिनेश की दो बच्चियां (बड़ी बेटी शिवानी और छोटी बेटी इंदु)। इंदु के सिर पर गंभीर चोट आई है। गन्ने   गाड़ी चालक: सुरेश अशोक सावले (निवासी: ग्...

नगर में नगर पालिका अध्यक्ष पति विनोद पाटिल और पार्षद पति कैलाश पटेल में मनमुटाव की चर्चा।

 वार्ड क्रमांक 07 की पार्षद सपना कैलाश पटेल ने नगर पालिका से स्वच्छता मिशन के अंतर्गत हुई खरीदी का पूरा विवरण। वार्डक्रमांक 07 की पार्षद सपना कैलाश पटेल प्रदेश पत्रिका:- नेपानगर, दिनांक 18 मार्च 2025 - नगर पालिका परिषद नेपानगर के वार्ड क्रमांक 07 की पार्षद सपना कैलाश पटेल ने नगर पालिका प्रशासन से वर्ष 2023 और 2024 में स्वच्छता मिशन के तहत खरीदे गए सभी उपकरणों का लिखित ब्यौरा देने की मांग की है। नगर पालिका द्वारा स्वच्छता अभियान  के तहत हर साल लाखों रुपये खर्च किए जाते हैं, लेकिन नगर में सफाई व्यवस्था में अपेक्षित सुधार नहीं दिख रहा है। ऐसे में यह जानना जरूरी हो जाता है कि पिछले दो वर्षों में स्वच्छता मिशन के तहत कितनी राशि खर्च हुई, किन-किन उपकरणों की खरीदी हुई, उनकी गुणवत्ता क्या है, वे वर्तमान में कहां उपयोग हो रहे हैं, और उनके रखरखाव की क्या व्यवस्था है। पार्षद सपना कैलाश पटेल  ने प्रशासन को एक आधिकारिक पत्र सौंपकर यह जानकारी सार्वजनिक करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि नगर के नागरिकों को यह जानने का हक है कि स्वच्छता अभियान के लिए दिए गए सरकारी बजट का सही उपयोग हुआ ह...