नेपानगर में कांग्रेस पार्टी के प्रतिनिधियों द्वारा महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार और शक्कर (चीनी) के दामों में हुई बढ़ोतरी के चलते मनोज टॉकीज चौराहे से बुधवारा तक विरोध प्रदर्शन और नारेबाजी की गई।
![]() |
महगाई के खिलाफ कांग्रेस पार्टी के प्रतिनिधियों द्वारा महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार और शक्कर (चीनी) के दामों में हुई बढ़ोतरी के चलते मनोज टॉकीज चौराहे से बुधवारा तक विरोध प्रदर्शन और नारेबाजी की गई। |
प्रदेश के बुरहानपुर जिले के तहसील नेपानगर में दिनांक 27 /8 /2026 को गुरुवार सुबह 11:00 बजे से मनोज टॉकीज से बुधवार बाजार तक बेरोजगारी एवं भ्रष्टाचार के खिलाफ नारेबाजी कर रैली निकाली गई ।
महंगाई और खाद्य सामग्री: चीनी जैसी आवश्यक वस्तुओं के दामों में वृद्धि से आम जनता और ग्रहणियों पर पड़ने वाले आर्थिक बोझ को प्रमुखता से उठाया जाना।
बेरोजगारी के मुद्दे: युवाओं के लिए रोजगार के अवसरों की कमी और इस विषय पर प्रशासनिक एवं सरकारी नीतियों की आलोचना करना।
भ्रष्टाचार के आरोप: स्थानीय और प्रशासनिक स्तर पर भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज़ उठाना तथा पारदर्शिता की मांग करना।
प्रमुख मार्ग: मनोज टॉकीज चौराहे से बुधवारा बाजार तक का मार्ग नेपानगर के व्यस्त व्यापारिक क्षेत्रों में से एक है, जिससे इस प्रदर्शन का उद्देश्य अधिक से अधिक लोगों और व्यापारियों तक अपनी बात पहुँचाना
महंगाई के खिलाफ कांग्रेस का जनआंदोलन
माननीय प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री जीतू पटवारी जी के निर्देशानुसार पूरे मध्यप्रदेश में बढ़ती महंगाई के विरोध में आवाज बुलंद की गई। इसी क्रम में नेपानगर कांग्रेस परिवार ने भी सड़क पर उतरकर अपना विरोध दर्ज कराया।
महंगाई ने आम आदमी की कमर तोड़ दी है—रसोई का बजट बिगड़ रहा है और रोजमर्रा की जरूरतें महंगी होती जा रही हैं। जनता की आवाज को दबने नहीं देंगे, हर जनहित के मुद्दे पर मजबूती से संघर्ष करेंगे।



टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें