मध्यप्रदेश सरकार द्वारा एचआईवी,एड्स सघन जागरूकता अभियान का कार्यक्रम सभी जिलों मे चलाया जा रहा है
बुरहानपुर जिले के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.राजेंद्र कुमार वर्मा के आदेश अनुसार 12 अगस्त से 12 अक्टूबर 2026 तक अभियान चलाया जा रहा है आज शासकीय बालक हाई स्कूल खकनार में उपस्थित विद्यार्थियों को आईसीटीसी खकनार परामर्शदाता हरलाल सिसोदिया द्वारा एचआईवी के प्रमुख लक्षण लक्षणों के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई है परामर्शदाता सिसोदिया द्वारा बताया गया कि अगर यह लक्षण आपके परिवार में,आपके गांव में,आपके रिश्तेदारी में अगर किसी को दिखाई दे तो अपने आसपास की सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में एचआईवी की निशुल्क जांच करवा ले
एचआईवी के प्रमुख लक्षण बार-बार दस्त लगना,रात के समय पसीना आना,शरीर का वजन कम होना,बोलने में दिक्कत होना, बार-बार टीबी होना,दो महीने से अधिक समय से बुखार आना ये लक्षण दिखाई दे तो अपने आसपास की आईसीटीसी केंद्र में जाकर साल में दो से तीन बार तक निशुल्क एचआईवी की जांच करवा ले
परामर्शदाता सिसोदिया ने बताया एचआईवी पॉजिटिव व्यक्ति के साथ हाथ मिलाने से,गले मिलने से,एक ही थाली में साथ मे खाना खाने से,एक ही गिलास का उपयोग पानी पीने के लिए करने से एचआईवी का वायरस नहीं फैलता है
परामर्शदाता ने उपस्थित विद्यार्थियों को बताया कि अपने परिवार के लोगों को एचआईवी के प्रमुख लक्षण एवं किन-किन कारणों से एचआईवी नहीं फैलता है उनको जागरूक करने के लिए बताया गया है शासकीय बालक हाई स्कूल खकनार में शिक्षक एवं शिक्षिकाएं उपस्थित थे



टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें