नवागत कलेक्टर विवेक कुमार ने बुधवार को कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंचकर निवर्तमान कलेक्टर हर्ष सिंह से विधिवत पदभार ग्रहण किया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक आशुतोष बागरी भी उपस्थित रहे।
बुरहानपुर। वर्ष 2017 बैच के आईएएस अधिकारी विवेक कुमार ने शुक्रवार को बुरहानपुर जिले के नए कलेक्टर के रूप में आधिकारिक तौर पर पदभार ग्रहण कर लिया है। उन्होंने कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंचकर निवर्तमान कलेक्टर हर्ष सिंह से विधिवत रूप से कार्यभार संभाला।
पदभार ग्रहण करने के उपरांत कलेक्ट्रेट सभागार में प्रशासनिक अधिकारियों के साथ हुई औपचारिक चर्चा के दौरान कलेक्टर विवेक कुमार ने जिले में शासन की प्राथमिकताओं और जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन को अपनी मुख्य प्राथमिकता बताया। उन्होंने कहा कि आम नागरिकों की समस्याओं का समयबद्ध और पारदर्शी निराकरण प्रशासन का मुख्य उद्देश्य रहेगा।
इस अवसर पर जिला पुलिस अधीक्षक आशुतोष बागरी सहित जिले के अन्य प्रमुख प्रशासनिक अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। उल्लेखनीय है कि बुरहानपुर जिले में कलेक्ट्रेट की कमान संभालने से पूर्व विवेक कुमार मध्य प्रदेश शासन में नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा विभाग में उप सचिव के पद पर अपनी सेवाएं दे रहे थे।



टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें