माता विसर्जन की खुशियां मातम में बदलीं हैदरपुर में हादसा, मनीष जामरे की मौत से परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़ हिवरा नदी में डूबने से युवक की मौत,
नेपानगर। ग्राम हैदरपुर में माता विसर्जन के दौरान हिवरा नदी में डूबने से 20 वर्षीय युवक मनीष पिता संतोष जामरे की मौत हो गई। हादसे की खबर से गांव में शोक छा गया। जिस समय लोग आस्था और उत्साह के साथ माता विसर्जन कर रहे थे, उसी दौरान हुए इस हादसे ने खुशियों के माहौल को मातम में बदल दिया। ग्रामीणो द्वारा सीपीआर देने की कोशिश भी की गई थी लेकिन वह नहीं बच पाया
विसर्जन के दौरान गहरे पानी में गया युवक
जानकारी के अनुसार, अनंत चतुर्दशी के अवसर पर ग्राम हैदरपुर में माता विसर्जन का कार्यक्रम चल रहा था। इसी दौरान मनीष जामरे नदी में विसर्जन की प्रक्रिया में शामिल थे। बताया जा रहा है कि वह अचानक गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे। मौके पर मौजूद लोगों ने उन्हें बचाने का प्रयास किया, लेकिन उनकी जान नहीं बचाई जा सकी। घटना के बाद हैदरपुर सहित आसपास के क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई। पर्व के अवसर पर हुए इस दर्दनाक हादसे से गांव के लोग स्तब्ध हैं। ग्रामीणों ने पीड़ित परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की।




टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें