सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

मध्य प्रदेश के बुरहानपुर जिले में लगातार मूसलाधार बारिश के चलते ताप्ती नदी और अन्य नदी-नालों का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है, जिससे जिला प्रशासन पूरी तरह हाई अलर्ट पर है। नागरिकों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए जिला प्रशासन ने संवेदनशील क्षेत्रों में निगरानी बढ़ा दी है।

 



मध्य प्रदेश जिला बुरहानपुर लगातार वर्षा के बीच जिला प्रशासन हाई अलर्ट पर कलेक्टर एवं एसपी ने संवेदनशील क्षेत्रों का किया व्यापक निरीक्षण, ताप्ती नदी सहित सभी घाटों पर चौकस निगरानी के निर्देश

  बुरहानपुर जिले में निरंतर हो रही वर्षा तथा ताप्ती नदी सहित विभिन्न नदी-नालों के बढ़ते जलस्तर को दृष्टिगत रखते हुए जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क एवं सक्रिय है। नागरिकों की सुरक्षा को सर्वाेच्च प्राथमिकता देते हुए शुक्रवार को कलेक्टर श्री हर्ष सिंह एवं पुलिस अधीक्षक श्री आशुतोष बागरी ने शहर एवं आसपास के संवेदनशील जलभराव क्षेत्रों का व्यापक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। अधिकारियों ने संबंधित विभागों को पूर्ण सतर्कता के साथ कार्य करने तथा किसी भी आपात स्थिति से प्रभावी ढंग से निपटने के निर्देश दिए।


निरीक्षण के दौरान कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक रेणुका झील पहुंचे, जहां उन्होंने झील के जलस्तर, जल निकासी तथा पानी के बहाव का सूक्ष्मता से अवलोकन किया। इसके पश्चात राजघाट पहुंचकर जलस्तर की स्थिति का निरीक्षण किया तथा मौके पर तैनात पुलिस बल से चर्चा कर सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की। कलेक्टर श्री सिंह ने निर्देश दिए कि जलभराव वाले सभी क्षेत्रों में चौबीसों घंटे निगरानी सुनिश्चित की जाए तथा किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए।

नगरीय क्षेत्र में जल निकासी एवं आवश्यक व्यवस्थाओं के संबंध में नगर निगम आयुक्त श्री संदीप श्रीवास्तव से आवश्यक जानकारी लेते हुए कार्यवाही के निर्देश दिये गये। इसके साथ ही अधिकारियों ने हतनूर पुल का भी निरीक्षण कर वहां जलभराव की स्थिति का जायजा लिया तथा आवश्यक सुरक्षा उपाय तत्काल प्रभाव से लागू करने के निर्देश दिए।


ताप्ती नदी में लगातार बढ़ रहे जलस्तर को देखते हुए प्रशासन द्वारा नदी तटों एवं घाटों पर विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश जारी हैं। सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के लिए पुलिस एवं होमगार्ड के जवानों की तैनाती की गई है। नागझिरी घाट, पीपल घाट, राजघाट, हतनूर सहित जिले के सभी प्रमुख घाटों एवं संभावित जलभराव वाले स्थलों पर निरंतर निगरानी रखी जा रही है। आपदा की किसी भी स्थिति से प्रभावी ढंग से निपटने के लिए प्रशिक्षित आपदा मित्र भी पूरी तरह सक्रिय एवं तैयार हैं। 

आप देख रहे है 👇



टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

नेपा लिमिटेड में ज्ञानेश्वर खैरनार को संपदा अधिकारी नियुक्त किया गया.!

                प्रदेश पत्रिका:- केंद्रीय भारी उद्योग मंत्रालय के उपक्रम नेपा लिमिटेड में वरिष्ठ प्रबंधक (कार्मिक एवं प्रशासन) ज्ञानेश्वर खैरनार को लोक परिसर (अनधिकृत अधिभोगियों की बेदखली) अधिनियम-1971 के अंतर्गत टाउनशिप प्रशासक नियुक्त किया गया हैं। वे उक्त अधिनियम की धारा 3 के तहत संपदा अधिकारी के दायित्व का निर्वहन करेंगें। ज्ञात हो कि, नेपा लिमिटेड में पिछले लगभग एक वर्ष से यह पद रिक्त था। इस नियुक्ति के साथ, ज्ञानेश्वर खैरनार लोक परिसर अधिनियम के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करेंगे और इसके अधीन अधिरोपित कर्तव्यों का पालन करेंगे। इस नियुक्ति पर सीएमडी राकेश कुमार चोखानी सहित पूरे नेपा लिमिटेड परिवार ने ज्ञानेश्वर खैरनार को शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।      आप देख रहे हैं 👇

नगर में नगर पालिका अध्यक्ष पति विनोद पाटिल और पार्षद पति कैलाश पटेल में मनमुटाव की चर्चा।

 वार्ड क्रमांक 07 की पार्षद सपना कैलाश पटेल ने नगर पालिका से स्वच्छता मिशन के अंतर्गत हुई खरीदी का पूरा विवरण। वार्डक्रमांक 07 की पार्षद सपना कैलाश पटेल प्रदेश पत्रिका:- नेपानगर, दिनांक 18 मार्च 2025 - नगर पालिका परिषद नेपानगर के वार्ड क्रमांक 07 की पार्षद सपना कैलाश पटेल ने नगर पालिका प्रशासन से वर्ष 2023 और 2024 में स्वच्छता मिशन के तहत खरीदे गए सभी उपकरणों का लिखित ब्यौरा देने की मांग की है। नगर पालिका द्वारा स्वच्छता अभियान  के तहत हर साल लाखों रुपये खर्च किए जाते हैं, लेकिन नगर में सफाई व्यवस्था में अपेक्षित सुधार नहीं दिख रहा है। ऐसे में यह जानना जरूरी हो जाता है कि पिछले दो वर्षों में स्वच्छता मिशन के तहत कितनी राशि खर्च हुई, किन-किन उपकरणों की खरीदी हुई, उनकी गुणवत्ता क्या है, वे वर्तमान में कहां उपयोग हो रहे हैं, और उनके रखरखाव की क्या व्यवस्था है। पार्षद सपना कैलाश पटेल  ने प्रशासन को एक आधिकारिक पत्र सौंपकर यह जानकारी सार्वजनिक करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि नगर के नागरिकों को यह जानने का हक है कि स्वच्छता अभियान के लिए दिए गए सरकारी बजट का सही उपयोग हुआ ह...

जिला बुरहानपुर के तहसील नेपानगर में बीड कॉलोनी भीलट बाबा मंदिर के पास गन्ने के रस वाली गाड़ी से बाइक सवार की जोरदार टक्कर

  नेपानगर में गन्ने के रस की गाड़ी और बाइक की टक्कर में घायल हुई दोनों बच्चियों (शिवानी और इंदु) को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए बुरहानपुर [Burhanpur] रेफर कर दिया गया है। मध्यम प्रदेश जिला बुरहानपुर के तहसील में रविवार  दिनांक 07/06/2026 समय करीब 6:58 pm नेपानगर के बीड कॉलोनी भीलट बाबा मंदिर के पास गन्ने के रस वाली गाड़ी से बाइक सवार की जोरदार टक्कर होने के कारण घाघरा निवासी दिनेश कि दो बच्चिया है जिसमे बडी बेटी का नाम शिवानी 6 वर्ष दूसरी का नाम इंदु 4 साल जिसे सर पर बहुत गंभीर चोट लगी है बताया जा रहा है की  बाइक का नियंत्रित सड़क पर गड्ढे होने के कारण बाइक गन्नेे के गाड़ी से जा टकरा गए । घटना का मुख्य विवरण इस प्रकार है: ​ घटनास्थल: बीड कॉलोनी, भीलट बाबा मंदिर के पास, तहसील नेपानगर, जिला बुरहानपुर (मध्य प्रदेश)। ​ दुर्घटना का कारण: बाइक सवार और गन्ने के रस वाली गाड़ी के बाइक की जोरदार टक्कर। ​ पीड़ित: घाघरा निवासी दिनेश की दो बच्चियां (बड़ी बेटी शिवानी और छोटी बेटी इंदु)। इंदु के सिर पर गंभीर चोट आई है। गन्ने   गाड़ी चालक: सुरेश अशोक सावले (निवासी: ग्...