मिशन एड्स सुरक्षा के तहत आईसीटीसी केंद्र खकनार अस्पताल के द्वारा निम्बापुर मे एचआईवी जाच शिवीर आयोजित किया गया
बुरहानपुर कलेक्टर श्री हर्ष सिंह एवं स्वास्थ्य विभाग के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.राजेंद्र कुमार वर्मा के निर्देश अनुसार एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खकनार अस्पताल के ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर डॉ.पुष्पेंद्र जामले के मार्गदर्शन मे ग्राम निम्बापुर मे एचआईवी जाच शिवीर का आयोजन किया गया था
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खकनार अस्पताल के आईसीटीसी परामर्शदाता हरलाल सिसोदिया ने उपस्थित महिलाओं और पुरुषों को समझाया की समय समय पर एचआईवी,एड्स और सिफलिस की जाच साल मे एक या दो बार अपने नजदीक की आईसीटीसी केन्द मे नि:शुल्क एचआईवी, सिफलिस जाच करवाना चाहिए
आईसीटीसी परामर्शदाता हरलाल सिसोदिया ने एचआईवी के प्रमुख लक्षणों के बारे मे विस्तारपूर्वक जानकारी दी है जैसे दो से तीन महा तक लगातार बुखार आना,बार बार दस्त लग जाना,वजन कम होना दिन प्रतिदिन,बार बार टीबी की बीमारी से ग्रषित हो जाना आदि लक्षण दिखाई दे तो अपने आसपास की आईसीटीसी मे नि:शुल्क जाच करवा ले परामर्शदाता सिसोदिया ने बताया की एचआईवी हाथ मिलाने से,गले मिलने से,एक ही थाली मे खाना खाने से,एक ही गिलाश से पानी पीने से नही होता है
सी.एच.ओ रंजना लोहरे ने रूटीन की जाचे करके मौसमी बिमारियों से जागरूक किया है ए.एन.एम सरौज खरोटे ने टिकाकरण का कार्य किया गया
सिविर मे आशा कार्यकर्ता अनिता नामायते, आंगनवाड़ी सहायिका आशा मोरे,प्रतिभा पाटील का सहयोग रहा है



टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें