pub-4032623511138817 नेपानगर में 33.80 लाख के ग्रीन स्पेस पार्क निर्माण में बड़ा खेल, अमृत 2.0 योजना की उड़ रही धज्जियां, गुणवत्ताहीन काम पर घिरे जिम्मेदार सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

नेपानगर में 33.80 लाख के ग्रीन स्पेस पार्क निर्माण में बड़ा खेल, अमृत 2.0 योजना की उड़ रही धज्जियां, गुणवत्ताहीन काम पर घिरे जिम्मेदार

 

नेपानगर के वार्ड क्रमांक 11 महारानी लक्ष्मीबाई वार्ड क्रं 11में अमृत 2.0 योजना के तहत बन रहे ग्रीन स्पेस पार्क के निर्माण कार्य में अनियमितताओं और गुणवत्ताहीन सामग्री के उपयोग का मामला सामने आया है।

​रविवार को नगरपालिका उपाध्यक्ष ने वार्ड पार्षद योगिता पाटिल, प्रभारी सीएमओ विजय कुशवाहा, इंजीनियर प्रकाश बड़वा और अन्य नगरपालिका कर्मचारियों के साथ निर्माणाधीन उद्यान का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान पार्क परिसर में जगह-जगह कीचड़, गंदा पानी और निर्माण सामग्री का मलबा बिखरा मिला।उपाध्यक्ष ने कड़ा ऐतराज जताते हुए आरोप लगाया कि स्वीकृत डीपीआर के नियमों को ताक पर रखकर काम कराया जा रहा है, जिससे शासन के धन का सीधा दुरुपयोग हो रहा है।

33 लाख के प्रोजेक्ट में घटिया सामग्री

​जानकारी के अनुसार, अमृत 2.0 योजना के तहत यह उद्यान लगभग 33 लाख रुपये की लागत से तैयार किया जा रहा है। खेलकूद और मनोरंजन के लिए पार्क में लगाई जा रही सामग्री बेहद निम्न स्तर की पाई गई, जबकि डीपीआर में स्पष्ट रूप से सर्वोत्तम गुणवत्ता की सामग्री लगाने का प्रावधान है।

भुगतान रोकने और जांच की मांग

​इस पूरे मामले में वित्तीय गड़बड़ी की आशंका जताते हुए बताया गया है कि कुल लागत में से लगभग 20 लाख रुपये का भुगतान किया जा चुका है, जबकि 13 लाख रुपये का भुगतान अभी शेष है।

​उपाध्यक्ष ने आयुक्त, नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग (भोपाल) को लिखित शिकायत भेजकर पूरे मामले की उच्चस्तरीय जांच की मांग की है। साथ ही यह भी मांग की गई है कि जब तक जांच पूरी नहीं होती, तब तक शेष 13 लाख रुपये का भुगतान रोका जाए और नियमों के विपरीत लगाई गई घटिया सामग्री को तुरंत हटाकर मानक के अनुसार नई सामग्री लगाई जाए।

आप देख रहे है 👇




टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

नौकरी के नाम पर ₹1.40 करोड़ की ठगी: 9 महीने से फरार आरोपी धीरज चौधरी ने नेपानगर कोर्ट में किया सरेंडर, 3 दिन की पुलिस रिमांड पर

 नौकरी के नाम पर 1 करोड़ 40 लाख रुपए की धोखाधड़ी के मामले में फरार आरोपी धीरज चौधरी ने मंगलवार को नेपानगर न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया है,  ।। प्रदेश पत्रिका संवाददाता दीपक सोनवणे ।। नेपानगर। भारतीय डाक विभाग (पोस्ट ऑफिस) में नौकरी दिलाने का झांसा देकर नेपानगर और आसपास के करीब 19 युवाओं से 1 करोड़ 40 लाख रुपए की धोखाधड़ी करने वाले मुख्य आरोपियों में से एक धीरज चौधरी ने मंगलवार को नेपानगर न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया। आरोपी पिछले नौ महीने से पुलिस को चकमा देकर फरार चल रहा था। न्यायालय ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी को तीन दिन की पुलिस रिमांड पर पुलिस को सौंप दिया है। जानकारी के अनुसार, नेपानगर के गेट नंबर 7 निवासी आरोपी धीरज (पिता अशोक चौधरी) मंगलवार दोपहर करीब 1:00 बजे अपने कानूनी सलाहकार (वकील) के साथ अचानक न्यायालय परिसर पहुंचा और आत्मसमर्पण की अर्जी लगाई। धीरज के सरेंडर करने की सूचना मिलते ही पुलिस टीम भी मौके पर पहुंच गई। इस हाई-प्रोफाइल धोखाधड़ी मामले में क्षेत्र के बेरोजगार युवाओं को निशाना बनाया गया था। नेपानगर और आसपास के ग्रामीण इलाकों के 19 युवाओं ने शि...

नेपा लिमिटेड में ज्ञानेश्वर खैरनार को संपदा अधिकारी नियुक्त किया गया.!

                प्रदेश पत्रिका:- केंद्रीय भारी उद्योग मंत्रालय के उपक्रम नेपा लिमिटेड में वरिष्ठ प्रबंधक (कार्मिक एवं प्रशासन) ज्ञानेश्वर खैरनार को लोक परिसर (अनधिकृत अधिभोगियों की बेदखली) अधिनियम-1971 के अंतर्गत टाउनशिप प्रशासक नियुक्त किया गया हैं। वे उक्त अधिनियम की धारा 3 के तहत संपदा अधिकारी के दायित्व का निर्वहन करेंगें। ज्ञात हो कि, नेपा लिमिटेड में पिछले लगभग एक वर्ष से यह पद रिक्त था। इस नियुक्ति के साथ, ज्ञानेश्वर खैरनार लोक परिसर अधिनियम के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करेंगे और इसके अधीन अधिरोपित कर्तव्यों का पालन करेंगे। इस नियुक्ति पर सीएमडी राकेश कुमार चोखानी सहित पूरे नेपा लिमिटेड परिवार ने ज्ञानेश्वर खैरनार को शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।      आप देख रहे हैं 👇

जिला बुरहानपुर के तहसील नेपानगर में बीड कॉलोनी भीलट बाबा मंदिर के पास गन्ने के रस वाली गाड़ी से बाइक सवार की जोरदार टक्कर

  नेपानगर में गन्ने के रस की गाड़ी और बाइक की टक्कर में घायल हुई दोनों बच्चियों (शिवानी और इंदु) को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए बुरहानपुर [Burhanpur] रेफर कर दिया गया है। मध्यम प्रदेश जिला बुरहानपुर के तहसील में रविवार  दिनांक 07/06/2026 समय करीब 6:58 pm नेपानगर के बीड कॉलोनी भीलट बाबा मंदिर के पास गन्ने के रस वाली गाड़ी से बाइक सवार की जोरदार टक्कर होने के कारण घाघरा निवासी दिनेश कि दो बच्चिया है जिसमे बडी बेटी का नाम शिवानी 6 वर्ष दूसरी का नाम इंदु 4 साल जिसे सर पर बहुत गंभीर चोट लगी है बताया जा रहा है की  बाइक का नियंत्रित सड़क पर गड्ढे होने के कारण बाइक गन्नेे के गाड़ी से जा टकरा गए । घटना का मुख्य विवरण इस प्रकार है: ​ घटनास्थल: बीड कॉलोनी, भीलट बाबा मंदिर के पास, तहसील नेपानगर, जिला बुरहानपुर (मध्य प्रदेश)। ​ दुर्घटना का कारण: बाइक सवार और गन्ने के रस वाली गाड़ी के बाइक की जोरदार टक्कर। ​ पीड़ित: घाघरा निवासी दिनेश की दो बच्चियां (बड़ी बेटी शिवानी और छोटी बेटी इंदु)। इंदु के सिर पर गंभीर चोट आई है। गन्ने   गाड़ी चालक: सुरेश अशोक सावले (निवासी: ग्...