pub-4032623511138817 नियुक्ति प्रक्रिया पर सवाल, विधायक को पत्र देकर विधानसभा में जांच कराने की मांग, नगर पार्षद रूपाली सावकरे ने उठाए सवाल, सीएमओ का प्रभार लेने वाले विजय सिंह कुशवाह की नियुक्ति की वैधानिकता पर मांगा जवाब सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

नियुक्ति प्रक्रिया पर सवाल, विधायक को पत्र देकर विधानसभा में जांच कराने की मांग, नगर पार्षद रूपाली सावकरे ने उठाए सवाल, सीएमओ का प्रभार लेने वाले विजय सिंह कुशवाह की नियुक्ति की वैधानिकता पर मांगा जवाब

 


 नेपानगर । नगर पालिका में सीएमओ का प्रभार संभालने वाले विजय सिंह कुशवाह की उपयंत्री पद पर नियुक्ति को लेकर सवाल उठने लगे हैं। शिवाजी नगर पार्षद रूपाली सावकारे ने विधायक सुरेश राजेश को पत्र सौंपकर नियुक्ति प्रक्रिया की वैधानिकता का मुद्दा विधानसभा में उठाने और मामले की जांच कराने की मांग की है।

पार्षद ने पत्र में उल्लेख किया है कि विजय सिंह कुशवाह पहले दैनिक वेतनभोगी कर्मचारी के रूप में कार्यरत थे। इसके बाद उनकी उपयंत्री पद पर नियुक्ति की गई। सावकारे के अनुसार, यह नियुक्ति तत्कालीन प्रभारी मुख्य नगर पालिका अधिकारी द्वारा की गई थी। उन्होंने नियुक्ति प्रक्रिया में अधिकारिता और नियमों के पालन पर सवाल उठाए हैं।

पत्र में राज्य शासन के 12 मार्च 2015 के निर्देशों का हवाला देते हुए कहा गया है कि उपयंत्री पद पर नियुक्ति का अधिकार राज्य शासन अथवा सक्षम प्राधिकारी आयुक्त, नगरीय प्रशासन एवं विकास के अधीन है। ऐसे में तत्कालीन प्रभारी अधिकारी द्वारा की गई नियुक्ति की वैधानिकता की निष्पक्ष जांच होना जरूरी है।

पार्षद ने यह भी आशंका जताई है कि नियुक्ति प्रक्रिया नियमों के अनुरूप नहीं होने की स्थिति में शासन पर अनावश्यक वित्तीय भार पड़ सकता है। उन्होंने नियुक्ति से जुड़े दस्तावेजों, प्रक्रिया और अब तक हुए वित्तीय व्यय की जांच कराने की मांग की है। अब इस मामले को लेकर विधायक के माध्यम से विधानसभा में सवाल उठाए जाने की मांग की गई है।

आप देख रहे है 👇



टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

नौकरी के नाम पर ₹1.40 करोड़ की ठगी: 9 महीने से फरार आरोपी धीरज चौधरी ने नेपानगर कोर्ट में किया सरेंडर, 3 दिन की पुलिस रिमांड पर

 नौकरी के नाम पर 1 करोड़ 40 लाख रुपए की धोखाधड़ी के मामले में फरार आरोपी धीरज चौधरी ने मंगलवार को नेपानगर न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया है,  ।। प्रदेश पत्रिका संवाददाता दीपक सोनवणे ।। नेपानगर। भारतीय डाक विभाग (पोस्ट ऑफिस) में नौकरी दिलाने का झांसा देकर नेपानगर और आसपास के करीब 19 युवाओं से 1 करोड़ 40 लाख रुपए की धोखाधड़ी करने वाले मुख्य आरोपियों में से एक धीरज चौधरी ने मंगलवार को नेपानगर न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया। आरोपी पिछले नौ महीने से पुलिस को चकमा देकर फरार चल रहा था। न्यायालय ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी को तीन दिन की पुलिस रिमांड पर पुलिस को सौंप दिया है। जानकारी के अनुसार, नेपानगर के गेट नंबर 7 निवासी आरोपी धीरज (पिता अशोक चौधरी) मंगलवार दोपहर करीब 1:00 बजे अपने कानूनी सलाहकार (वकील) के साथ अचानक न्यायालय परिसर पहुंचा और आत्मसमर्पण की अर्जी लगाई। धीरज के सरेंडर करने की सूचना मिलते ही पुलिस टीम भी मौके पर पहुंच गई। इस हाई-प्रोफाइल धोखाधड़ी मामले में क्षेत्र के बेरोजगार युवाओं को निशाना बनाया गया था। नेपानगर और आसपास के ग्रामीण इलाकों के 19 युवाओं ने शि...

नेपा लिमिटेड में ज्ञानेश्वर खैरनार को संपदा अधिकारी नियुक्त किया गया.!

                प्रदेश पत्रिका:- केंद्रीय भारी उद्योग मंत्रालय के उपक्रम नेपा लिमिटेड में वरिष्ठ प्रबंधक (कार्मिक एवं प्रशासन) ज्ञानेश्वर खैरनार को लोक परिसर (अनधिकृत अधिभोगियों की बेदखली) अधिनियम-1971 के अंतर्गत टाउनशिप प्रशासक नियुक्त किया गया हैं। वे उक्त अधिनियम की धारा 3 के तहत संपदा अधिकारी के दायित्व का निर्वहन करेंगें। ज्ञात हो कि, नेपा लिमिटेड में पिछले लगभग एक वर्ष से यह पद रिक्त था। इस नियुक्ति के साथ, ज्ञानेश्वर खैरनार लोक परिसर अधिनियम के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करेंगे और इसके अधीन अधिरोपित कर्तव्यों का पालन करेंगे। इस नियुक्ति पर सीएमडी राकेश कुमार चोखानी सहित पूरे नेपा लिमिटेड परिवार ने ज्ञानेश्वर खैरनार को शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।      आप देख रहे हैं 👇

जिला बुरहानपुर के तहसील नेपानगर में बीड कॉलोनी भीलट बाबा मंदिर के पास गन्ने के रस वाली गाड़ी से बाइक सवार की जोरदार टक्कर

  नेपानगर में गन्ने के रस की गाड़ी और बाइक की टक्कर में घायल हुई दोनों बच्चियों (शिवानी और इंदु) को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए बुरहानपुर [Burhanpur] रेफर कर दिया गया है। मध्यम प्रदेश जिला बुरहानपुर के तहसील में रविवार  दिनांक 07/06/2026 समय करीब 6:58 pm नेपानगर के बीड कॉलोनी भीलट बाबा मंदिर के पास गन्ने के रस वाली गाड़ी से बाइक सवार की जोरदार टक्कर होने के कारण घाघरा निवासी दिनेश कि दो बच्चिया है जिसमे बडी बेटी का नाम शिवानी 6 वर्ष दूसरी का नाम इंदु 4 साल जिसे सर पर बहुत गंभीर चोट लगी है बताया जा रहा है की  बाइक का नियंत्रित सड़क पर गड्ढे होने के कारण बाइक गन्नेे के गाड़ी से जा टकरा गए । घटना का मुख्य विवरण इस प्रकार है: ​ घटनास्थल: बीड कॉलोनी, भीलट बाबा मंदिर के पास, तहसील नेपानगर, जिला बुरहानपुर (मध्य प्रदेश)। ​ दुर्घटना का कारण: बाइक सवार और गन्ने के रस वाली गाड़ी के बाइक की जोरदार टक्कर। ​ पीड़ित: घाघरा निवासी दिनेश की दो बच्चियां (बड़ी बेटी शिवानी और छोटी बेटी इंदु)। इंदु के सिर पर गंभीर चोट आई है। गन्ने   गाड़ी चालक: सुरेश अशोक सावले (निवासी: ग्...