सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

मध्य प्रदेश जिला बुरहानपुर में कार चोरी का बड़ा खुलासा


 मध्य प्रदेश जिला बुरहानपुर में कार चोरी का बड़ा खुलासा! CCTV और टेक्निकल साक्ष्यों से पुलिस मुंबई पहुंची, आरोपी गिरफ्तार

आर.के ऑटोडील पार्किंग से ताला काटकर अर्टिका कार चुराने वाले अज्ञात आरोपी को गणपति नाका पुलिस ने किया गिरफ्तार

रैकी कर घटना को अंजाम देने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर आरोपी के कब्जे से आर्टीकार किमती 07 लाख रूपये की जप्त की गई

बुरहानपुर 22.08.2026 को फरियादी सहजीम खान पिता अब्दुल हफीज खान, उम्र 28 वर्ष, निवासी जय स्तंभ, बुरहानपुर ने थाना गणपति नाका पर उपस्थित होकर रिपोर्ट दर्ज कराई कि उन्होंने अपनी सफेद रंग की अर्टिका कार मॉडल 2021, क्रमांक MH 47 AS 2405 को RK ऑटोडील में खडी की थी जिसे कोई अज्ञात बदमाश RK ऑटोडील के दरवाजे का ताला कटर से काटकर चुरा कर ले गया। जो कि फरियादी की रिर्पोट पर अज्ञात बदमाशो के विरूद्ध अपराध क्रमांक 211/2026, धारा 305 (a), 331(4) BNS का पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया

पुलिस द्वार घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक बुरहानपुर श्री आशुतोष बागरी के निर्देशन मे एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री प्रदीप शेण्डे, नगर पुलिस अधीक्षक श्री विनोद सिंह कुशवाह के मार्ग दर्शन में थाना प्रभारी गणपति नाका श्री कमल सिंह पवार द्वारा पुलिस टीम का गठन किया गया। 

दौरान विवेचना घटना स्थल का निरीक्षण, क्षेत्र मे सीसीटीव्ही फुटेज, शहर के विभिन्न क्षेत्रो मे तलाश पतारसी की गई एवं टेक्निकल साक्ष्य एकत्रित किये गये। वैज्ञानिक साक्ष्यो के आधार पर 02 व्यक्तियो को चिन्हित किया गया एवं फुटेज के आधार पर बदमाशो का बस स्टैंड के पास जनता होटल मे आकर रूकना एवं रैकी कर आर्टीका कार चोरी की घटना को अंजाम देना जो पुलिस द्वारा कड़ी दर कडी जोडकर एक आरोपी शेख नासीर अली पिता शेख शाकिर अली को मुंबई कुर्ला से अभीरक्षा में लेकर पूछताछ किए गए जिसमें आरोपी द्वारा जुर्म स्वीकार किया कि मैंने और मेरे साथी द्वारा आर.के ऑटोडील पार्किंग से ताला काटकर अर्टिका कार चुराई थी।

 आरोपी शेख नासीर अली को गिरफ्तार कर चोरी गई आर्टीकार किमती 07 लाख रूपये की जप्त की गई। जिसमें एक आरोपी इनायत उल्ला पिता रहमतुल्लाह मुसलमान उम्र 40 वर्ष निवासी कुर्ला फिनिक्स मॉल चाल कुर्ला मुंबई फरार चल रहा है गिरफ्तार आरोपी से घटना के बारे में और पूछताछ की जा रही है।

 गिरफ्तार किए गए आरोपी

शेख नासीर अली पिता शेख शाकिर अली उम्र 37 वर्ष निवासी ग्राम चांदपुर जिला बिजनौर उत्तर प्रदेश,अस्थाई, पता- खान कंपाउंड मुंब्रा थाना से टाइगर मुंबई से फरारा आरोपी इनायत उल्ला पिता रहमतुल्लाह मुसलमान उम्र 40 वर्ष निवासी कुर्ला फिनिक्स मॉल चाल कुर्ला मुंबई आर्टीका कार किमती 07 लाख रूपये की जप्त की गई

 विशेष भूमिका – थाना प्रभारी शिकारपुरा निरी. कमल सिंह पवार, प्र आर 335 संतोष चौहान, प्र आर 94 रफीक खान, प्र आर 361 रामपाल सिंह चौहान, प्र आर 431 गोलू ब्राहम्णे, आर 169 शक्ति सिंह, आर 107 नितेश सपकाडे एवं आर 209 प्रताप सिंह, की सराहनीय भूमिका रही।

आप देख रहे है 👇



टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

नेपा लिमिटेड में ज्ञानेश्वर खैरनार को संपदा अधिकारी नियुक्त किया गया.!

                प्रदेश पत्रिका:- केंद्रीय भारी उद्योग मंत्रालय के उपक्रम नेपा लिमिटेड में वरिष्ठ प्रबंधक (कार्मिक एवं प्रशासन) ज्ञानेश्वर खैरनार को लोक परिसर (अनधिकृत अधिभोगियों की बेदखली) अधिनियम-1971 के अंतर्गत टाउनशिप प्रशासक नियुक्त किया गया हैं। वे उक्त अधिनियम की धारा 3 के तहत संपदा अधिकारी के दायित्व का निर्वहन करेंगें। ज्ञात हो कि, नेपा लिमिटेड में पिछले लगभग एक वर्ष से यह पद रिक्त था। इस नियुक्ति के साथ, ज्ञानेश्वर खैरनार लोक परिसर अधिनियम के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करेंगे और इसके अधीन अधिरोपित कर्तव्यों का पालन करेंगे। इस नियुक्ति पर सीएमडी राकेश कुमार चोखानी सहित पूरे नेपा लिमिटेड परिवार ने ज्ञानेश्वर खैरनार को शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।      आप देख रहे हैं 👇

नगर में नगर पालिका अध्यक्ष पति विनोद पाटिल और पार्षद पति कैलाश पटेल में मनमुटाव की चर्चा।

 वार्ड क्रमांक 07 की पार्षद सपना कैलाश पटेल ने नगर पालिका से स्वच्छता मिशन के अंतर्गत हुई खरीदी का पूरा विवरण। वार्डक्रमांक 07 की पार्षद सपना कैलाश पटेल प्रदेश पत्रिका:- नेपानगर, दिनांक 18 मार्च 2025 - नगर पालिका परिषद नेपानगर के वार्ड क्रमांक 07 की पार्षद सपना कैलाश पटेल ने नगर पालिका प्रशासन से वर्ष 2023 और 2024 में स्वच्छता मिशन के तहत खरीदे गए सभी उपकरणों का लिखित ब्यौरा देने की मांग की है। नगर पालिका द्वारा स्वच्छता अभियान  के तहत हर साल लाखों रुपये खर्च किए जाते हैं, लेकिन नगर में सफाई व्यवस्था में अपेक्षित सुधार नहीं दिख रहा है। ऐसे में यह जानना जरूरी हो जाता है कि पिछले दो वर्षों में स्वच्छता मिशन के तहत कितनी राशि खर्च हुई, किन-किन उपकरणों की खरीदी हुई, उनकी गुणवत्ता क्या है, वे वर्तमान में कहां उपयोग हो रहे हैं, और उनके रखरखाव की क्या व्यवस्था है। पार्षद सपना कैलाश पटेल  ने प्रशासन को एक आधिकारिक पत्र सौंपकर यह जानकारी सार्वजनिक करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि नगर के नागरिकों को यह जानने का हक है कि स्वच्छता अभियान के लिए दिए गए सरकारी बजट का सही उपयोग हुआ ह...

जिला बुरहानपुर के तहसील नेपानगर में बीड कॉलोनी भीलट बाबा मंदिर के पास गन्ने के रस वाली गाड़ी से बाइक सवार की जोरदार टक्कर

  नेपानगर में गन्ने के रस की गाड़ी और बाइक की टक्कर में घायल हुई दोनों बच्चियों (शिवानी और इंदु) को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए बुरहानपुर [Burhanpur] रेफर कर दिया गया है। मध्यम प्रदेश जिला बुरहानपुर के तहसील में रविवार  दिनांक 07/06/2026 समय करीब 6:58 pm नेपानगर के बीड कॉलोनी भीलट बाबा मंदिर के पास गन्ने के रस वाली गाड़ी से बाइक सवार की जोरदार टक्कर होने के कारण घाघरा निवासी दिनेश कि दो बच्चिया है जिसमे बडी बेटी का नाम शिवानी 6 वर्ष दूसरी का नाम इंदु 4 साल जिसे सर पर बहुत गंभीर चोट लगी है बताया जा रहा है की  बाइक का नियंत्रित सड़क पर गड्ढे होने के कारण बाइक गन्नेे के गाड़ी से जा टकरा गए । घटना का मुख्य विवरण इस प्रकार है: ​ घटनास्थल: बीड कॉलोनी, भीलट बाबा मंदिर के पास, तहसील नेपानगर, जिला बुरहानपुर (मध्य प्रदेश)। ​ दुर्घटना का कारण: बाइक सवार और गन्ने के रस वाली गाड़ी के बाइक की जोरदार टक्कर। ​ पीड़ित: घाघरा निवासी दिनेश की दो बच्चियां (बड़ी बेटी शिवानी और छोटी बेटी इंदु)। इंदु के सिर पर गंभीर चोट आई है। गन्ने   गाड़ी चालक: सुरेश अशोक सावले (निवासी: ग्...