नई टंकी के लिए खोदा गड्ढा खुला छोड़ा, हादसे की आशंका पुरानी टंकी हटाने के बाद नई का निर्माण शुरू , व्यापारियों ने सुरक्षा व्यवस्था की मांग
नेपानगर। मध्य प्रदेश के बुरहानपुर जिले के नेपानगर तहसील वार्ड क्रमांक 10 शिवाजी चौराहा के समीप नगर पालिका द्वारा करीब 1 लाख 25 हजार रुपये की लागत से नई पानी की टंकी का निर्माण कराया जाना है। इसके लिए स्थल पर गड्ढा खोदा जा चुका है, लेकिन निर्माण कार्य शुरू नहीं होने से गड्ढा खुला पड़ा है। इससे आसपास से गुजरने वाले लोगों के लिए दुर्घटना का खतरा बना हुआ है।
स्थानीय व्यापारियों के अनुसार यहां लगी पुरानी प्लास्टिक की टंकी और पानी का कुंड करीब 15 से 20 वर्ष पुरानी है लंबे समय से टंकी में गंदगी और टूट-फूट की स्थिति बनी हुई थी। इसके कारण पानी दूषित होने की शिकायतें भी सामने आ रही थीं। नगर पालिका ने पुरानी टंकी को हटवा दिया है।
नई टंकी के निर्माण के लिए गड्ढा खोदे जाने के बाद स्थल पर सुरक्षा के लिए न तो बैरिकेडिंग की गई है और न ही कोई चेतावनी संकेत लगाया गया है। यदि जल्द सुरक्षा इंतजाम नहीं किए गए तो किसी दिन बड़ा हादसा हो सकता है।व्यापारियों ने नगर पालिका से गड्ढे के आसपास सुरक्षा व्यवस्था कराने के साथ नई टंकी का निर्माण कार्य जल्द शुरू कराने की मांग की है।
पूर्व में भी व्यापारियों द्वारा इस टंकी का निर्माण कार्य किया जाने के संबंध में चर्चाओं का विषय रहा , चूंकि कार्य आदेश (वर्क ऑर्डर) जारी हो चुके हैं, स्थानीय प्रशासन और नगर निगम को चाहिए कि वे इस विवादित मामले का संज्ञान लेते हुए जल्द से जल्द निर्माण कार्य शुरू करवाएं, ताकि व्यापारियों और आम जनता की पेयजल समस्या का स्थायी समाधान हो सके।



टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें