बुरहानपुर। ग्रामीण परिवारों को आबादी भूमि का वैधानिक अधिकार दिलाने के लिए जिले में स्वामित्व योजना के तहत पंजीयन कार्य तेजी से किया जा रहा है। शासन के निर्देशानुसार राजस्व विभाग का अमला समयसीमा में कार्य पूरा करने के लिए सुबह से देर शाम तक जुटा हुआ है।
कलेक्टर विवेक कुमार लगातार पंजीयन कार्यों की मॉनिटरिंग कर रहे हैं। अधिकारी-कर्मचारी कहीं सुबह जल्दी तो कहीं देर शाम तक बैठकर पंजीयन संबंधी कार्यों को पूरा कर रहे हैं। जिले में योजना के तहत कुल 72,160 स्वामित्व रजिस्ट्रियां वितरित की जानी हैं, जिससे 1,13,468 हितग्राही लाभान्वित होंगे। अब तक 22,285 रजिस्ट्रियां तैयार हो चुकी हैं, जबकि शेष का कार्य जारी है।
योजना के तहत ग्रामीण परिवारों को उनकी आवासीय संपत्ति का अधिकार अभिलेख उपलब्ध कराया जाएगा। इससे संपत्ति पर वैधानिक अधिकार सुनिश्चित होने के साथ ग्रामीणों को भविष्य में विभिन्न शासकीय एवं वित्तीय कार्यों में भी सुविधा मिलेगी।


टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें