pub-4032623511138817 बाल विवाह रोकने सामूहिक प्रयास जरूरी, नेपानगर में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित नुक्कड़ नाटक के जरिए बताए बाल विवाह के दुष्परिणाम, उपस्थित लोगों को दिलाई रोकथाम की शपथ सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

बाल विवाह रोकने सामूहिक प्रयास जरूरी, नेपानगर में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित नुक्कड़ नाटक के जरिए बताए बाल विवाह के दुष्परिणाम, उपस्थित लोगों को दिलाई रोकथाम की शपथ

 


नेपानगर। बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के तहत बुरहानपुर जिले को बाल विवाह मुक्त बनाने के उद्देश्य से संस्था आस द्वारा जस्ट राइट्स फॉर चिल्ड्रन के सहयोग से श्रद्धा बुद्ध विहार प्रांगण में जिला स्तरीय जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें नुक्कड़ नाटक के माध्यम से बाल विवाह के दुष्परिणामों को दर्शाते हुए लोगों को जागरूक किया गया। साथ ही बाल विवाह की रोकथाम के लिए सामूहिक प्रयास और विभागीय समन्वय पर चर्चा की गई।

कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष भारती विनोद पाटील और महिला एवं बाल विकास विभाग की परियोजना अधिकारी प्रगति खराड़िया मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं। जागृति कला केंद्र के संस्थापक मुकेश दरबार, श्रद्धा बुद्ध विहार संस्था अध्यक्ष हरीश शिंदे, सचिव रविन्द्र मसाने सहित सामाजिक कार्यकर्ता एवं गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

नुक्कड़ नाटक के जरिए कलाकारों ने बाल विवाह से बच्चों की शिक्षा, स्वास्थ्य और भविष्य पर पड़ने वाले दुष्प्रभावों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया। परियोजना अधिकारी प्रगति खराड़िया ने कहा कि बाल विवाह बच्चों के अधिकारों और उनके बेहतर भविष्य में बाधा है। वहीं, नगर पालिका अध्यक्ष भारती विनोद पाटील ने संस्था के प्रयासों की सराहना करते हुए सामाजिक जागरूकता को जरूरी बताया।

जिला समन्वयक सुनील शिंदे ने संस्था की गतिविधियों की जानकारी देते हुए बाल संरक्षण और बाल विवाह रोकथाम के लिए समुदाय, जनप्रतिनिधियों एवं विभागों की भागीदारी को आवश्यक बताया। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को बाल विवाह रोकने की शपथ भी दिलाई गई।

कार्यक्रम का संचालन सीएसडब्ल्यू राजेन्द्र मसाने ने किया। आभार सुनील शिंदे ने माना। नुक्कड़ नाटक में सुनील शिंदे, दिलीप शिंदे, प्रज्ञा मसाने, मनीषा खेरनार, रेखा केदारे, उपाली मसाने, राजश्री सुरवाडे एवं प्रकाश केदारे ने अभिनय किया। बड़ी संख्या में महिलाएं और स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

आप देख रहे है 👇



टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

नौकरी के नाम पर ₹1.40 करोड़ की ठगी: 9 महीने से फरार आरोपी धीरज चौधरी ने नेपानगर कोर्ट में किया सरेंडर, 3 दिन की पुलिस रिमांड पर

 नौकरी के नाम पर 1 करोड़ 40 लाख रुपए की धोखाधड़ी के मामले में फरार आरोपी धीरज चौधरी ने मंगलवार को नेपानगर न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया है,  ।। प्रदेश पत्रिका संवाददाता दीपक सोनवणे ।। नेपानगर। भारतीय डाक विभाग (पोस्ट ऑफिस) में नौकरी दिलाने का झांसा देकर नेपानगर और आसपास के करीब 19 युवाओं से 1 करोड़ 40 लाख रुपए की धोखाधड़ी करने वाले मुख्य आरोपियों में से एक धीरज चौधरी ने मंगलवार को नेपानगर न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया। आरोपी पिछले नौ महीने से पुलिस को चकमा देकर फरार चल रहा था। न्यायालय ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी को तीन दिन की पुलिस रिमांड पर पुलिस को सौंप दिया है। जानकारी के अनुसार, नेपानगर के गेट नंबर 7 निवासी आरोपी धीरज (पिता अशोक चौधरी) मंगलवार दोपहर करीब 1:00 बजे अपने कानूनी सलाहकार (वकील) के साथ अचानक न्यायालय परिसर पहुंचा और आत्मसमर्पण की अर्जी लगाई। धीरज के सरेंडर करने की सूचना मिलते ही पुलिस टीम भी मौके पर पहुंच गई। इस हाई-प्रोफाइल धोखाधड़ी मामले में क्षेत्र के बेरोजगार युवाओं को निशाना बनाया गया था। नेपानगर और आसपास के ग्रामीण इलाकों के 19 युवाओं ने शि...

नेपा लिमिटेड में ज्ञानेश्वर खैरनार को संपदा अधिकारी नियुक्त किया गया.!

                प्रदेश पत्रिका:- केंद्रीय भारी उद्योग मंत्रालय के उपक्रम नेपा लिमिटेड में वरिष्ठ प्रबंधक (कार्मिक एवं प्रशासन) ज्ञानेश्वर खैरनार को लोक परिसर (अनधिकृत अधिभोगियों की बेदखली) अधिनियम-1971 के अंतर्गत टाउनशिप प्रशासक नियुक्त किया गया हैं। वे उक्त अधिनियम की धारा 3 के तहत संपदा अधिकारी के दायित्व का निर्वहन करेंगें। ज्ञात हो कि, नेपा लिमिटेड में पिछले लगभग एक वर्ष से यह पद रिक्त था। इस नियुक्ति के साथ, ज्ञानेश्वर खैरनार लोक परिसर अधिनियम के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करेंगे और इसके अधीन अधिरोपित कर्तव्यों का पालन करेंगे। इस नियुक्ति पर सीएमडी राकेश कुमार चोखानी सहित पूरे नेपा लिमिटेड परिवार ने ज्ञानेश्वर खैरनार को शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।      आप देख रहे हैं 👇

जिला बुरहानपुर के तहसील नेपानगर में बीड कॉलोनी भीलट बाबा मंदिर के पास गन्ने के रस वाली गाड़ी से बाइक सवार की जोरदार टक्कर

  नेपानगर में गन्ने के रस की गाड़ी और बाइक की टक्कर में घायल हुई दोनों बच्चियों (शिवानी और इंदु) को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए बुरहानपुर [Burhanpur] रेफर कर दिया गया है। मध्यम प्रदेश जिला बुरहानपुर के तहसील में रविवार  दिनांक 07/06/2026 समय करीब 6:58 pm नेपानगर के बीड कॉलोनी भीलट बाबा मंदिर के पास गन्ने के रस वाली गाड़ी से बाइक सवार की जोरदार टक्कर होने के कारण घाघरा निवासी दिनेश कि दो बच्चिया है जिसमे बडी बेटी का नाम शिवानी 6 वर्ष दूसरी का नाम इंदु 4 साल जिसे सर पर बहुत गंभीर चोट लगी है बताया जा रहा है की  बाइक का नियंत्रित सड़क पर गड्ढे होने के कारण बाइक गन्नेे के गाड़ी से जा टकरा गए । घटना का मुख्य विवरण इस प्रकार है: ​ घटनास्थल: बीड कॉलोनी, भीलट बाबा मंदिर के पास, तहसील नेपानगर, जिला बुरहानपुर (मध्य प्रदेश)। ​ दुर्घटना का कारण: बाइक सवार और गन्ने के रस वाली गाड़ी के बाइक की जोरदार टक्कर। ​ पीड़ित: घाघरा निवासी दिनेश की दो बच्चियां (बड़ी बेटी शिवानी और छोटी बेटी इंदु)। इंदु के सिर पर गंभीर चोट आई है। गन्ने   गाड़ी चालक: सुरेश अशोक सावले (निवासी: ग्...