सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

नेपानगर पुलिस की बड़ी कामयाबी नाबालिग के अपहरण का फरार आरोपी सेंधवा से गिरफ्तार

 

नेपानगर पुलिस की बड़ी कामयाबी नाबालिग के अपहरण का फरार आरोपी सेंधवा से गिरफ्तार

नेपानगर। थाना पुलिस ने करीब चार महीने से फरार चल रहे अपहरण के एक आरोपी को बड़वानी जिले के सेंधवा से गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपी को अभिरक्षा में ले लिया है, जिसे आज न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर लिया गया।

 पीड़िता को सकुशल बरामद कर लिया था : ग्राम चिड़ियापानी निवासी याचला ने बीते 4 जून 2026 को थाने में शिकायत दर्ज कराई थी कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने उनकी नाबालिग बेटी का अपहरण कर लिया था पुलिस ने तत्काल अपराध पंजीबद्ध कर जांच शुरू कर दि थी तत्परता दिखाते हुए पुलिस ने नाबालिग बच्ची को तो पहले ही सकुशल बरामद कर लिया था, लेकिन आरोपी पुलिस को चकमा देकर लगातार फरार चल रहा था।

सेंधवा में दी दबिश, घेराबंदी कर दबोचा : थाना प्रभारी के निर्देशन में फरार आरोपी की धरपकड़ के लिए एक विशेष पुलिस टीम का गठन किया गया था। इस टीम में प्रभारी चेतराम निकुंभ, आरक्षक राकेश और महिला आरक्षक रेशा शामिल थीं। टीम को मुखबिर से सूचना मिली कि आरोपी बड़वानी जिले के सेंधवा क्षेत्र में छिपा हुआ है। सूचना की तस्दीक होते ही पुलिस टीम ने तत्काल सेंधवा में दबिश दी और घेराबंदी कर फरार आरोपी अनिल (पिता शोभाराम भील) को कल गिरफ्तार कर लिय आरोपी के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई पूरी कर ली गई है और उसे न्यायिक रिमांड पर लेने के लिए कोर्ट में पेश किया जा रहा है।

आप देख रहे है 👇



टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

नौकरी के नाम पर ₹1.40 करोड़ की ठगी: 9 महीने से फरार आरोपी धीरज चौधरी ने नेपानगर कोर्ट में किया सरेंडर, 3 दिन की पुलिस रिमांड पर

 नौकरी के नाम पर 1 करोड़ 40 लाख रुपए की धोखाधड़ी के मामले में फरार आरोपी धीरज चौधरी ने मंगलवार को नेपानगर न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया है,  ।। प्रदेश पत्रिका संवाददाता दीपक सोनवणे ।। नेपानगर। भारतीय डाक विभाग (पोस्ट ऑफिस) में नौकरी दिलाने का झांसा देकर नेपानगर और आसपास के करीब 19 युवाओं से 1 करोड़ 40 लाख रुपए की धोखाधड़ी करने वाले मुख्य आरोपियों में से एक धीरज चौधरी ने मंगलवार को नेपानगर न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया। आरोपी पिछले नौ महीने से पुलिस को चकमा देकर फरार चल रहा था। न्यायालय ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी को तीन दिन की पुलिस रिमांड पर पुलिस को सौंप दिया है। जानकारी के अनुसार, नेपानगर के गेट नंबर 7 निवासी आरोपी धीरज (पिता अशोक चौधरी) मंगलवार दोपहर करीब 1:00 बजे अपने कानूनी सलाहकार (वकील) के साथ अचानक न्यायालय परिसर पहुंचा और आत्मसमर्पण की अर्जी लगाई। धीरज के सरेंडर करने की सूचना मिलते ही पुलिस टीम भी मौके पर पहुंच गई। इस हाई-प्रोफाइल धोखाधड़ी मामले में क्षेत्र के बेरोजगार युवाओं को निशाना बनाया गया था। नेपानगर और आसपास के ग्रामीण इलाकों के 19 युवाओं ने शि...

नेपा लिमिटेड में ज्ञानेश्वर खैरनार को संपदा अधिकारी नियुक्त किया गया.!

                प्रदेश पत्रिका:- केंद्रीय भारी उद्योग मंत्रालय के उपक्रम नेपा लिमिटेड में वरिष्ठ प्रबंधक (कार्मिक एवं प्रशासन) ज्ञानेश्वर खैरनार को लोक परिसर (अनधिकृत अधिभोगियों की बेदखली) अधिनियम-1971 के अंतर्गत टाउनशिप प्रशासक नियुक्त किया गया हैं। वे उक्त अधिनियम की धारा 3 के तहत संपदा अधिकारी के दायित्व का निर्वहन करेंगें। ज्ञात हो कि, नेपा लिमिटेड में पिछले लगभग एक वर्ष से यह पद रिक्त था। इस नियुक्ति के साथ, ज्ञानेश्वर खैरनार लोक परिसर अधिनियम के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करेंगे और इसके अधीन अधिरोपित कर्तव्यों का पालन करेंगे। इस नियुक्ति पर सीएमडी राकेश कुमार चोखानी सहित पूरे नेपा लिमिटेड परिवार ने ज्ञानेश्वर खैरनार को शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।      आप देख रहे हैं 👇

जिला बुरहानपुर के तहसील नेपानगर में बीड कॉलोनी भीलट बाबा मंदिर के पास गन्ने के रस वाली गाड़ी से बाइक सवार की जोरदार टक्कर

  नेपानगर में गन्ने के रस की गाड़ी और बाइक की टक्कर में घायल हुई दोनों बच्चियों (शिवानी और इंदु) को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए बुरहानपुर [Burhanpur] रेफर कर दिया गया है। मध्यम प्रदेश जिला बुरहानपुर के तहसील में रविवार  दिनांक 07/06/2026 समय करीब 6:58 pm नेपानगर के बीड कॉलोनी भीलट बाबा मंदिर के पास गन्ने के रस वाली गाड़ी से बाइक सवार की जोरदार टक्कर होने के कारण घाघरा निवासी दिनेश कि दो बच्चिया है जिसमे बडी बेटी का नाम शिवानी 6 वर्ष दूसरी का नाम इंदु 4 साल जिसे सर पर बहुत गंभीर चोट लगी है बताया जा रहा है की  बाइक का नियंत्रित सड़क पर गड्ढे होने के कारण बाइक गन्नेे के गाड़ी से जा टकरा गए । घटना का मुख्य विवरण इस प्रकार है: ​ घटनास्थल: बीड कॉलोनी, भीलट बाबा मंदिर के पास, तहसील नेपानगर, जिला बुरहानपुर (मध्य प्रदेश)। ​ दुर्घटना का कारण: बाइक सवार और गन्ने के रस वाली गाड़ी के बाइक की जोरदार टक्कर। ​ पीड़ित: घाघरा निवासी दिनेश की दो बच्चियां (बड़ी बेटी शिवानी और छोटी बेटी इंदु)। इंदु के सिर पर गंभीर चोट आई है। गन्ने   गाड़ी चालक: सुरेश अशोक सावले (निवासी: ग्...