सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

स्कूल निर्माण की गुणवत्ता पर ग्रामीण ने जताई आपत्ति, जांच का आश्वासन फ्लोरिंग की मोटाई और दरारों को लेकर शिकायत, इंजीनियर बोले- 14 दिन बाद होगी स्ट्रेंथ टेस्टिंग

 


नेपानगर। शासकीय हाई स्कूल चांदनी सरकारी स्कूल में चल रहे निर्माण कार्य की गुणवत्ता को लेकर ग्रामीण ने आपत्ति दर्ज कराई है। शिकायतकर्ता लल्ला ठाकुर ने निर्माण में तय मानकों के पालन को लेकर सवाल उठाते हुए फ्लोरिंग की मोटाई और उसमें दिखाई दे रही दरारों की जांच कराने की मांग की है।

 लल्ला ठाकुर ने जानकारी देते हुए बताया कि फ्लोरिंग की प्रस्तावित मोटाई करीब 4 इंच होनी चाहिए, जबकि मौके पर यह डेढ़ से दो इंच के आसपास दिखाई दे रही है। उन्होंने यह भी कहा कि निर्माण कार्य के शुरुआती चरण में ही कुछ स्थानों पर दरारें नजर आ रही हैं। शिकायतकर्ता ने निर्माण की योजना में बदलाव को लेकर भी सवाल उठाए हैं। हालांकि, इन बिंदुओं की तकनीकी पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी।

इंजीनियर ने कहा- जांच के बाद स्थिति होगी स्पष्ट

विभाग की ओर से इंजीनियर अमृत बारवे ने बताया कि स्कूल में बेस कंक्रीट का कार्य किया जा चुका है और फिलहाल उसकी मजबूती की प्रक्रिया देखी जा रही है। उनके अनुसार, निर्माण को अभी पांच दिन हुए हैं, जबकि 14 दिन पूरे होने के बाद स्ट्रेंथ टेस्ट कराया जाएगा। 

बारवे ने कहा कि जांच में यदि निर्धारित गुणवत्ता या मजबूती में कमी सामने आती है तो आवश्यकतानुसार संबंधित एजेंसी से काम दोबारा कराया जाएगा। जानकारी के अनुसार पता चला है कि रेती का उपयोग नहीं किया गया निर्माण कार्य में उन्होंने सामग्री को लेकर कहा कि निर्माण में एम-सैंड का नियमानुसार उपयोग किया गया है।

फिलहाल मामले में ग्रामीण की शिकायत और विभागीय दावे के बीच वास्तविक स्थिति तकनीकी जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी। विभाग ने जांच के आधार पर आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

आप देख रहे है 👇



टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

नौकरी के नाम पर ₹1.40 करोड़ की ठगी: 9 महीने से फरार आरोपी धीरज चौधरी ने नेपानगर कोर्ट में किया सरेंडर, 3 दिन की पुलिस रिमांड पर

 नौकरी के नाम पर 1 करोड़ 40 लाख रुपए की धोखाधड़ी के मामले में फरार आरोपी धीरज चौधरी ने मंगलवार को नेपानगर न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया है,  ।। प्रदेश पत्रिका संवाददाता दीपक सोनवणे ।। नेपानगर। भारतीय डाक विभाग (पोस्ट ऑफिस) में नौकरी दिलाने का झांसा देकर नेपानगर और आसपास के करीब 19 युवाओं से 1 करोड़ 40 लाख रुपए की धोखाधड़ी करने वाले मुख्य आरोपियों में से एक धीरज चौधरी ने मंगलवार को नेपानगर न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया। आरोपी पिछले नौ महीने से पुलिस को चकमा देकर फरार चल रहा था। न्यायालय ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी को तीन दिन की पुलिस रिमांड पर पुलिस को सौंप दिया है। जानकारी के अनुसार, नेपानगर के गेट नंबर 7 निवासी आरोपी धीरज (पिता अशोक चौधरी) मंगलवार दोपहर करीब 1:00 बजे अपने कानूनी सलाहकार (वकील) के साथ अचानक न्यायालय परिसर पहुंचा और आत्मसमर्पण की अर्जी लगाई। धीरज के सरेंडर करने की सूचना मिलते ही पुलिस टीम भी मौके पर पहुंच गई। इस हाई-प्रोफाइल धोखाधड़ी मामले में क्षेत्र के बेरोजगार युवाओं को निशाना बनाया गया था। नेपानगर और आसपास के ग्रामीण इलाकों के 19 युवाओं ने शि...

नेपा लिमिटेड में ज्ञानेश्वर खैरनार को संपदा अधिकारी नियुक्त किया गया.!

                प्रदेश पत्रिका:- केंद्रीय भारी उद्योग मंत्रालय के उपक्रम नेपा लिमिटेड में वरिष्ठ प्रबंधक (कार्मिक एवं प्रशासन) ज्ञानेश्वर खैरनार को लोक परिसर (अनधिकृत अधिभोगियों की बेदखली) अधिनियम-1971 के अंतर्गत टाउनशिप प्रशासक नियुक्त किया गया हैं। वे उक्त अधिनियम की धारा 3 के तहत संपदा अधिकारी के दायित्व का निर्वहन करेंगें। ज्ञात हो कि, नेपा लिमिटेड में पिछले लगभग एक वर्ष से यह पद रिक्त था। इस नियुक्ति के साथ, ज्ञानेश्वर खैरनार लोक परिसर अधिनियम के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करेंगे और इसके अधीन अधिरोपित कर्तव्यों का पालन करेंगे। इस नियुक्ति पर सीएमडी राकेश कुमार चोखानी सहित पूरे नेपा लिमिटेड परिवार ने ज्ञानेश्वर खैरनार को शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।      आप देख रहे हैं 👇

जिला बुरहानपुर के तहसील नेपानगर में बीड कॉलोनी भीलट बाबा मंदिर के पास गन्ने के रस वाली गाड़ी से बाइक सवार की जोरदार टक्कर

  नेपानगर में गन्ने के रस की गाड़ी और बाइक की टक्कर में घायल हुई दोनों बच्चियों (शिवानी और इंदु) को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए बुरहानपुर [Burhanpur] रेफर कर दिया गया है। मध्यम प्रदेश जिला बुरहानपुर के तहसील में रविवार  दिनांक 07/06/2026 समय करीब 6:58 pm नेपानगर के बीड कॉलोनी भीलट बाबा मंदिर के पास गन्ने के रस वाली गाड़ी से बाइक सवार की जोरदार टक्कर होने के कारण घाघरा निवासी दिनेश कि दो बच्चिया है जिसमे बडी बेटी का नाम शिवानी 6 वर्ष दूसरी का नाम इंदु 4 साल जिसे सर पर बहुत गंभीर चोट लगी है बताया जा रहा है की  बाइक का नियंत्रित सड़क पर गड्ढे होने के कारण बाइक गन्नेे के गाड़ी से जा टकरा गए । घटना का मुख्य विवरण इस प्रकार है: ​ घटनास्थल: बीड कॉलोनी, भीलट बाबा मंदिर के पास, तहसील नेपानगर, जिला बुरहानपुर (मध्य प्रदेश)। ​ दुर्घटना का कारण: बाइक सवार और गन्ने के रस वाली गाड़ी के बाइक की जोरदार टक्कर। ​ पीड़ित: घाघरा निवासी दिनेश की दो बच्चियां (बड़ी बेटी शिवानी और छोटी बेटी इंदु)। इंदु के सिर पर गंभीर चोट आई है। गन्ने   गाड़ी चालक: सुरेश अशोक सावले (निवासी: ग्...