दो साल से अटकी थी किसान सम्मान निधि, तहसीलदार की पहल से मिलीं 17 किश्तें
नेपानगर। अंबाड़ा निवासी किसान योगेश लक्ष्मण पाटिल को करीब दो साल से पीएम किसान सम्मान निधि की राशि नहीं मिल रही थी। समस्या को लेकर उन्होंने तहसीलदार जगन वास्कले से मुलाकात की। तहसीलदार ने मामले में तत्काल कार्रवाई कर समस्या का समाधान कराया।
इसके बाद योगेश के खाते में एक साथ पीएम किसान सम्मान निधि की 17 किश्तें पहुंचीं। राशि मिलने पर किसान ने खुशी जताते हुए शासन की योजना और तहसीलदार की त्वरित पहल के प्रति संतोष व्यक्त किया।


टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें