pub-4032623511138817 मध्य प्रदेश जिला बुरहानपुर तहसील नेपानगर में आधी रात पुलिस को देख कार छोड़ भागे 4 बदमाश, गाड़ी ने ही पहुंचा दिया आरोपियों तक; इंदौर से 2 आरोपियों को दबोचा- 2 आरोपी फरार सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

मध्य प्रदेश जिला बुरहानपुर तहसील नेपानगर में आधी रात पुलिस को देख कार छोड़ भागे 4 बदमाश, गाड़ी ने ही पहुंचा दिया आरोपियों तक; इंदौर से 2 आरोपियों को दबोचा- 2 आरोपी फरार

 


मध्य प्रदेश जिला बुरहानपुर तहसील नेपानगर में आधी रात पुलिस को देख कार छोड़ भागे 4 बदमाश, गाड़ी ने ही पहुंचा दिया आरोपियों तक; इंदौर से 2 आरोपियों को दबोचा- 2 आरोपी फरार

अर्टिगा में मिले नकबजनी, चोरी-लूट और डकैती में इस्तेमाल होने वाले औजार; महाराष्ट्र नंबर से शुरू हुई जांच इंदौर के खजराना पहुंची

मध्यप्रदेश के बुरहानपुर जिले के नेपानगर में आधी रात पुलिस चेकिंग देखकर अर्टिगा कार छोड़कर अंधेरे में भागे चार संदिग्धों में से दो आखिरकार पुलिस के हत्थे चढ़ गए। जिस कार को छोड़कर आरोपी पुलिस से बच निकले थे, वही कार उन तक पहुंचने की सबसे अहम कड़ी बन गई। वाहन के मालिक और उसकी खरीद-बिक्री की परतें खंगालते हुए नेपानगर पुलिस इंदौर के खजराना तक पहुंची और दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। दो अन्य आरोपी अभी फरार हैं

मामला इसलिए भी गंभीर है कि कार की तलाशी में पुलिस को नकबजनी, चोरी, लूट और डकैती जैसी वारदातों में इस्तेमाल होने वाली सामग्री मिली थी। पुलिस अब गिरफ्तार आरोपियों को रिमांड पर लेकर पूछताछ कर रही है। उनके नेपानगर आने के उद्देश्य और अन्य मामलों से संभावित संबंध की भी पड़ताल की जा रही है।

रात 11 से 2 बजे तक चेकिंग, पुलिस दिखी तो कार वहीं छोड़ी

दरअसल घटना 18 अगस्त की रात की है। जिले में चोरी की घटनाओं को देखते हुए एसपी आशुतोष बागरी ने थाना और चौकी प्रभारियों को रात में सघन जांच के निर्देश दिए थे। इसी के तहत नेपानगर के मनोज टॉकीज क्षेत्र में रात करीब 11 से 2 बजे तक पुलिस वाहनों की जांच कर रही थी। इसी दौरान महाराष्ट्र नंबर की अर्टिगा कार वहां पहुंची। पुलिस को सामने देखकर कार में सवार चार लोग वाहन छोड़कर भाग निकले। रात और अंधेरे का फायदा मिलने से चारों उस समय पुलिस के हाथ नहीं आए। चार लोगों के अचानक कार छोड़कर भागने से पुलिस का संदेह बढ़ा। इसके बाद वाहन को कब्जे में लेकर तलाशी ली गई।

कार में मिले औजारों ने बढ़ाया शक, टल गई संभावित वारदात

पुलिस के मुताबिक अर्टिगा की तलाशी में ऐसी सामग्री मिली, जिसका इस्तेमाल लूट, डकैती, चोरी और नकबजनी में किया जा सकता है। इससे आशंका बनी कि कार सवार किसी वारदात की तैयारी में हो सकते थे। हालांकि वे किस स्थान को निशाना बनाने आए थे, यह जांच और पूछताछ का विषय है। पुलिस चेकिंग के कारण संदिग्ध कार छोड़कर भाग गए और उस रात क्षेत्र में कोई बड़ी वारदात सामने नहीं आई।

नंबर महाराष्ट्र का, मालिक निकला इंदौर का

आरोपियों तक पहुंचने के लिए पुलिस ने सबसे पहले कार की कुंडली खंगाली। कार पर महाराष्ट्र का नंबर था, लेकिन जांच में उसके वास्तविक मालिक की कड़ी इंदौर से जुड़ी मिली। इसके बाद पता चला कि वाहन कई हाथों में बिक चुका था। पुलिस ने एक-एक कर कार की खरीद-बिक्री से जुड़े लोगों की जानकारी जुटाई। इसी कड़ी को जोड़ते-जोड़ते जांच इंदौर के खजराना तक पहुंची

इंदौर खजराना से इरफान और वकील गिरफ्तार

पुलिस ने जांच के बाद इरफान शेख पिता इब्राहिम निवासी खजराना, इंदौर और वकील पिता अकील निवासी खजराना, इंदौर को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार पूछताछ में इनके दो अन्य साथियों वसीम और भ्यूय के नाम सामने आए। दोनों के नाम एफआईआर में जोड़ दिए गए हैं। फिलहाल दोनों फरार हैं और पुलिस उनकी तलाश कर रही है।

अब सवाल- नेपानगर में किस वारदात की तैयारी थी?

कार से कथित तौर पर नकबजनी और अन्य वारदातों में इस्तेमाल होने वाले औजार मिलने के बाद पुलिस के सामने बड़ा सवाल यह है कि चारों नेपानगर क्यों आए थे। क्या किसी दुकान, मकान अथवा अन्य स्थान को निशाना बनाने की तैयारी थी या उनका कोई दूसरा उद्देश्य था? इन्हीं सवालों के जवाब के लिए गिरफ्तार आरोपियों को रिमांड पर लिया गया है। पुलिस उनके आपराधिक रिकॉर्ड और पूर्व की चोरी-नकबजनी की घटनाओं से संभावित संबंध की भी पड़ताल कर सकती है

चोरी की वारदातों के बाद जिलेभर में रात की चेकिंग तेज

जिले में लगातार सामने आ रही चोरी की घटनाओं के बाद एसपी आशुतोष बागरी ने सभी थाना और चौकी प्रभारियों को रात में जांच अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं। कई स्थानों पर रात 2 से 3 बजे तक संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की जांच की जा रही है। नेपानगर में भी नियमित चेकिंग की जा रही है। इसी चेकिंग ने 18 अगस्त की रात चार संदिग्धों को कार छोड़कर भागने पर मजबूर किया था। अब चार में से दो पुलिस की गिरफ्त में हैं, जबकि दो की तलाश जारी है।

नेपानगर टीआई बोले- दो गिरफ्तार, दो की तलाश जारी

नेपानगर थाना प्रभारी शहाबुद्दीन कुरैशी ने बताया, दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। दो की तलाश की जा रही है। गिरफ्तार आरोपियों को पूछताछ के लिए रिमांड पर लिया गया है।

आप देख रहे है 👇



टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

नौकरी के नाम पर ₹1.40 करोड़ की ठगी: 9 महीने से फरार आरोपी धीरज चौधरी ने नेपानगर कोर्ट में किया सरेंडर, 3 दिन की पुलिस रिमांड पर

 नौकरी के नाम पर 1 करोड़ 40 लाख रुपए की धोखाधड़ी के मामले में फरार आरोपी धीरज चौधरी ने मंगलवार को नेपानगर न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया है,  ।। प्रदेश पत्रिका संवाददाता दीपक सोनवणे ।। नेपानगर। भारतीय डाक विभाग (पोस्ट ऑफिस) में नौकरी दिलाने का झांसा देकर नेपानगर और आसपास के करीब 19 युवाओं से 1 करोड़ 40 लाख रुपए की धोखाधड़ी करने वाले मुख्य आरोपियों में से एक धीरज चौधरी ने मंगलवार को नेपानगर न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया। आरोपी पिछले नौ महीने से पुलिस को चकमा देकर फरार चल रहा था। न्यायालय ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी को तीन दिन की पुलिस रिमांड पर पुलिस को सौंप दिया है। जानकारी के अनुसार, नेपानगर के गेट नंबर 7 निवासी आरोपी धीरज (पिता अशोक चौधरी) मंगलवार दोपहर करीब 1:00 बजे अपने कानूनी सलाहकार (वकील) के साथ अचानक न्यायालय परिसर पहुंचा और आत्मसमर्पण की अर्जी लगाई। धीरज के सरेंडर करने की सूचना मिलते ही पुलिस टीम भी मौके पर पहुंच गई। इस हाई-प्रोफाइल धोखाधड़ी मामले में क्षेत्र के बेरोजगार युवाओं को निशाना बनाया गया था। नेपानगर और आसपास के ग्रामीण इलाकों के 19 युवाओं ने शि...

नेपा लिमिटेड में ज्ञानेश्वर खैरनार को संपदा अधिकारी नियुक्त किया गया.!

                प्रदेश पत्रिका:- केंद्रीय भारी उद्योग मंत्रालय के उपक्रम नेपा लिमिटेड में वरिष्ठ प्रबंधक (कार्मिक एवं प्रशासन) ज्ञानेश्वर खैरनार को लोक परिसर (अनधिकृत अधिभोगियों की बेदखली) अधिनियम-1971 के अंतर्गत टाउनशिप प्रशासक नियुक्त किया गया हैं। वे उक्त अधिनियम की धारा 3 के तहत संपदा अधिकारी के दायित्व का निर्वहन करेंगें। ज्ञात हो कि, नेपा लिमिटेड में पिछले लगभग एक वर्ष से यह पद रिक्त था। इस नियुक्ति के साथ, ज्ञानेश्वर खैरनार लोक परिसर अधिनियम के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करेंगे और इसके अधीन अधिरोपित कर्तव्यों का पालन करेंगे। इस नियुक्ति पर सीएमडी राकेश कुमार चोखानी सहित पूरे नेपा लिमिटेड परिवार ने ज्ञानेश्वर खैरनार को शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।      आप देख रहे हैं 👇

जिला बुरहानपुर के तहसील नेपानगर में बीड कॉलोनी भीलट बाबा मंदिर के पास गन्ने के रस वाली गाड़ी से बाइक सवार की जोरदार टक्कर

  नेपानगर में गन्ने के रस की गाड़ी और बाइक की टक्कर में घायल हुई दोनों बच्चियों (शिवानी और इंदु) को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए बुरहानपुर [Burhanpur] रेफर कर दिया गया है। मध्यम प्रदेश जिला बुरहानपुर के तहसील में रविवार  दिनांक 07/06/2026 समय करीब 6:58 pm नेपानगर के बीड कॉलोनी भीलट बाबा मंदिर के पास गन्ने के रस वाली गाड़ी से बाइक सवार की जोरदार टक्कर होने के कारण घाघरा निवासी दिनेश कि दो बच्चिया है जिसमे बडी बेटी का नाम शिवानी 6 वर्ष दूसरी का नाम इंदु 4 साल जिसे सर पर बहुत गंभीर चोट लगी है बताया जा रहा है की  बाइक का नियंत्रित सड़क पर गड्ढे होने के कारण बाइक गन्नेे के गाड़ी से जा टकरा गए । घटना का मुख्य विवरण इस प्रकार है: ​ घटनास्थल: बीड कॉलोनी, भीलट बाबा मंदिर के पास, तहसील नेपानगर, जिला बुरहानपुर (मध्य प्रदेश)। ​ दुर्घटना का कारण: बाइक सवार और गन्ने के रस वाली गाड़ी के बाइक की जोरदार टक्कर। ​ पीड़ित: घाघरा निवासी दिनेश की दो बच्चियां (बड़ी बेटी शिवानी और छोटी बेटी इंदु)। इंदु के सिर पर गंभीर चोट आई है। गन्ने   गाड़ी चालक: सुरेश अशोक सावले (निवासी: ग्...