बुरहानपुर। शनिवार को कलेक्टर श्री विवेक कुमार ने ईवीएम तथा वीवीपैट वेयरहाउस का बाहरी निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का अवलोकन किया। निरीक्षण का उद्देश्य वेयरहाउस की सुरक्षा व्यवस्था, भवन की स्थिति तथा निर्वाचन आयोग के निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुरूप व्यवस्थाओं का जायजा लेना था। ईवीएम एवं वीवीपैट मशीनों की सुरक्षित अभिरक्षा और निर्वाचन संबंधी प्रोटोकॉल का पालन सुनिश्चित करने के दृष्टिगत यह निरीक्षण किया गया।


टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें