बुरहानपुर जिले के नेपानगर में सड़क के बीच खोदाई कर अधूरा पड़ा काम नल जल योजना में वार्ड एक से पांच तक पाइप डालने के लिए खोदाई कर अधूरा छोड़ा काम
सड़क के बीच खोदाई कर अधूरा पड़ा काम नल जल योजना में वार्ड एक से पांच तक पाइप डालने के लिए खोदाई कर अधूरा छोड़ा काम
नेपानगर। वार्ड क्रमांक 1 से लेकर 5 तक नल जल योजना के कनेक्शन को लेकर संजय नगर के पास रेलवे क्रासिंग के लिए शुरू किया गया खोदाई का काम करीब एक सप्ताह से बंद है। कार्य को लेकर सड़क के बीचो-बीच खोदाई कि गई। जिसके कारण यहां से गुजरने वाले लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
जानकारी के अनुसार नगर के 24 वार्ड में नल जल योजना का काम किया गया। लेकिन रेलवे क्रासिंग से दूसरी ओर मातापुर, डिवन, पांधार एरिया सहित अन्य वार्ड क्रमांक 1 से लेकर 5 तक रेलवे क्रासिंग की मंजूरी नहीं मिलने से पाइप लाइन नहीं जोड़ी जा सकने से इन वार्डो में अब तक योजना का लाभ नहीं मिल पा रहा है। लम्बे समय के प्रयास के बाद मंजूरी मिली। तीन सप्ताह पहले सड़क से अंदर पास पाइप लाइन डालने के लिए खोदाई शुरू कि है। जो अब तक पूरी नहीं हो पाई है। एजेंसी ने सड़क पर गड्ढा खोद कर आगे का काम बंद कर दिया है। जिससे लोग परेशान हो रहे है। लोगो ने एजेंसी से काम में तेजी लाकर काम ख़त्म कर सड़क से आवाजाही शुरु करवाने कि मांग कि है।


टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें