बुरहानपुर, दारुस्सुरूर एजुकेशन एंड वेलफेयर सोसाइटी मोहम्मद अली जौहर विश्वविद्यालय के प्रस्तावित ध्वस्तीकरण पर रोक लगाने की मांग
![]() |
| टांडा में वकीलों ने तहसीलदार को सौंपा ज्ञापनः मोहम्मद अली जौहर विश्वविद्यालय को ध्वस्त करने के नोटिस पर चिंता जताई |
मोहम्मद अली जौहर विश्वविद्यालय को ध्वस्त करने के मामले में जारी नोटिस पर राष्ट्रपति के नाम तहसीलदार निश्चय कुमार को एक ज्ञापन सौंपा। वकीलों ने विश्वविद्यालय की सुरक्षा और संरक्षण सुनिश्चित करने की मांग की
रामपुर में मोहम्मद अली जौहर विश्वविद्यालय को ध्वस्त करने के नोटिस को लेकर अधिवक्ताओं और छात्रों में भारी चिंता है। वकीलों ने राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन सौंपा है, जबकि विश्वविद्यालय प्रशासन ने इस ध्वस्तीकरण आदेश के खिलाफ मुरादाबाद कमिश्नर की अदालत में अपील दायर की है, जिसकी सुनवाई होनी है
एसोसिएशन ने विश्वविद्यालय की सुरक्षा सुनिश्चित करने तथा शिक्षा के इस संस्थान को संरक्षित रखने के लिए आवश्यक हस्तक्षेप करने की मांग की है।
अधिवक्ताओं का कहना है कि मोहम्मद अली जौहर विश्वविद्यालय वर्षों से शिक्षा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान दे रहा है। यहां से शिक्षा प्राप्त कर बड़ी संख्या में छात्र कई क्षेत्रों में अपनी पहचान बना चुके हैं और देश के विकास में योगदान दे रहे हैं। एसोसिएशन ने रामपुर जैसे जनपद में इस विश्वविद्यालय की स्थापना को शिक्षा के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया।
बार वेलफेयर एसोसिएशन ने कहा कि जिला प्रशासन द्वारा विश्वविद्यालय को ध्वस्त करने के संबंध में नोटिस जारी किए जाने की सूचना से जनपद और प्रदेश के लोगों में चिंता व्याप्त है। एसोसिएशन ने इसे शिक्षा के क्षेत्र के लिए गंभीर विषय बताते हुए कहा कि यदि विश्वविद्यालय को किसी प्रकार की क्षति पहुंचती है, तो इससे आने वाली पीढ़ियों की शिक्षा पर नकारात्मक प्रभाव पड़ेगा।



टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें