समस्या का निराकरण नहीं हुआ तो सीधे मुझे कॉल करें ,कलेक्टर विवेक कुमार,आवेदिका को पास बैठाकर सुनी समस्या, दिव्यांग आवेदक से भी किया संवाद
बुरहानपुर। जनसमस्याओं के निराकरण के लिए मंगलवार को आयोजित जनसुनवाई में नवागत कलेक्टर विवेक कुमार ने आवेदकों की शिकायतें सुनीं और संबंधित अधिकारियों को समय-सीमा में निराकरण के निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने आवेदक दयाशंकर और उनकी पत्नी को आश्वस्त करते हुए कहा कि समस्या का निराकरण नहीं होने पर वे सीधे उनके व्यक्तिगत मोबाइल नंबर पर कॉल कर सकते हैं।
संयुक्त जिला कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित यह कलेक्टर विवेक कुमार की पहली जनसुनवाई थी। उन्होंने आवेदकों से चर्चा कर उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना। इसी दौरान आवास संबंधी समस्या लेकर पहुंचीं आवेदिका रुखड़ीबाई को अपने पास बैठाकर उनकी परेशानी जानी और निराकरण का भरोसा दिलाया।
दिव्यांग आवेदक की समस्या पर भी दिए निर्देश
जनसुनवाई की व्यवस्था देखने कलेक्टर पंजीयन काउंटर पर भी पहुंचे। यहां उन्होंने एक दिव्यांग आवेदक से चर्चा कर उसकी पारिवारिक स्थिति और समस्या की जानकारी ली। इसके बाद संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए।
कलेक्टर ने आवेदकों को व्यक्तिगत मोबाइल नंबर उपलब्ध कराकर समस्याओं के निराकरण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता जताई। उन्होंने अधिकारियों को शिकायतों का समयबद्ध निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए।



टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें