सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

जनविश्वास शिविर में विधायक ने सुनीं समस्याएं, अधिकारियों को दिए निराकरण के निर्देश

 



बुरहानपुर। मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के तहत शुक्रवार को ग्राम पंचायत बोरगांव खुर्द के लेवा पाटीदार समाज भवन, गणपति नाका पर शिविर आयोजित किया गया। विधायक अर्चना चिटनिस और कलेक्टर हर्ष सिंह ने नागरिकों से संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं और निराकरण के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए।

शिविर में विभिन्न विभागों ने स्टॉल लगाकर शासकीय योजनाओं की जानकारी दी। स्वास्थ्य विभाग ने जांच की और पात्र हितग्राहियों के आयुष्मान कार्ड मौके पर बनाए। आयुष विभाग ने भी सेवाएं दीं। आधार अपडेशन की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई।

विधायक चिटनिस ने नागरिकों को जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने किसानों से चना, तुअर सहित अन्य दलहनी फसलों की खेती को बढ़ावा देने की अपील की। उन्होंने कहा कि जनविश्वास अभियान नागरिकों की समस्याएं जानने और उनके निराकरण का प्रभावी माध्यम है।

कलेक्टर हर्ष सिंह ने अधिकारियों को प्राप्त आवेदनों पर नियमानुसार त्वरित कार्रवाई करने तथा विभागीय योजनाओं से पात्र हितग्राहियों को लाभान्वित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शिविरों के माध्यम से नागरिकों को विभिन्न शासकीय सेवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं।

शिविर में कृषि, राजस्व, उद्यानिकी, विद्युत, पशुपालन, सामाजिक न्याय, श्रम, खाद्य, महिला एवं बाल विकास, वन, पंचायत सहित विभिन्न विभागों ने योजनाओं की जानकारी दी। इस दौरान मुख्यमंत्री लाड़ली लक्ष्मी योजना और प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्योग उन्नयन योजना के हितग्राहियों ने अपने अनुभव भी साझा किए। शिविर में डीएफओ विद्याभूषण सिंह सहित जनप्रतिनिधि, अधिकारी-कर्मचारी और बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।

आप देख रहे है 👇



टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

नौकरी के नाम पर ₹1.40 करोड़ की ठगी: 9 महीने से फरार आरोपी धीरज चौधरी ने नेपानगर कोर्ट में किया सरेंडर, 3 दिन की पुलिस रिमांड पर

 नौकरी के नाम पर 1 करोड़ 40 लाख रुपए की धोखाधड़ी के मामले में फरार आरोपी धीरज चौधरी ने मंगलवार को नेपानगर न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया है,  ।। प्रदेश पत्रिका संवाददाता दीपक सोनवणे ।। नेपानगर। भारतीय डाक विभाग (पोस्ट ऑफिस) में नौकरी दिलाने का झांसा देकर नेपानगर और आसपास के करीब 19 युवाओं से 1 करोड़ 40 लाख रुपए की धोखाधड़ी करने वाले मुख्य आरोपियों में से एक धीरज चौधरी ने मंगलवार को नेपानगर न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया। आरोपी पिछले नौ महीने से पुलिस को चकमा देकर फरार चल रहा था। न्यायालय ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी को तीन दिन की पुलिस रिमांड पर पुलिस को सौंप दिया है। जानकारी के अनुसार, नेपानगर के गेट नंबर 7 निवासी आरोपी धीरज (पिता अशोक चौधरी) मंगलवार दोपहर करीब 1:00 बजे अपने कानूनी सलाहकार (वकील) के साथ अचानक न्यायालय परिसर पहुंचा और आत्मसमर्पण की अर्जी लगाई। धीरज के सरेंडर करने की सूचना मिलते ही पुलिस टीम भी मौके पर पहुंच गई। इस हाई-प्रोफाइल धोखाधड़ी मामले में क्षेत्र के बेरोजगार युवाओं को निशाना बनाया गया था। नेपानगर और आसपास के ग्रामीण इलाकों के 19 युवाओं ने शि...

नेपा लिमिटेड में ज्ञानेश्वर खैरनार को संपदा अधिकारी नियुक्त किया गया.!

                प्रदेश पत्रिका:- केंद्रीय भारी उद्योग मंत्रालय के उपक्रम नेपा लिमिटेड में वरिष्ठ प्रबंधक (कार्मिक एवं प्रशासन) ज्ञानेश्वर खैरनार को लोक परिसर (अनधिकृत अधिभोगियों की बेदखली) अधिनियम-1971 के अंतर्गत टाउनशिप प्रशासक नियुक्त किया गया हैं। वे उक्त अधिनियम की धारा 3 के तहत संपदा अधिकारी के दायित्व का निर्वहन करेंगें। ज्ञात हो कि, नेपा लिमिटेड में पिछले लगभग एक वर्ष से यह पद रिक्त था। इस नियुक्ति के साथ, ज्ञानेश्वर खैरनार लोक परिसर अधिनियम के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करेंगे और इसके अधीन अधिरोपित कर्तव्यों का पालन करेंगे। इस नियुक्ति पर सीएमडी राकेश कुमार चोखानी सहित पूरे नेपा लिमिटेड परिवार ने ज्ञानेश्वर खैरनार को शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।      आप देख रहे हैं 👇

जिला बुरहानपुर के तहसील नेपानगर में बीड कॉलोनी भीलट बाबा मंदिर के पास गन्ने के रस वाली गाड़ी से बाइक सवार की जोरदार टक्कर

  नेपानगर में गन्ने के रस की गाड़ी और बाइक की टक्कर में घायल हुई दोनों बच्चियों (शिवानी और इंदु) को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए बुरहानपुर [Burhanpur] रेफर कर दिया गया है। मध्यम प्रदेश जिला बुरहानपुर के तहसील में रविवार  दिनांक 07/06/2026 समय करीब 6:58 pm नेपानगर के बीड कॉलोनी भीलट बाबा मंदिर के पास गन्ने के रस वाली गाड़ी से बाइक सवार की जोरदार टक्कर होने के कारण घाघरा निवासी दिनेश कि दो बच्चिया है जिसमे बडी बेटी का नाम शिवानी 6 वर्ष दूसरी का नाम इंदु 4 साल जिसे सर पर बहुत गंभीर चोट लगी है बताया जा रहा है की  बाइक का नियंत्रित सड़क पर गड्ढे होने के कारण बाइक गन्नेे के गाड़ी से जा टकरा गए । घटना का मुख्य विवरण इस प्रकार है: ​ घटनास्थल: बीड कॉलोनी, भीलट बाबा मंदिर के पास, तहसील नेपानगर, जिला बुरहानपुर (मध्य प्रदेश)। ​ दुर्घटना का कारण: बाइक सवार और गन्ने के रस वाली गाड़ी के बाइक की जोरदार टक्कर। ​ पीड़ित: घाघरा निवासी दिनेश की दो बच्चियां (बड़ी बेटी शिवानी और छोटी बेटी इंदु)। इंदु के सिर पर गंभीर चोट आई है। गन्ने   गाड़ी चालक: सुरेश अशोक सावले (निवासी: ग्...