नेपानगर में सेवा संकल्प अभियान वार्ड क्रं 22 के सीता नाहनी घाट पर दिखा स्वच्छता का उत्साह,अधिकारियों और निकाय के कर्मचारियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया
नेपानगर ।नगर पालिका परिषद नेपानगर द्वारा चलाए जा रहे 'सेवा संकल्प अभियान 2026' के तहत जल स्रोतों के संरक्षण और साफ-सफाई की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। अभियान के अंतर्गत वार्ड क्रमांक 22 स्थित ऐतिहासिक व धार्मिक महत्व वाले सीता नाहनी घाट पर व्यापक स्तर पर स्वच्छता अभियान चलाया गया, जिसमें घाट परिसर और आसपास के क्षेत्र की विशेष साफ-सफाई की गई।
इस स्वच्छता महाअभियान में जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों और निकाय के कर्मचारियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और श्रमदान कर नागरिकों को जल संरक्षण का संदेश दिया।
प्रमुख हस्तियों की रही गरिमामयी उपस्थिति
इस जन-जागरूकता अभियान के दौरान नगर पालिका के शीर्ष नेतृत्व ने खुद मैदान में उतरकर मोर्चा संभाला। कार्यक्रम में मुख्य रूप से: श्रीमती भारती विनोद पाटिल (नगर पालिका अध्यक्ष), श्रीमती सर प्रवीण काटकर (नगर पालिका उपाध्यक्ष),श्री हरिराम उइके (पार्षद प्रतिनिधि) की विशेष उपस्थिति रही। इनके मार्गदर्शन में सफाई कार्यों को गति मिली।
प्रशासनिक अमले ने भी बहाया पसीना
अभियान को सफल बनाने में नगर पालिका के प्रशासनिक अमले ने भी सक्रिय भूमिका निभाई। इस अवसर पर सीएमओ विजय सिंह कुशवाह, उपयंत्री राजेश गणेश कामले, स्थापना प्रभारी पांडुरंग पाटील सहित संजय बिराड़े, पवन रघुवंशी,उमेश सोनी , किशोर पाटिल, विशाल माहौर और निकाय के अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।
सफाई मित्रों का रहा अहम योगदान
कार्यक्रम की सफलता में नगर पालिका के सफाई मित्रों की मेहनत और लगन सराहनीय रही, जिन्होंने मुस्तैदी से काम करते हुए घाट की गंदगी को साफ किया और जल स्रोत को निर्मल बनाने में अपना योगदान दिया।
संदेश: प्रशासन और जनप्रतिनिधियों द्वारा उठाया गया यह कदम न केवल जल स्रोतों के संरक्षण के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाता है, बल्कि आम नागरिकों को भी अपने आसपास के जल स्त्रोतों को स्वच्छ रखने के लिए प्रेरित करता है।




टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें