आदिवासी परिवारों की पट्टे की जमीन पर कब्जे की कार्रवाई, विरोध में उतरे जीतू ठाकुर महू विधानसभा के ग्राम क्वाली और बिचोली में प्रशासन की कार्रवाई का विरोध, 50 वर्षों से काबिज परिवारों के हक और अधिकार की लड़ाई लड़ने का ऐलान।
महू। महू विधानसभा क्षेत्र के ग्राम क्वाली एवं बिचोली में आदिवासी परिवारों की पट्टे पर मिली जमीन से कब्जा लेने की प्रशासनिक कार्रवाई का मामला सामने आया है। बताया गया कि सरकार ने इन जमीनों के पट्टे आदिवासी परिवारों को खेती-किसानी और आजीविका चलाने के लिए दिए थे। परिवार पिछले करीब 50 वर्षों से इन जमीनों पर काबिज हैं। इसके बावजूद प्रशासन भारी पुलिस बल के साथ कब्जा लेने की कार्रवाई कर रहा है।
इस कार्रवाई के विरोध में जीतू ठाकुर के नेतृत्व में ग्रामीणों के समर्थन में आवाज उठाई गई। उन्होंने कहा कि गरीब आदिवासी परिवारों के हक, अधिकार और सम्मान की लड़ाई में वे उनके साथ खड़े हैं। आदिवासी परिवारों की जमीन और उनके अधिकारों से जुड़े मामले में न्याय सुनिश्चित किया जाना चाहिए।



टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें