pub-4032623511138817 दुर्घटना संभावित क्षेत्र का यातायात पुलिस खण्डवा के अधिकारियों द्वारा निरीक्षण कर सड़क सुरक्षा व्यवस्थाओं का लिया गया जायजा सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

दुर्घटना संभावित क्षेत्र का यातायात पुलिस खण्डवा के अधिकारियों द्वारा निरीक्षण कर सड़क सुरक्षा व्यवस्थाओं का लिया गया जायजा



 दुर्घटना संभावित क्षेत्र का यातायात पुलिस खण्डवा के अधिकारियों द्वारा निरीक्षण कर सड़क सुरक्षा व्यवस्थाओं का लिया गया जायजा

     पुलिस अधीक्षक खण्डवा श्री अगम जैन के निर्देशन में जिले में सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम, यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने एवं आमजन में सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से आज उप पुलिस अधीक्षक यातायात श्री अनिल कुमार राय के नेतृत्व में थाना प्रभारी नर्मदा नगर निरीक्षक श्री धीरेश धारवाल, निरीक्षक श्रीमती स्नेहा ठाकुर सहित थाना यातायात की टीम द्वारा थाना नर्मदा नगर क्षेत्र के दुर्घटना संभावित स्थलों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान संबंधित अधिकारियों द्वारा दुर्घटना स्थल की भौगोलिक एवं सड़क संरचना का अवलोकन किया गया तथा सड़क की स्थिति, मोड़, दृश्यता, मार्ग की चौड़ाई, प्रकाश व्यवस्था, सड़क किनारे की व्यवस्थाओं एवं अन्य सड़क संबंधी विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई। 

इस दौरान दुर्घटना से संबंधित सभी रोड साइन, चेतावनी संकेतक, दिशा सूचक बोर्ड एवं अन्य यातायात संकेतों को चेक किया गया तथा उनकी स्थिति, दृश्यता एवं आवश्यकता के अनुरूप उपलब्धता का जायजा लिया गया। 

जहां आवश्यक हो, वहां अतिरिक्त रोड साइन एवं सड़क सुरक्षा संबंधी व्यवस्थाएं किए जाने के संबंध में संबंधित विभागों से समन्वय कर आवश्यक कार्यवाही किए जाने पर चर्चा की गई।

    उक्त निरीक्षण का मुख्य उद्देश्य इंजीनियरिंग, प्रवर्तन एवं जनजागरूकता के माध्यम से सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाना तथा आमजन के लिए सुरक्षित एवं सुगम यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करना है।

आप देख रहे है 👇



टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

नौकरी के नाम पर ₹1.40 करोड़ की ठगी: 9 महीने से फरार आरोपी धीरज चौधरी ने नेपानगर कोर्ट में किया सरेंडर, 3 दिन की पुलिस रिमांड पर

 नौकरी के नाम पर 1 करोड़ 40 लाख रुपए की धोखाधड़ी के मामले में फरार आरोपी धीरज चौधरी ने मंगलवार को नेपानगर न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया है,  ।। प्रदेश पत्रिका संवाददाता दीपक सोनवणे ।। नेपानगर। भारतीय डाक विभाग (पोस्ट ऑफिस) में नौकरी दिलाने का झांसा देकर नेपानगर और आसपास के करीब 19 युवाओं से 1 करोड़ 40 लाख रुपए की धोखाधड़ी करने वाले मुख्य आरोपियों में से एक धीरज चौधरी ने मंगलवार को नेपानगर न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया। आरोपी पिछले नौ महीने से पुलिस को चकमा देकर फरार चल रहा था। न्यायालय ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी को तीन दिन की पुलिस रिमांड पर पुलिस को सौंप दिया है। जानकारी के अनुसार, नेपानगर के गेट नंबर 7 निवासी आरोपी धीरज (पिता अशोक चौधरी) मंगलवार दोपहर करीब 1:00 बजे अपने कानूनी सलाहकार (वकील) के साथ अचानक न्यायालय परिसर पहुंचा और आत्मसमर्पण की अर्जी लगाई। धीरज के सरेंडर करने की सूचना मिलते ही पुलिस टीम भी मौके पर पहुंच गई। इस हाई-प्रोफाइल धोखाधड़ी मामले में क्षेत्र के बेरोजगार युवाओं को निशाना बनाया गया था। नेपानगर और आसपास के ग्रामीण इलाकों के 19 युवाओं ने शि...

नेपा लिमिटेड में ज्ञानेश्वर खैरनार को संपदा अधिकारी नियुक्त किया गया.!

                प्रदेश पत्रिका:- केंद्रीय भारी उद्योग मंत्रालय के उपक्रम नेपा लिमिटेड में वरिष्ठ प्रबंधक (कार्मिक एवं प्रशासन) ज्ञानेश्वर खैरनार को लोक परिसर (अनधिकृत अधिभोगियों की बेदखली) अधिनियम-1971 के अंतर्गत टाउनशिप प्रशासक नियुक्त किया गया हैं। वे उक्त अधिनियम की धारा 3 के तहत संपदा अधिकारी के दायित्व का निर्वहन करेंगें। ज्ञात हो कि, नेपा लिमिटेड में पिछले लगभग एक वर्ष से यह पद रिक्त था। इस नियुक्ति के साथ, ज्ञानेश्वर खैरनार लोक परिसर अधिनियम के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करेंगे और इसके अधीन अधिरोपित कर्तव्यों का पालन करेंगे। इस नियुक्ति पर सीएमडी राकेश कुमार चोखानी सहित पूरे नेपा लिमिटेड परिवार ने ज्ञानेश्वर खैरनार को शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।      आप देख रहे हैं 👇

जिला बुरहानपुर के तहसील नेपानगर में बीड कॉलोनी भीलट बाबा मंदिर के पास गन्ने के रस वाली गाड़ी से बाइक सवार की जोरदार टक्कर

  नेपानगर में गन्ने के रस की गाड़ी और बाइक की टक्कर में घायल हुई दोनों बच्चियों (शिवानी और इंदु) को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए बुरहानपुर [Burhanpur] रेफर कर दिया गया है। मध्यम प्रदेश जिला बुरहानपुर के तहसील में रविवार  दिनांक 07/06/2026 समय करीब 6:58 pm नेपानगर के बीड कॉलोनी भीलट बाबा मंदिर के पास गन्ने के रस वाली गाड़ी से बाइक सवार की जोरदार टक्कर होने के कारण घाघरा निवासी दिनेश कि दो बच्चिया है जिसमे बडी बेटी का नाम शिवानी 6 वर्ष दूसरी का नाम इंदु 4 साल जिसे सर पर बहुत गंभीर चोट लगी है बताया जा रहा है की  बाइक का नियंत्रित सड़क पर गड्ढे होने के कारण बाइक गन्नेे के गाड़ी से जा टकरा गए । घटना का मुख्य विवरण इस प्रकार है: ​ घटनास्थल: बीड कॉलोनी, भीलट बाबा मंदिर के पास, तहसील नेपानगर, जिला बुरहानपुर (मध्य प्रदेश)। ​ दुर्घटना का कारण: बाइक सवार और गन्ने के रस वाली गाड़ी के बाइक की जोरदार टक्कर। ​ पीड़ित: घाघरा निवासी दिनेश की दो बच्चियां (बड़ी बेटी शिवानी और छोटी बेटी इंदु)। इंदु के सिर पर गंभीर चोट आई है। गन्ने   गाड़ी चालक: सुरेश अशोक सावले (निवासी: ग्...