मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापित, 48 साल से निभाई जा रही परंपरा नेहरू स्टेडियम में दस दिवसीय उत्सव शुरू, महाआरती और सांस्कृतिक कार्यक्रमों में जुट रहे श्रद्धालु
नेपानगर। ने मिल परिसर द्वारा हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी संपूर्ण विधि-विधान और अपार श्रद्धा के साथ मां दुर्गा की भव्य प्रतिमा स्थापित की गई है। नेपा मिल प्रबंधन एवं संपदा विभाग के मार्गदर्शन में आयोजित होने वाला यह धार्मिक उत्सव नेपानगर के प्रमुख आकर्षणों में से एक है। नेहरू स्टेडियम में नेपा लिमिटेड की गणेश एवं दुर्गा उत्सव समिति द्वारा मां दुर्गा की मूर्ति मुख्य महाप्रबंधक राम अलगेसन द्वारा विधि-विधान से स्थापना की गई। यहां करीब 48 वर्ष से पश्चिम बंगाल के मूर्तिकार द्वारा निर्मित पर्यावरण अनुकूलन मूर्ति की स्थापना की जाती है। मूर्ति स्थापना कर नगर व क्षेत्र में सुख, समृद्धि, शांति एवं सर्वमंगल की कामना की गई।
उत्सव के लिए स्टेडियम मैदान में झूले, खिलौनों सहित विभिन्न प्रकार की दुकानें सजाई गई हैं। दस दिनों तक धार्मिक अनुष्ठानों के साथ विविध सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन होता है जिसमें नगरवासी एवं श्रद्धालु सहभागी
प्रतिमा स्थापना के साथ ही पूरे परिसर क्षेत्र में भक्ति और उल्लास का माहौल बना रहता हैं । रंग-बिरंगी विद्युत सज्जा, भव्य पंडाल और सुबह-शाम होने वाली महाआरती में बड़ी संख्या में मिल कर्मचारी, उनके परिजन और स्थानीय नगरवासी शामिल हो रहे हैं।
नवरात्रि के इन पावन दिनों में यहां प्रतिदिन विशेष पूजा-अर्चना, सांस्कृतिक कार्यक्रम और भजन-कीर्तन का आयोजन किया जा रहा है। देवी दर्शन के लिए उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड़ को ध्यान में रखते हुए मिल प्रबंधन और आयोजकों द्वारा व्यवस्थाएं दुरुस्त रखी गई हैं, जिससे नगर के भक्तिमय वातावरण में हर कोई मां की भक्ति के रंगों में सराबोर नजर आ रहा है।


टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें