बुरहानपुर खकनार पुलिस ने कपास के खेतों के बीच उगाई जा रही गांजे की अवैध खेती पकड़ी, 2 लाख रुपए के पौधे ज़ब्त
कपास की आड़ में उगा रहे थे गांजा, पुलिस ने 50 पौधे किए जब्त खकनार के उसारणी गांव में कार्रवाई, 107.200 किलो वजनी पौधों की कीमत करीब 2 लाख रुपए
बुरहानपुर। खकनार थाना क्षेत्र के ग्राम उसारणी में पुलिस ने कपास की फसल के बीच छिपाकर की जा रही गांजे की अवैध खेती पकड़ी है। शनिवार सुबह 9:00 बजे पुलिस ने खेत से गांजे के 50 हरे पौधे जब्त किए हैं। इनका कुल वजन 107.200 किलो और अनुमानित कीमत करीब दो लाख रुपए बताई गई है।
पुलिस के अनुसार, 5 नवंबर को थाना प्रभारी अभिषेक जाधव को सूचना मिली थी कि ग्राम उसारणी निवासी प्रताप पिता भगरसिंग चंगड़ अपने खेत में कपास की फसल के बीच गांजे के पौधे उगा रहा है। इसके बाद पुलिस ने राजस्व और वन विभाग के अधिकारियों तथा स्वतंत्र पंचों के साथ खेत में दबिश दी। तलाशी के दौरान कपास के बीच गांजे के 50 पौधे मिले। इनकी लंबाई चार से आठ फीट तक थी।
पुलिस ने पौधों को जब्त कर आरोपी प्रताप चंगड़ के खिलाफ खकनार थाने में एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/20(ए) के तहत प्रकरण दर्ज किया है। मामले में आगे की विवेचना जारी है।


टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें