मां दुर्गा के पंडाल की पुरानी लकड़ी की फ्रेम बदलेगी, स्टील से होगा निर्माण नेपानगर फैमिली ने श्रद्धालुओं से स्वैच्छिक सहयोग की अपील
नेपानगर। मां दुर्गा के पंडाल में लगी लकड़ी की फ्रेम कई वर्षों पुरानी होने के कारण अब कमजोर होने लगी है। इसे अधिक मजबूत, सुरक्षित और टिकाऊ बनाने के लिए पूरी फ्रेम स्टील से तैयार करवाने की योजना बनाई गई है। इस कार्य में होने वाले खर्च को देखते हुए नेपानगर फैमिली ने नगरवासियों और श्रद्धालुओं से सहयोग की अपील की है।
नेपानगर फैमिली की ओर से साझा करें हुए बताया गया है की पंडाल से नगरवासियों की आस्था और धार्मिक भावनाएं जुड़ी हुई हैं। ऐसे में इसकी संरचना को मजबूत बनाना आवश्यक है। फ्रेम के निर्माण में काफी खर्च आने की संभावना है, जिसे पूरा करने के लिए लोगों से अपनी इच्छानुसार आर्थिक सहयोग देने का आग्रह किया गया है।
सहयोग के लिए क्यूआर कोड भी साझा किया गया है। श्रद्धालुओं से भुगतान करते समय नोट या कमेंट में 'नेपानगर फैमिली' लिखने का अनुरोध किया गया है, ताकि सहयोग की पहचान की जा सके। आयोजकों ने स्पष्ट किया कि सहयोग पूरी तरह स्वैच्छिक है और किसी पर भी आर्थिक योगदान के लिए दबाव नहीं बनाया जा रहा है।
नेपानगर फैमिली ने नगरवासियों से इस कार्य में सहभागी बनने की अपील करते हुए कहा कि सभी के सहयोग से मां दुर्गा के पंडाल को अधिक मजबूत और सुरक्षित बनाया जा सकेगा।


टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें